Transcript
तो हेलो दोस्तों, स्वागत है आपका एक और नए लेक्चर के अंदर। मेरा नाम है सचिन भारद्वाज और आज के इस वीडियो के अंदर हम देखने वाले हैं कि लाइट्स का एमिशन और लाइट्स में अब्सॉर्प्शन कैसे होता है। बेसिकली ये पूरी की जो लाइट की एमिशन प्रोसेस रहती है ना कि लेजर कैसे एमिट होता है? ऑर्डिनरी लाइट कैसे एमिट होती है? स्पॉनटेनियस और स्टिमुलेटेड एमिशन कैसे होता है? इन सभी चीजों पे डेप्थ में चर्चा कर रहे होंगे। आज के वीडियो में भैया कान खुले रखना। वरना अगर आपको आज प्रोसेस ऑफ लेजर नहीं समझ में आया तो भैया कल नहीं समझ में आएगा। परसों भी नहीं आएगा। कहीं और भी देख लोगे नहीं समझ में आएगा। तो आज इसको समझ के खत्म करते हैं। ठीक है?
और नोट्स भी बनाऊंगा बिल्कुल परेशान मत होना। तो अभी मैं डायग्राम से समझा रहा हूं। नोट्स भी आपके प्रॉपर बनेंगे। ठीक है? चलिए सबसे पहले देखते हैं कि भैया एटॉमिक मॉडल होता क्या है? क्योंकि ये जो लाइट का एमिशन हो रहा है ना ये एटम्स से ही हो रहा है। ठीक है? तो ये जो आपके एटम्स है ना वहीं से आपका लाइट्स का एमिशन हो रहा है। अब ये जो हमें दिख रहा है भैया ये हमारा एक एटॉमिक मॉडल है। कोई भी एक एटम है। लेट अस सपोज जिसके अंदर जिसके अंदर मेरा भैया सबसे बीच में है न्यूक्लियस। अब ये न्यूक्लियस जो होता है पॉजिटिवली चार्ज होता है। इसलिए मैंने इसको पॉजिटिव से डिनोट किया है। ठीक है? चलिए, अब इसके आसपास क्या होते हैं?
सर्कुलर शेल्स होते हैं। ऑर्बिट्स होते हैं। क्या होते हैं भैया? शेल्स होते हैं। ऑर्बिट्स होते हैं। इनमें से जो सबसे नीचे वाला ऑर्बिट होता है इसे हम कहते हैं ग्राउंड स्टेट। क्या कहते हैं भैया? इसे हम कहते हैं ग्राउंड स्टेट और इसे हम जनरली इवन से डिनोट करते हैं। कैसे डिनोट करते है भैया? इवन से डिनोट करते है। ठीक है? ठीक है? देन इसके बाद देन इसके बाद ये जो इसके ऊपर वाली जितने भी स्टेट्स है ना अब यहां पे मैंने तीन ही बनाए हैं। और भी स्टेट्स होते हैं। ये जो इसके ऊपर वाली स्टेट्स हैं इन्हें हम कहते हैं एक्साइटेड स्टेट्स। क्या कहते हैं भैया? इन्हें हम कहते हैं एक्साइटेड स्टेट्स। बिल्कुल बिल्कुल। तो इन्हें हम कहते हैं क्या?
एक्साइटेड स्टेट्स। तो जैसे लेट अस सपोज इसके जस्ट ऊपर ये हुआ तो ये E2 एक्साइटेड स्टेट हुआ। ठीक है? देन इसके इसके ऊपर ये वाली स्टेट हुई थी। ये E3 एक्साइटेड स्टेट हुई। ये आपकी ग्राउंड स्टेट E1 E1 स्टेट हुई। बिल्कुल। तो यहां पर हमें समझ में आया कि भैया बीच में न्यूक्लियस होता है और उसके आसपास ऑर्बिट्स होते हैं, शेल्स होते हैं जो कि स्टेट्स का काम करते हैं। कैसा काम करते हैं भैया? स्टेट्स का काम करते हैं। अब समझता हूं बात को। ये जो एनर्जी स्टेट्स होते हैं ना ये जरूरी नहीं है कि ये डिफाइंड ऑर्बिट्स ही हो। जैसे भैया हमने पढ़ा है कि हमारा जो के एल एम एन है ये जो आपके डिफाइंड शेल होते हैं ये क्या होते हैं ये शेल होते हैं ऑर्बिट होते हैं तो ये जो एनर्जी स्टेट्स होते हैं ना ये डेफिनेट कोई ऐसा नहीं है कोई बाउंड्री नहीं बनी हुई है ये ऐसा है कि इमेजिनरी बाउंड्रीज होती है इमेजिनरी सर्कल्स होते हैं न्यूक्लियस के आसपास तो ये एनर्जी स्टेट्स जैसा कि इसका नाम समझ में आ रहा है इसे हम कहते हैं भैया एनर्जी लेवल्स क्या कहते हैं भैया दीज़ आर नथिंग बट एनर्जी लेवल्स अब एनर्जी लेवल्स क्या है आपको थोड़े से आगे आप चलोगे तो आपको समझ में आएगा चलिए चलिए अब समझते हैं कि भैया एग्जैक्टली ये जो आपकी एमिशन की एब्जॉर्प्शन की जो पूरी प्रोसेस चल रही है लाइट एमिशन की कैसे काम करती है?
इसका कोर्स सबसे पहले समझते हैं। तो जैसे मान लीजिए मेरे ग्राउंड स्टेट पे एक इलेक्ट्रॉन है भैया आपको इतना तो पता है कि ये इसके आसपास जो ऑर्बिट्स हैं या एनर्जी स्टेट्स हैं यहां पर इलेक्ट्रॉन्स होते हैं। बिल्कुल भैया बहुत सारे इलेक्ट्रॉन्स प्रेजेंट होते हैं। है ना? बेस्ड ऑन द बेस्ड ऑन द कितने इलेक्ट्रॉन्स प्रेजेंट हो सकते हैं। तो यहां पर बहुत सारे इलेक्ट्रॉन्स प्रेजेंट है। अभी के लिए हम समझ लेते हैं। ये मेरी ग्राउंड स्टेट है। यहां पे हमने एक इलेक्ट्रॉन मान लिया अभी के लिए कि भैया मेरा एक इलेक्ट्रॉन यहां पे है। ठीक है? चलिए। अब इस एक इलेक्ट्रॉन की एनर्जी अभी करंट में कितनी है? E1 के बराबर। तो E1 क्या है?
एनर्जी ऑफ इलेक्ट्रॉन एट ग्राउंड स्टेट। ठीक है? तो E1 क्या हो गया? E1 हो गया आपका एनर्जी ऑफ इलेक्ट्रॉन इन ग्राउंड स्टेट। हालांकि इन सभी चीज़ों पर बाद में बात करेंगे लेकिन अभी के लिए अभी के लिए मैंने आपको बता दिया। चलिए। तो अब समझना बात को। यहां पर है E1 यानी कि ये कुछ एनर्जी होगी। यहां पर है E2। ये कुछ एनर्जी होगी। ठीक है? तो यहां पर यहां पर समझना। अगर इस इलेक्ट्रॉन को मैं एक्सटर्नल एक एनर्जी प्रोवाइड करूं। अब एक्सटर्नल एनर्जी को हम जनरली h न्यू से डिनोट करते हैं। h न्यू से डिनोट क्यों करते हैं? क्योंकि ये एनर्जी मे बी हम किसी लाइट के फॉर्मेट में डिनोट लाइट के फॉर्मेट में जो है इसके ऊपर थ्रो कर सकते हैं। और ये एनर्जी जब हमने इस इलेक्ट्रॉन को दी समझना बात को। ये एनर्जी जब हमने इस इलेक्ट्रॉन को दी तो ये इलेक्ट्रॉन एनर्जी पा के समझना। ये एनर्जी पा के क्या करेगा?
