Transcript

झूठ के कई वर्जन्स होते हैं लेकिन सच सिर्फ एक ही होता है और ये सच किसका है? उस्मान ख्वाजा का जिसे डेविड वार्नर बैक कर रहे हैं? या फिर पैट कमिंस का जिसे क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने 2018 से बैक किया है? अगर आप सैंड पेपर गेट से वाकिफ नहीं 2018 में जब ऑस्ट्रेलिया गई थी साउथ अफ्रीका सीरीज खेलने केप टाउन टेस्ट में टीवी कैमराज ने पकड़ा था केम बेनक्रॉफ्ट को एक सैंड पेपर का इस्तेमाल करते हुए बॉल की कंडीशन को बदलने के लिए। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इन्वेस्टिगेट किया कैप्टन स्टीव स्मिथ, वाइस कैप्टन डेविड वार्नर, केम बेनक्रॉफ्ट को बैन कर दिया गया। उनकी रोती हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस इस दुनिया में वायरल हुई। कहा गया कि हमारे ड्रेसिंग रूम और टीम का जो कल्चर है विन एट ऑल कॉस्ट का एरोगेंस का इसे बदला जाएगा लेकिन यही तीन थे जिन्होंने साजिश को रचा और अंजाम दिया। ये तब भी अटपटा लगा था। हैंड टू हार्ट ये आज भी अटपटा लगता है। मॉडर्न डे ड्रेसिंग रूम जहां 30 35 40 खिलाड़ी, सपोर्ट स्टाफ, मीडिया मेंबर्स शामिल होते हैं। क्या किसी को कानों कान खबर नहीं लगी?

क्या तीन खिलाड़ी आपस में खुसर पुसर करके ग्राउंड पे ऐसी वारदात को अंजाम दे सकते हैं और वो बॉलर दुनिया के माहिर जो आंख बंद करके बॉल की कंडीशन बता सकते हैं सख्त है या नरम है, शाइन है या नहीं है, खुरदरी हो रही है, सिलाई उधड़ी है, क्या उनको पता नहीं चला कि कुछ चल रहा था? अब रियलिटी ये है डेविड वार्नर ने कहा है कि उनके लिए इतनी मुश्किल वो पीरियड था ये किस हद तक जाता है मामला? क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एक तरीके से इसे हैंडल किया 2018 में और अब ये साइंस क्लियर है उस्मान ख्वाजा का भी करियर उन्हीं के हाथ में था जो कि स्पॉटलाइट, लाइमलाइट के हंगरी रहे हों। क्या जमीर का बोझ था जिसे हल्का कर रहे हैं? अब ये किस गहराई में जाता है उस पे डिपेंड करेगा। क्या क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया खुल के आना चाहती है?

ऑस्ट्रेलिया की क्रिकेटिंग फ्रेटरनिटी इसको कैसे देखती है? वहां की मीडिया किस तरीके से हैंडल करती है? आप किस वर्जन में विश्वास रखते हैं?

Seek backward 5s ←
Longer seek (10s) Shift ←
Play Space Seek forward 5s →
Longer seek (10s) Shift →
0:00 Auto-scroll A Copy link at current time S

Who is telling the truth? My take on the new Sandpapergate saga #cricket