एक्साइटेड स्टेट में कूद जाएगा। तो ये भी ग्राउंड स्टेट में है। इसको एनर्जी मिली। ये क्या करेगा? एक्साइटेड स्टेट पे ट्रांजिशन करेगा। एक्साइटेड स्टेट पे यही इलेक्ट्रॉन ट्रांजिशन करेगा। फिर से समझना। ये इलेक्ट्रॉन ग्राउंड स्टेट पे था। ग्राउंड स्टेट इसके स्टेबल स्टेट होती है। जहां भैया आराम से भैया ये ना इत्मीनान से बैठा हुआ है। ठीक है? चलिए तो ये ग्राउंड स्टेट पे आराम से बैठा हुआ है। इसको हमने H न्यू अमाउंट ऑफ एनर्जी दी। ये एनर्जी कितनी होनी चाहिए? ये एनर्जी इस दो लेवल्स के बीच की गैप होनी चाहिए। जैसे E2 एनर्जी कुछ होगी। E2 मेरी कुछ एनर्जी है 1.16 इलेक्ट्रॉन वोल्ट। कुछ मेरी एक एनर्जी है। ठीक है? और और और माइनस इवन मेरी कुछ ग्राउंड स्टेट की एनर्जी होगी। बिल्कुल। तो ये जो आपकी H न्यू एनर्जी होगी ना जितनी आप इलेक्ट्रॉन को दोगे सच दैट कि इतनी एनर्जी पा के इलेक्ट्रॉन सफिशिएंटली एक एक्साइटेड स्टेट पे चला जाए। इसे हम कहेंगे E2 - E1 कि हमने भैया E2 - E1 एनर्जी दी। समझ रहा?
मैंने क्या किया? इलेक्ट्रॉन मेरा ग्राउंड स्टेट पे था। इसको मैंने H न्यू अमाउंट ऑफ एनर्जी दी। इसने क्या किया? H न्यू अमाउंट ऑफ एनर्जी ली और एक्साइटेड स्टेट पे छलांग मार दी। एक्साइटेड स्टेट पे छलांग मार दी। तो ये अब एक्साइटेड स्टेट पे जा चुका है। ये इतनी प्रोसेस को इतनी प्रोसेस को हम कहते हैं एब्जॉर्प्शन। क्या कहते हैं भैया? एब्जॉर्प्शन। तो एब्जॉर्प्शन प्रोसेस में इलेक्ट्रॉन एनर्जी एब्जॉर्ब करता है। एब्जॉर्ब करता है और एक्साइटेड स्टेट में चला जाता है। कहां चला जाता है भैया? एक्साइटेड स्टेट में चला जाता है। बिल्कुल, बिल्कुल। अब समझना बात को। एक्साइटेड स्टेट जो होती है वो अनस्टेबल स्टेट होती है फॉर द इलेक्ट्रॉन। इलेक्ट्रॉन अपने ऑर्बिट के अंदर ही सबसे ज्यादा स्टेबल होता है। तो अगर हम इवन एनर्जी लेवल का यानी कि ग्राउंड लेवल का अगर इलेक्ट्रॉन उठा रहे हैं तो वो ग्राउंड लेवल में ही सबसे ज्यादा स्टेबल होगा। अगर वो एक्साइटेड स्टेट में जा रहा है तो वो ज्यादा देर तक एक्साइटेड स्टेट में नहीं रह पाएगा। समझे बात को?
तो जब ज्यादा देर तक वो एक्साइटेड स्टेट में नहीं रह पाएगा तो आफ्टर सम टाइम आफ्टर सम टाइम ये जो इलेक्ट्रॉन है ये एक्साइटेड स्टेट से अपनी अपनी कंफर्टेबल स्टेट अपनी स्टेबल स्टेट में आ जाएगा। समझे बात को? क्या समझा भैया? एनर्जी इलेक्ट्रॉन ने अब्सॉर्ब करी एक्साइटेड स्टेट में चला गया। एक्साइटेड स्टेट में वो अनस्टेबल फील करने लगा और अनस्टेबल फील करने लगा तो उसने वापस जंप मार के अपनी स्टेबल स्टेट में आ गया। कौन नहीं चाहता है अपने कंफर्ट ज़ोन में जाना? कौन नहीं चाहता है अपनी स्टेबल स्टेट में जाना? तो इलेक्ट्रॉन ने चाह लिया तो गुनाह किया क्या? नहीं किया भैया। है ना? चलिए। तो इलेक्ट्रॉन अपनी स्टेबल स्टेट में वापस आया और जब इसने वापस ट्रांजिशन किया स्टेबल स्टेट पे तो इस ट्रांजिशन के दौरान इसने कुछ h न्यू अमाउंट ऑफ एनर्जी रिलीज की। तो भैया जब ऊपर जा रहा है जब एक एक्साइटेड स्टेट में जा रहा है तो एनर्जी कंज्यूम कर रहा है और जब एक्साइटेड स्टेट से ग्राउंड स्टेट में आ रहा है तो भैया एनर्जी रिलीज कर रहा है। क्यों एनर्जी रिलीज कर रहा है?
क्योंकि E2 से E1 पे आ रहा है। तो E2 की एनर्जी E1 से ज्यादा होती है। बिल्कुल। तो E2 से E1 आने पे मान लीजिए इसका कुछ एनर्जी हो गया 1.16 इलेक्ट्रॉन वोल्ट। मान लीजिए मान लीजिए। ठीक है? और इसका कुछ एनर्जी हुआ 0.56 इलेक्ट्रॉन वोल्ट। तो इसके बीच का एनर्जी कहां जाएगा भैया? इसके बीच का एनर्जी कहां जाएगा? इसके बीच का एनर्जी एमिट हो जाएगा। और ये जो एमिशन हुआ इसको हम कहते हैं फोटन एमिशन। तो ये जो आपका एनर्जी एमिट हुआ ये इन द फॉर्म ऑफ़ फोटन एमिट हुआ। और इसी एनर्जी को हम कह रहे हैं कि भैया ये हमारी लाइट की तरह एक्ट कर रहा है। क्योंकि फोटन एमिट हुआ ना तो भैया यही आपका लाइट एनर्जी एमिट हुआ है। क्या आपको एब्जॉर्प्शन और एमिशन की प्रोसेस समझ में आई?
बिल्कुल भैया। तो एब्जॉर्प्शन में हमने देखा कि एब्जॉर्प्शन में इलेक्ट्रॉन एनर्जी अब्जॉर्ब करता है और एक्साइटेड स्टेट पे जंप कर देता है। लेकिन आफ्टर सम टाइम इलेक्ट्रॉन को अनस्टेबल फील कर होता है और वो वापिस अपने ग्राउंड स्टेट पे जाना चाहता है। तो जब वो वापिस अपने ग्राउंड स्टेट में जाता है इसे हम कहते हैं एमिशन की प्रोसेस। एमिशन यानी कि अब यहां पर ये फोटोन एमिट कर रहा है। ठीक है? तो जब वो ग्राउंड स्टेट पे ट्रांजिशन करेगा तो वो फोटोन एमिट करेगा। तो इस एमिशन को हम कहते हैं क्या भैया? ये आपकी स्पॉनटेनियस एमिशन होते हैं। हालांकि स्पॉनटेनियस स्टिमुलेटेड हम समझेंगे। अभी समझो कई बार एमिशन होती है और एमिशन में क्या हो रहा है?
आपका जो इलेक्ट्रॉन है रिलीज़ करता है। रिलीज़ करता है H न्यू अमाउंट ऑफ एनर्जी इन द फॉर्म ऑफ फोटॉन्स। इन द फॉर्म ऑफ फोटॉन्स। तो क्या आपको ये बात समझ में आई? बिल्कुल भैया ये बात हमें समझ में आई। अब यहां पर समझना बात को। अब यहां पर समझना। ये जो इलेक्ट्रॉन है ये एक हायर एनर्जी स्टेट में कितने टाइम तक रह रहा है? ये जो एक्साइटेड स्टेट है यहां पर इलेक्ट्रॉन सिर्फ और सिर्फ 10 टू दी पावर -8 सेकंड तक रुकता है। कितने टाइम तक रुकता है भैया? 10 टू दी पावर -8 सेकंड तक रुकता है। ठीक है? चलिए तो यहां ये हमें समझ में आया कि किस तरीके से ये आपके एब्सॉर्प्शन और एमिशन की प्रोसेस काम कर रही है। अब इसको एनर्जी लेवल डायग्राम पे देखते हैं। तो ये जो आपके ऑर्बिट्स हैं ऑर्बिट्स को मान लीजिए हमने थोड़ा सा गोल-गोल नहीं इसको सीधा-सीधा ऐसे कर दिया। तो ये हो गया आपका ग्राउंड स्टेट E1। बिल्कुल ये आपका एक्साइटेड स्टेट हो गया E2। ठीक है?
ये आपका ग्राउंड स्टेट E1 हो गया। ये आपका एक्साइटेड स्टेट E2 हो गया। E1 और E2 के बीच में इलेक्ट्रॉन ने क्या किया? ट्रांसफर किया। ट्रा ट्रांजिशन किया। तो इलेक्ट्रॉन पहले मेरा ग्राउंड स्टेट पे था। इसको हमने h न्यू अमाउंट ऑफ एनर्जी दी। तो इसने क्या किया? एक्साइटेड स्टेट पे ट्रांजिशन किया। एक्साइटेड स्टेट पे कुछ देर बैठा रहा। कितना टाइम? 10 टू दी पावर -7 सेकंड या 10 टू दी पावर -8 सेकंड यहां पे बैठा रहा। और उसके बाद इसने वापस ट्रांजिशन कर दिया ग्राउंड स्टेट पे। ठीक है? भैया ये बीच में मेटा स्टेबल स्टेट कहां से आ गई? ये मेटा स्टेबल स्टेट बहुत ज्यादा इंपॉर्टेंट होती है स्टिमुलेटेड एमिशन के लिए। तो जनरली जो हम स्पॉनटेनियस एमिशन करते हैं यानी अपने जो ऑर्डिनरी लाइट रहती है वहां पर मेटा स्टेबल स्टेट प्रेजेंट नहीं होती है। अब समझना बात को। ये जो मेटास्टेबल स्टेट है ये मेटा स्टेबल स्टेट कोई फिजिकल स्टेट नहीं है कि जैसे जैसे आपका KLM ऑर्बिट्स होते हैं शेल्स होते हैं। तो ऐसे कोई मेटा स्टेबल स्टेट यहां पे कोई ऐसा फिजिकल स्टेट नहीं होती है। बस इसको किसी बीच का एनर्जी लेवल मान लेते हैं। कोई बीच का एनर्जी लेवल मान लेते हैं। तो ये जो मेटा स्टेबल स्टेट होती है ना ये मेटास्टेबल स्टेट मेटास्टेबल स्टेट एक्साइटेड स्टेट और आपके ग्राउंड स्टेट के बीच में होती है कहीं पे। और ये एक्साइटेड स्टेट से ज्यादा स्टेबल होती है। जैसे यहां पर 10 टू दी पावर -8 सेकंड सिर्फ एक इलेक्ट्रॉन रुक पा रहा है ना। यानी कि बहुत कम टाइम तक रुकता है। तो भैया जो आपका मेटा स्टेबल स्टेट रहता है वहां पे 10 टू दी पावर -3 सेकंड तक इलेक्ट्रॉन रुक सकता है। यानी कि एक्साइटेड स्टेट से ज्यादा एक्साइटेड स्टेट से ज्यादा जो है आपकी स्टेबल होती है। ठीक है?
तो यहां पर मेटा स्टेबल स्टेट आपके ग्राउंड स्टेट से कम स्टेबल होती है और एक्साइटेड स्टेट से ज्यादा स्टेबल होती है। ठीक है? तो अभी आपको ये इतना डेप्थ में समझने की जरूरत नहीं है। जब आएगा मैं तब समझा दूंगा। ठीक है? चलिए इसको नोट करिए। तो आई होप ये एब्सॉर्प्शन और एमिशन की प्रोसेस आपको बहुत अच्छे तरीके से समझ में आ गई होगी। अगर ये समझ में आ गया है तो भैया आपकी बल्ले बल्ले है। आपने बहुत अच्छा कुछ समझ लिया है। चलिए अब सबसे पहले बात करते हैं आपके एब्सॉर्प्शन के नोट्स की। ठीक है? तो एब्सॉर्प्शन इज द प्रोसेस बाय व्हिच इलेक्ट्रॉन एब्जॉर्ब एनर्जी कॉजिंग देम टू ट्रांजिशन फ्रॉम अ लोअर एनर्जी लेवल टू हायर एनर्जी लेवल। इस केस के अंदर जो मेरा लोअर एनर्जी लेवल था वो था E1 और और E1 को हमने कह दिया ग्राउंड स्टेट। ठीक है?
और ये ट्रांजिशन करता है एक E2 लेवल पे जो कि है भैया आपका एक्साइटेड स्टेट। क्या है भैया? एक्साइटेड स्टेट। अब अब n1 को हम डिनोट करते हैं नंबर ऑफ इलेक्ट्रॉन्स इन ग्राउंड स्टेट और n2 को हम डिनोट करते हैं नंबर ऑफ इलेक्ट्रॉन्स इन एक्साइटेड स्टेट अब बिफोर बिफोर यानी कि एनर्जी प्रोवाइड करने से पहले इलेक्ट्रॉन ग्राउंड स्टेट में है उसको एनर्जी प्रोवाइड करने से पहले मेरा इलेक्ट्रॉन कुछ ऐसा दिखता है की भैया मेरा ये E1 ग्राउंड स्टेट है ये मेरा E2 E2 एक्साइटेड स्टेट है मेरे इलेक्ट्रॉन्स कहां पे है मेरे इलेक्ट्रॉन्स सभी यहां पे है ठीक है तो ये सभी इलेक्ट्रॉन्स यहां पे है तो ये क्या है आपके N2 क्या है भैया n2 सॉरी सॉरी N1 N1 N1 N1 N1 की मेरे नंबर नंबर ऑफ़ इलेक्ट्रॉन्स इन ग्राउंड स्टेट कितने हैं?
n1 तो ये करेंटली अभी चार इलेक्ट्रॉन्स हैं। तो टोटल चार आपके n1 की वैल्यूज़ हो गई। ठीक है? चलिए तो यहां पर यहां पर बिफोर एब्जॉर्प्शन जब हमने उसको कोई भी एनर्जी एक्सटर्नल प्रोवाइड नहीं की है। तब मेरा इलेक्ट्रॉन कहां पे है? यहां पे। ठीक है? चलिए अब बात कर लेते हैं कि जब हमने उसको एनर्जी एक प्रोवाइड कर दी तब मेरा इलेक्ट्रॉन कहां जाता है? तब मेरा इलेक्ट्रॉन क्या करेगा? E2 में ट्रांजिशन करेगा। ठीक है? तो E1 और E2 तो यहां पर यहां पर यहां पर मेरा इलेक्ट्रॉन यहां से क्या करेगा? E2 में ट्रांसफर कर जाएगा। तो ये इलेक्ट्रॉन यहां पे था बिल्कुल ये इलेक्ट्रॉन यहां पे था। इसको हमने एक्सटर्नल H न्यू अमाउंट ऑफ एनर्जी दी और ये एनर्जी पा के ये क्या हुआ?
ये ट्रांजिशन कर गया एक्साइटेड स्टेट में एक्साइटेड स्टेट में आ के ये कुछ ऐसा हो गया। यहां पर हमारे सारे इलेक्ट्रॉन्स आ गए। बिल्कुल। तो यहां पर इसने क्या किया भैया? ये एब्जॉर्प्शन की प्रोसेस हुई। इसने एक एनर्जी एब्जॉर्ब करी और एक्साइटेड स्टेट में चला गया। ये एनर्जी कितनी होती है? ये एनर्जी होती है E2 - E1 के बराबर। यानी कि इस एनर्जी स्टेट और इस एनर्जी स्टेट के बीच की जितनी ट्रांजिशन एनर्जी चाहिए, उतनी एनर्जी के बराबर इसको होती है। यानी कि सफिशिएंट होती है इलेक्ट्रॉन को ट्रांजिशन कराने के लिए। तो आई होप ये अब्जॉर्प्शन आपको समझ में आया होगा। इसको नोट करिए। ये डायग्राम्स आपको बनाने ही हैं और साथ ही साथ साथ ही साथ हो सके तो ये डायग्राम आपको प्रॉपर अच्छे से बनाना है। देन इसकी रेट इक्वेशन होती है। रेट इक्वेशन भी आपको एग्जाम के अंदर लिखना है। तो रेट इक्वेशन ये डिनोट करता है कि भैया व्हाट इज द रेट ऑफ ट्रांजिशन?
व्हाट इज द रेट ऑफ ट्रांजिशन फ्रॉम ग्राउंड स्टेट टू आपका एक्साइटेड स्टेट। तो रेट इक्वेशन कुछ ऐसे लिखते हैं। dn1 / dt n1 का मतलब क्या है? नंबर ऑफ इलेक्ट्रॉन्स इन ग्राउंड स्टेट। तो यहां पर इज इक्वल टू n1 यानी कि नंबर ऑफ इलेक्ट्रॉन्स इन ग्राउंड स्टेट कितने हैं? नंबर ऑफ इलेक्ट्रॉन्स इन ग्राउंड स्टेट इन ग्राउंड स्टेट एंड देन उसके बाद देन इसके बाद हमारे पास दो कोफिशिएंट्स होते हैं। कोफिशिएंट होते हैं ए और बी। ये इनको हम कहते हैं आइंस्टाइन कोफिशिएंट। और एग्जाम में एग्जाम में बहुत ज्यादा इंपॉर्टेंट आते हैं। रिलेशन बिटवीन आइंस्टाइन कोफिशिएंट एंड बी। बहुत ज्यादा इंपॉर्टेंट है। सो नेक्स्ट लेक्चर के अंदर इसको कवर करेंगे। लेकिन अभी एक के लिए समझाएं कि भैया यहां पर बी वन 2 जो लिखा हुआ है बी इज़ नथिंग बट आइंस्टाइन कोफिशिएंट। दिस इज़ आइंस्टाइन कोफिशिएंट। आइंस्टाइन की स्पेलिंग गलत लिख दी है क्या भैया?
नहीं। नहीं गलत नहीं लिखे। तो दिस इज़ नथिंग बट आइंस्टाइन कोफिशिएंट। वन टू का मतलब क्या है? कि ट्रांजिशन जब एब्सॉर्प्शन होता है। एब्जॉर्प्शन एनर्जी लेवल वन टू एनर्जी लेवल टू जाता है ना तो वन से टू की तरफ जो है आपका ट्रांजिशन हो रहा है। दैट इज़ व्हाई हमने यहां लिखा आइंस्टाइन कोफिशिएंट फ्रॉम वन टू टू। और ये ये जो UW लिखा है दिस इज़ एनर्जी डेंसिटी। एनर्जी डेंसिटी का मतलब है द अमाउंट ऑफ एनर्जी प्रोवाइडेड द प्रोवाइडेड टू द इलेक्ट्रॉन्स फॉर द ट्रांजिशन। मतलब कि इलेक्ट्रॉन्स को कितनी एनर्जी प्रोवाइड करी गई ट्रांजिशन करने के लिए? ये होता है आपका एनर्जी डेंसिटी। तो एनर्जी डेंसिटी को हम UW से डिनोट करते हैं। अब समझना बात को समझना। यहां पर हमने B क्यों यूज़ किया भैया?
A क्यों यूज़ नहीं किया? जहां पर भी जहां पर भी जहां पर भी जिस भी सिस्टम में जैसे एब्जॉर्प्शन के सिस्टम में हमने क्या किया? एक एक्सटर्नल एच न्यू एनर्जी प्रोवाइड की। तो जहां पर भी हम एक्सटर्नल एनर्जी प्रोवाइड करेंगे, वहां पर हम B का इस्तेमाल करेंगे। और जहां पर भी एक्सटर्नल एनर्जी नहीं लग रही होगी, वहां हम A का इस्तेमाल करेंगे। ये चीज़ अभी आपको इसी वीडियो में आगे समझ में आएगी। ठीक है? और जहां पर भी एक्सटर्नल एनर्जी लगती है वहां हम एनर्जी डेंसिटी लगते हैं। लगाते हैं भैया एनर्जी डेंसिटी वहां ही लगेगा जहां आपने एक्सटर्नल एनर्जी दी है। भैया एक्सटर्नल एनर्जी दी है तभी तो उसी एनर्जी डेंसिटी नापोगे ना तो वही वाली चीज़ है। ठीक है?
चलिए तो ये हो गया आपका रेट इक्वेशन। इसको नोट करिए। चलिए ये हो गया आपका रेट इक्वेशन। अब बात कर लेते हैं आपके स्पॉनटेनियस एमिशन की। ठीक है? तो अब बात कर लेते हैं आपके स्पॉनटेनियस एमिशन की। अब समझना बात को समझना। यहां पर यहां पर अभी तक क्या हुआ भैया? अभी तक ये हुआ कि मेरा E1 ग्राउंड स्टेट होता था। E2 मेरा एक्साइटेड स्टेट होता था। इलेक्ट्रॉन इलेक्ट्रॉन H न्यू अमाउंट ऑफ एनर्जी पाके और क्या करता था भैया? आपके एक्साइटेड स्टेट में चला जाता था। तो मेरा जो इलेक्ट्रॉन है कहीं यहां पर है। कहां पर है भैया? मेरा इलेक्ट्रॉन कहीं यहां पर है। कहां है भैया? यहां है। तो यहां के जितने भी इलेक्ट्रॉन्स थे वो ट्रांजिशन करके ऊपर चले गए। लेकिन ये जो एक्साइटेड स्टेट है इसकी इसकी जो इसकी जो टाइमलाइन है लाइफ टाइम है यहां इलेक्ट्रॉन सिर्फ और सिर्फ 10 टू दी पावर -7 सेकंड तक रुक सकता है। अब उसके बाद 10 टू दी पावर -7 सेकंड के बाद ये इलेक्ट्रॉन क्या करेगा?
ट्रांजिशन कर देगा और अपनी ग्राउंड स्टेट पर अपनी स्टेबल स्टेट में आ जाएगा। और व्हाइल दिस ट्रांजिशन ये एक एच न्यू फोटन एमिट करेगा। क्या करेगा? एक एच न्यू फोटन एमिट करेगा। इसी टाइप ऑफ एमिशन को कहते हैं हम स्टिमुलेटेड एमिशन। स्टिमुलेटेड एमिशन। क्या कहते हैं भैया? सॉरी ओह ओ सॉरी सॉरी बहुत बड़ा ब्लंडर कर रहे हो भैया दिस इज़ स्पॉनटेनियस एमिशन सॉरी सॉरी सॉरी भैया सॉरी दिस इज़ स्पॉनटेनियस एमिशन अब स्पॉनटेनियस एमिशन में हुआ क्या कि भैया सिर्फ एब्जॉर्प्शन के टाइम पे आपने एनर्जी दी थी समझ रहे हो बात को आपने एनर्जी लगाई कहां पे जहां पे सिर्फ एब्जॉर्प्शन हुआ ना एजॉर्प्शन के टाइम पे बस आपने एनर्जी दी थी और एब्जॉर्प्शन की एनर्जी पाके ही वो एक्साइट हुआ लेकिन जो ये वापस ग्राउंड स्टेट में आया ये नेचुरल प्रोसेस थी ये क्या थी ये नेचुरल प्रोसेस थी यानी कि जो एमिशन हुआ ना एमिशन नेचुरली हुआ। यहां पर हमने कोई भी खुद से एमिशन नहीं करवाया। स्टिमुलेटेड के अंदर हम खुद से करवाते हैं। तो यहां पर नेचुरली हुआ। इसलिए भैया इसको नेचुरल एमिशन कहा जाता है कि भैया ये नेचुरली होता है। तो इसको आप नेचुरल से याद रखना। तो ये आपका स्पॉनटेनियस एमिशन जो आपके नॉर्मल लाइट्स में हो रहा है ना तो ये स्पॉनटेनियस एमिशन ही हो रहा है। चलिए तो सबसे पहले इसके मैं आपको नोट्स बनवाता हूं। सबसे पहले इसके मैं आपको नोट्स बनाता हूं। स्पॉनटेनियस एमिशन अकर्स व्हेन एन एक्साइटेड एटम और मॉलिक्यूल अंडरगोस अ ट्रांजिशन फ्रॉम हायर एनर्जी लेवल टू लोअर एनर्जी लेवल। हायर एनर्जी लेवल से अगर एक्साइटेड एटम का जो इलेक्ट्रॉन है वो अगर लोअर एनर्जी पे आ रहा है तो भैया इसी को हम कहते हैं स्पॉनटेनियस एमिशन विदाउट एनी एक्सटर्नल इन्फ्लुएंस। याद रखना ये जो एमिशन हुआ यहां पर कोई भी एक्सटर्नल जो है इन्फ्लुएंस नहीं दी गया। स्टिमुलेटेड एमिशन के अंदर एक्सटर्नल इन्फ्लुएंस दिया जाता है। ठीक है?
चलिए तो ये आपका स्पॉनटेनियस एमिशन हो गया। इसको नोट करिए। इसको नोट करने के बाद आप इसको नोट कर लीजिए। तो ये हो गया इसका डायग्राम। ठीक है? तो ये आपका स्पॉनटेनियस एमिशन का डायग्राम हो गया। प्रॉपर अच्छे से लिख देना। ये ग्राउंड स्टेट या एक्साइटेड स्टेट ये सब सारी चीजें तो आपको लिखना है। चलिए नेक्स्ट नेक्स्ट इसके बाद रेट इक्वेशन इसकी देख लेते हैं। अभी जो स्पॉनटेनियस एमिशन हुआ स्पॉनटेनियस सिर्फ एमिशन को देखो। एब्जॉर्प्शन को मत देखो। एमिशन के टाइम पे क्या हमने कोई एक्सटर्नल एनर्जी दी? नहीं भैया यहां पर कोई भी एक्सटर्नल एनर्जी हमने एमिशन के टाइम पे नहीं दी। एब्जॉर्प्शन के टाइम पे दी थी वो छोड़ दो। एब्सॉर्प्शन हमने पढ़ लिया। एमिशन के टाइम पे क्या कोई यहां से हमने कोई एक्सटर्नल एनर्जी दी है क्या?
नहीं दी है भैया। तो क्योंकि यहां एक्सटर्नल एनर्जी नहीं दी है। तो यहां पर आइंस्टाइन कोफिशिएंट कौन सा यूज़ हुआ है? A यूज़ हुआ है। तो A वहां पे यूज़ हो होगा जहां एक्सटर्नल एनर्जी नहीं मिली है। एक्सटर्नल एनर्जी अगर नहीं लगाई गई है तो आइंस्टाइन कोफिशिएंट A यूज़ होता है। और यहां एनर्जी डेंसिटी भी नहीं है। एनर्जी डेंसिटी क्यों नहीं है? एक्सटर्नल एनर्जी दी ही नहीं है। तो एनर्जी डेंसिटी होगी कहां? तो इसकी रेट इक्वेशन होती है dn2 / dt यहां पे लिख देते हैं स्पॉनटेनियस रेट इक्वेशन। तो यहां पर ये रेट इक्वेशन क्या होती है? समझ में आया ना? रेट ऑफ इलेक्ट्रॉन्स ट्रांजिशन इलेक्ट्रॉन्स किस रेट से ट्रांजिशन कर रहे हैं?
तो स्पॉनटेनियस एमिशन के टाइम पे इलेक्ट्रॉन्स एक्साइटेड स्टेट से ग्राउंड स्टेट ट्रांजिशन कर रहे हैं तो उसकी रेट इक्वेशन ये होती है। ठीक है? जहां पर n2 * बाय आइंस्टाइन कोफिशंट a21 यहां पे लिखा जाता है। ठीक है? चलिए तो ये हो गया। ये हो गया आपका रेट इक्वेशन का पूरा तामझा थाम। इसको नोट करिए। देन स्पॉनटेनियस एमिशन की कुछ प्रॉपर्टीज वगैरह भी लिख लीजिए। भैया एग्जाम में आपको नोट्स थोड़े चाहिए रहे होंगे। तो फोटॉन्स एमिटेड बाय फोटॉन्स एमिटेड बाय स्पॉनटेनियस एमिशन। जो फोटन स्पॉनटेनियस एमिशन से एमिट होता है उसकी कुछ प्रॉपर्टीज़ यहां लिखी हुई है। मिक्सचर ऑफ वेवलेंथ होता है भाई। भ मैंने आपको बताया था कि जो आपकी ऑर्डिनरी लाइट होती है स्पॉनटेनियस इमेशन सेट होती है और इसमें मिक्सर ऑफ वेवलेंथ होती है मतलब मल्टीपल वेवलेंथ की लाइट्स होती है। बिल्कुल देन इसके बाद डिफरेंट फसेस में होता है। बिल्कुल भैया डिफरेंट फ्रीक्वेंसीज की लाइट होती हैं। बिल्कुल भैया भैया लेजर लाइट्स अपोजिट यहां पर सब डिफरेंट फ्रीक्वेंसी डिफरेंट फज़ एग्िबिट अ ब्रॉड स्पेक्ट्रम। ब्रॉड स्पेक्ट्रम मतलब भैया बहुत सारे बहुत सारे रेंज की लाइट्स होती हैं। इंफ्रारेड रेंज की लाइट्स भी रहती हैं। विज़िबल रेंज की लाइट्स भी रहती हैं। आपकी अलग-अलग कलर्स की भी लाइट रहती हैं। तो ये चीज़ हमने यहां पे देखा। स्प्रेड इन ऑल डायरेक्शन। तो ये सब आप देख लेना। ठीक है?
चलिए इसको नोट करिए। अब अब हम बात करते हैं भैया स्टिमुलेटेड एमिशन की। अब अब वीडियो भले ही थोड़ी लंबी हो जाएगी लेकिन बेहतरीन समझा के जाऊंगा क्योंकि भैया अगर ये नहीं समझ में आया तो भैया दिक्कत हो जाएगी। दिक्कत हो जाएगी भैया समझना। चलिए तो जब हम स्टिमुलेटेड एमिशन करवाते हैं ना तो स्टिमुलेटेड एमिशन में हम किसी भी एटम या किसी भी मॉलिक्यूल को मुंह उठा के नहीं ले लेते। हम बहुत स्पेसिफिकली चूज़ करते हैं अपने एटम और मॉलिक्यूल को। तो जनरली जब आप लेजर बनाते हैं तो या तो आप एनडीआ यूज़ करते हैं। ठीक है? या फिर आप रूबी यूज़ करते हो या फिर आप CO2 को यूज़ करते हो या फिर आप HNE को यूज़ करते हो, हीलियम नियॉन को यूज़ करते हो। तो यहां पर हमने क्या किया?
अपने एटम को बहुत प्रेसाइज़ली चूज़ किया। ठीक है? अब ये एटम को चूज़ क्यों किया जाता है? समझना बात को। जो आपके नॉर्मल एटम्स होते हैं जो स्पॉनटेनियस एमिशन के अंदर यूज़ होते हैं। वहां पर एक एक्साइटेड स्टेट होती है और एक ग्राउंड स्टेट होती है। बिल्कुल। यहां पर कोई भी मेटा स्टेबल स्टेट नहीं होती है। कोई भी मेटा स्टेबल स्टेट नहीं होती है। मैं आपको बता रहा हूं फिर से। यहां पर कोई भी मेटा स्टेबल स्टेट नहीं होती है। ठीक है? लेकिन लेकिन लेकिन जब हम जब हम जब हम जब हम अपने स्पॉन स्टिमुलेटेड एमिशन की बात करते हैं तो यहां पर बीच में एक मेटा स्टेबल स्टेट भी होती है। क्या होती है भैया? एक मेटा स्टेबल स्टेट भी होती है। तो ये आपकी हो गई e थ्री। ये आपकी हो गई E1 और ये हो गई आपकी E2। ठीक है?
तो ये हो गया आपका एक्साइटेड स्टेट जहां पर इलेक्ट्रॉन 10 टू दी पावर -7 सेकंड रुकता है। अब मैंने आपको बताया था ग्राउंड स्टेट और एक्साइटेड स्टेट के बीच में एक इमेजिनरी स्टेट होती है जो कि होती है मेटा स्टेबल स्टेट और यहां पर इलेक्ट्रॉन 10 टू दी पावर -3 सेकंड रुकता है यानी कि यानी कि जो इलेक्ट्रॉन है यहां पर एज़ कंपेयर टू एक्साइटेड स्टेट ज्यादा स्टेबल होता है। ठीक है? चलिए तो अब यहां पर मैं आपको एक प्रोसेस पूरी समझाता हूं। अब आप समझ रहे हो बात को? इलेक्ट्रॉन मेरा ग्राउंड स्टेट पे है। बिल्कुल इलेक्ट्रॉन मेरा ग्राउंड स्टेट पे है। मैंने क्या किया? इलेक्ट्रॉन को एक H न्यू अमाउंट ऑफ एनर्जी दी। बिलकुल भैया h न्यू अमाउंट ऑफ एनर्जी दी। ठीक है?
इस इलेक्ट्रॉन को मैंने h न्यू अमाउंट ऑफ एनर्जी दी। तो h न्यू अमाउंट ऑफ एनर्जी पाके ये इलेक्ट्रॉन क्या करेगा? आपके एक्साइटेड स्टेट में ट्रांजिशन कर जाएगा। ठीक है? तो ये एक्साइटेड स्टेट में ट्रांजिशन कर गया। बिल्कुल। तो धीरे-धीरे करके सभी इलेक्ट्रॉन्स एक्साइटेड स्टेट में ट्रांजिशन करते जाएंगे। ठीक है? अब इसको मैं थोड़ा सा और अच्छे से बना दूं। ये मुझे दिमाग में खटक रहा है। वो जो डॉटेड लाइन है ना वो मेरे दिमाग में खटक रही है। ठीक है? तो भैया बहुत ज्यादा मरीज आदमी हूं मैं। ओसीडी का मरीज हूं। कोई बात नहीं। तो यहां पर ये हमने E2 बना दी। क्या बना दी भैया? E2 बना दी। ठीक है? चलिए तो यहां पर हमने हमें यहां पर मेटास्टेबल स्टेट बना दी है। अब अब जब आपका इलेक्ट्रॉन एक्साइटेड स्टेट में पहुंच गया तो यहां पर ये 10 टू दी पावर -7 से सेकंड रहेगा और उसके बाद ये ट्रांजिशन करना शुरू कर देगा। तो पहले जो आपका इलेक्ट्रॉन है वो आपका एक्साइटेड स्टेट से मेटास्टेबल स्टेट पे ट्रांजिशन करेगा। तो आपका इलेक्ट्रॉन कहां से कहां गया भैया?
आपका इलेक्ट्रॉन यहां से यहां आ गया। भैया समझना बात को? आपका इलेक्ट्रॉन यहां से यहां आ गया। ठीक है? और मेटा स्टेबल स्टेट में वो ज्यादा स्टेबल फील करेगा और यहां पर वो 10 टू दी पावर -3 सेकंड रहेगा। अब इससे पहले कि ये 10 टू दी पावर -3 सेकंड हो दूसरा इलेक्ट्रॉन भी यहीं आ गया। क्योंकि भैया ये 10 टू दी पावर -7 सेकंड है ना कम सेकंड में मतलब 10 टू दी पावर - 7 सेकंड में कम सेकंड्स में यहां से इलेक्ट्रॉन यहां ट्रांसफर कर रहा है। लेकिन यहां का इलेक्ट्रॉन तो कहीं जा ही नहीं रहा है। क्योंकि भैया यहां ज्यादा टाइम तक यहां रुका हुआ है। ठीक है? तो इतने में ये यहां यहां वाला इलेक्ट्रॉन भी आ जाएगा। तो ये इलेक्ट्रॉन भी यहां आ गया। बराबर समझना बात को। यहां तक की प्रोसेस समझ में आई?
हां जी भैया यहां तक की हमारी प्रोसेस समझ में आई? और यहां तक की प्रोसेस नेचुरली हो रही है। सिर्फ और सिर्फ हमने एक्सटर्नल एनर्जी h न्यू प्रोवाइड करी और बाकी सारा काम नेचुरल प्रोसेस से हुआ। जैसे स्पॉनटेनियस एमिशन के अंदर होता है। अब यहां से यहां जब इलेक्ट्रॉन ट्रांसफर कर रहा है तो कुछ ना कुछ एनर्जी तो यहां पे वो डिस्ट्रीब्यूट करेगा ही भैया एमिट करेगा ही। तो यहां जो एनर्जी एमिट होती है ये आपके स्पॉनटेनियस एमिशन ही होता है। यहां पे जो स्पॉनटेनियस एमिशन की एनर्जी होती है जो लाइट फोटॉन्स होते हैं वहां यहां पर वो वही एमिट होते हैं। तो ये आपके लेजर लाइट के फोटॉन्स एमिट नहीं होते। ठीक है? असली लेजर लाइट के फोटॉन्स एमिट होते हैं मेटा स्टेबल स्टेट से आपके ग्राउंड स्टेट के ट्रांजिशन के बीच में। तो अब होता क्या है समझना बात को। ये जो एच न्यू अमाउंट ऑफ एनर्जी हमने दी। मैंने आपको मैंने आपको, मैंने आपको पिछले लेक्चर के अंदर बताया था कि जो लेजर है लेजर एक ऑप्टिकल रेजोनेटर के अंदर होता है। ये जो ऑप्टिकल रेजोनेटर होता है यही होता है आपका लेजर लाइट। तो लेजर डिवाइस जो होता है वो आपका ऑप्टिकल रेजोनेटर होता है। आप समझ रहे हो बात को?
ये जो एनर्जी हमने यहां प्रोवाइड की, ठीक है? तो समझ रहे हो बात को? यहां पर हुआ क्या कि ये जो आपका लेजर डिवाइस है ना लेजर डिवाइस के अंदर ये जो आपका एक्सटर्नल एनर्जी आपने दी तो सारी एनर्जी इलेक्ट्रॉन ट्रांजिशन में यूटिलाइज नहीं हो गई। कुछ एनर्जी यहीं पर रोटेट भी करती रहती है। कुछ एनर्जी इसी इसी लेजर डिवाइस के अंदर ट्रैप भी हो जाती है। अब इसमें से कोई एनर्जी जाके क्या करती है? इसमें से कोई एनर्जी जा करके ये यहां पर यहां रखे हुए इलेक्ट्रॉन को हिट करती है। फिर से समझना बात को कि अभी तक एमिशन की सारी प्रोसेस ऑटोमेटिक चल रही थी। अब यहां पे क्या हुआ? यहां पर भैया ये जो ट्रैप्ड एनर्जी थी ना यही जाकर के फिर से इस इलेक्ट्रॉन को हिट करती है और जब इस इलेक्ट्रॉन को हिट करती है तो ये इलेक्ट्रॉन ट्रांजिशन करता है ग्राउंड स्टेट पे। ठीक है?
तो जब ट्रांजिशन करता है ग्राउंड स्टेट पे तो इलेक्ट्रॉन कहां आ गया? ग्राउंड स्टेट पे आ गया। लेकिन जब ये H न्यू अमाउंट ऑफ एनर्जी रिलीज़ करेगा ना तो इसका इस बार जो H न्यू अमाउंट ऑफ एनर्जी जो रिलीज़ हुआ ये जाकर के बगल में रखे हुए इलेक्ट्रॉन को हिट करता है। और जैसे ही इसको इसने हिट किया तो भैया ये भी नीचे आ गया। और इसने फिर से H न्यू अमाउंट ऑफ एनर्जी दी। तो भैया इसने जो H न्यू अमाउंट ऑफ एनर्जी दी ये इसको हिट किया। ये भी नीचे आ गया। तो कुल मिला के कुल मिला के एक H न्यू ये हो गया। एक H न्यू इसका हो गया। एक H न्यू इसका हो गया। और एक H न्यू इसका हो गया। टोटल आपको सेम फेज की क्योंकि भैया एक ही एनर्जी ट्रांसमिट होती जा रही है। तो जो यहां पे मल्टीपल फोटॉन्स रिलीज़ होंगे ये सेम फेज के फोटॉन्स होंगे। कैसे फोटॉन्स होंगे भैया?
सेम फेज के फोटॉन्स होंगे। कहने का मतलब क्या? एक एक्सटर्नल डिवाइस जोड़ के हमने एनर्जी को ट्रैप किया। यही एनर्जी जाकर के मेटास्टेबल स्टेट में रखे हुए इलेक्ट्रॉन को स्टिमुलेट करती है। क्या करती है? स्टिमुलेट करती है और एक चेन रिएक्शन चालू हो जाता है। चेन रिएक्शन कैसे चालू हो जाता है? कि इस इस एनर्जी ने एक इलेक्ट्रॉन को हिट किया। ये इलेक्ट्रॉन नीचे जाएगा। इसका जो एनर्जी रिलीज़ हुआ, इसने दूसरे इलेक्ट्रॉन को हिट किया वो नीचे गया। इसने भी डबल एनर्जी। तो बेसिकली एनर्जी मल्टीप्लाई होती जाती है। यहां पर एक इलेक्ट्रॉन नीचे आया तो H न्यू मिला। फिर इसने दूसरे को हिट किया तो 2H न्यू हो गया। फिर इन दोनों ने फर्दर दो को हिट किया तो ये 4 H न्यू हो गया। इन चारों ने फर्दर चार को हिट किया तो ये 8 H न्यू हो गया। ऐसे करते-करते आपके जो फोटॉन्स हैं वो मल्टीप्लाई होते जाते हैं। ठीक है?
तो मल्टीप्लाई होते जाते हैं। तो ये मल्टीपल फोटॉन्स निकल रहे हैं। क्योंकि सेम एनर्जी से ही चेन रिएक्शन के थ्रू निकल रहे हैं। स्टिमुलेटेड एमिशन के थ्रू निकल रहे हैं। तो ये जो सारे इलेक्ट्रॉन्स निकले ये सारे के सारे सेम फज़ में होते हैं। सेम फज़ में होते हैं। सेम फ्रीक्वेंसी के साथ निकलते हैं। सेम वेवलेंथ के साथ निकलते हैं। तो आई होप आपको स्टिमुलेटेड एमिशन की प्रोसेस बहुत अच्छे तरीके से समझ में आ गई होगी। इतना ही है। बस इतना ही है। इससे ज्यादा कुछ नहीं है। रिवाइज़ करवा दूं भैया। H न्यू अमाउंट ऑफ़ एनर्जी एब्सॉर्ब करी। ट्रांजिशन क्या? एक्साइटेड स्टेट पे। एक्साइटेड स्टेट से 10 टू पावर -7 सेकंड के बाद मेटा स्टेबल स्टेट पे आया। मेटास्टेबल स्टेट में वो 10 टू पावर -3 सेकंड आराम से चिल मार रहा था। लेकिन जो ये जो एनर्जी थी सिर्फ यहीं नहीं लग गई थी। कहीं ट्रैप भी हो गई थी। तो ये एनर्जी जाके यहां हिट करती है। हम प्रोवाइड फिर से एनर्जी फिर से एनर्जी प्रोवाइड नहीं की जाती है। ये एनर्जी जो ऑलरेडी ट्रैप थी वही एनर्जी यूटिलाइज होती है। और ये चेन रिएक्शन को अंजाम देती है। चेन रिएक्शन की वजह से हमें यहां जो है यहां जो एमिशन मिलता है ये जो फोटॉन्स इमिट हो रहे हैं ये स्टिमुलेटेड एमिशन के फोटॉन्स हैं। तो समझ में आया कि यहां स्टिमुलेटेड एमिशन कैसे हो रहा है?
और यहां पे आपको लेजर मिलता है। तो यही आपके लेजर लाइट है। ठीक है? चलिए तो दिस इज़ व्हाट वी कॉल अस स्टिमुलेटेड एमिशन। तो अभी के लिए आपको इतना समझना काफी था। स्टिमुलेटेड एमिशन अकर्स व्हेन एन इनकमिंग फोटन इंटरेक्ट्स विद एन ऑलरेडी एक्साइटेड एटम। समझ रहे हो बात को? इनकमिंग फोटन जो है वो ऑलरेडी मेटास्टेबल स्टेट में जो एक्साइटेड एटम रखा है उससे जाके जो है आपका हिट करती है। और उसकी वजह से उसकी वजह से क्या होता है? कॉजिंग इट अंडर गो अ ट्रांजिशन टू अ लोअर स्टोर। तो बेसिकली आपका मेटा स्टेबल स्टेट में जो इलेक्ट्रॉन रखे थे उसको एक्सटर्नल फोटन ने एक्सटर्नल एनर्जी ने हिट किया और ये आपके ट्रांजिशन कर जाते हैं ग्राउंड स्टेट से। यहीं से आपको स्टिमुलेटेड एमिशन मिलता है और ये आपका स्टिमुलेटेड एमिशन इज़ नथिंग बट लेजर। ठीक है?
तो यहीं से आपको लेजर मिलती है। इसको नोट करिए। चलिए आई होप आपको ये चीज़ समझ में आई होगी। अब आप इसकी रेट इक्वेशन देख लेते हैं। तो ये वाला डायग्राम भी आप बना लेना। ये वाला डायग्राम भी आप बना लेना। इसके बाद इसके बाद इसके बाद ये रेट इक्वेशन देख लीजिए। अब इस रेट इक्वेशन के अंदर क्योंकि हमने क्योंकि क्योंकि एक एक्सटर्नल एनर्जी लगी है। तो यहां पर समझना जो मेटा स्टेबल स्टेट से मेटास्टेबल स्टेट से जो आपके ग्राउंड स्टेट में ट्रांजिशन हुआ यहां एक्सटर्नल एनर्जी लगी है। बिल्कुल भी एक्सटर्नल एनर्जी लगी है। इसलिए यहां पर बी यूज़ किया जा रहा है। और बी बी फ्रॉम टू टू वन मतलब कि एक्सटर्नल मतलब जो आपका E2 है E2 से E1 को ट्रांजिशन हुआ। तो ये टू टू वन का ट्रांजिशन है। ठीक है?
देन आपका एनर्जी डेंसिटी भी लगेगी क्योंकि एनर्जी इन्वॉल्व है तो एनर्जी डेंसिटी भी लगेगी। तो ये हो जाता है आपका स्टिमुलेटर एमिशन का रेट इक्वेशन। चलिए अब कुछ प्रॉपर्टीज नोट कर लीजिए और फिर लेक्चर आपका यहीं पर एंड हो जाएगा। तो यहां पर जो आपके फोट्स एमिट होते हैं स्टिमुलेटेड एमिशन से ये सेम सेम सेम वेवलेंथ के होते हैं। सेम एनर्जी ट्रांजिशन होता है। सेम फज़ में होते हैं। सेम फ्रीक्वेंसी में होते हैं। एग्ज़िबिटेड लाइट ओनली ऑफ़ वन वेवलेंथ। सिंगल वेवलेंथ की लाइट होती है। स्प्रेड इन ओनली वन डायरेक्शन। ठीक है? सिर्फ एक डायरेक्शन में हाई इंटेंसिटी की लाइट आपको मिलती है। एंड दिस इज़ व्हाट वी कॉल अ लेज़र लाइट। तो स्टिम्युलेटेड प्रोसेस ऑफिशन इज़ रेस्पोंसिबल फॉर लाइट एम्पलीफिकेशन। तो ये जो लाइट एंप्लीफिकेशन हुई तो अब समझना बात को। यहां पर लाइट एम्पलीफाई कैसे हुई?
वो भी तो देख लो। यहां पर लाइट एम्पलीफाई कैसे हुई? भैया ये जो स्टिमुलेटेड एमिशन हो रहा है ना ये जो चेन रिएक्शन इसी की वजह से लाइट एंपलीफाई होती जा रही है। ठीक है? तो इसी को हम कहते हैं लाइट एंपलीफिकेशन। तो यहां पर हुआ क्या कि भैया लेजर लाइट आपको कैसे मिली? लाइट फ्रॉम स्टिमुलेटेड प्रोसेस ऑफ़ एमिशन स्टिमुलेटेड एमिशन हुआ और साथ ही साथ लाइट एंपलीफिकेशन हुआ तो हमें लेज़र लाइट मिली। ठीक है? चलिए इसको नोट करिए। आई होप आज का लेक्चर आपको बहुत पसंद आया होगा। कमेंट्स में अपना नाम, अपनी यूनिवर्सिटी का नाम जरूर बताइएगा। कुछ प्यारे दो शब्द बताइएगा हमारे लिए। और बेसिकली समथिंग दैट कीप्स मी मोटिवेटेड फॉर यू गाइस कि भाई काम करते रहें। हम इसी तरीके से आपके लिए लेक्चर्स बनाते रहें। इन वीडियोस को अपने दोस्तों के साथ शेयर करिएगा ताकि मेरा मोटिवेशन भी बना रहे। कमेंट्स इंटरेक्शन बनाते हैं। लाइक्स आपके इंटरेक्शन बनाते हैं। इंटरेक्शन चाहिए यार। आई एम नॉट आई एम नॉट टॉकिंग अबाउट सब्सक्राइबिंग। सब्सक्राइब आपको अगर मन करेगा तो आप कर ही लोगे। बट कमेंट करना बहुत जरूरी है। उससे उसके चैनल की इंगेजमेंट बढ़ेगी और दैट्स व्हाट आई वांट। क्योंकि इतना वैलएबल कंटेंट अगर मैं आपको फ्री में प्रोवाइड कर रहा हूं। दैट मींस इन रिटर्न मैं भी कुछ ग्रेटट्यूड डिर्व करता हूं। ग्रेटट्यूड ज्यादा इंग्लिश बोल दिए क्या?
चलिए मिलते हैं आपके नेक्स्ट लेक्चर के अंदर। तब तक के लिए चीजों को रिवाइज करिए। नोट्स बहुत अच्छे से बनाए।