Transcript

कभी आपने नोटिस किया कि दो लोग ना एक ही बात बता रहे हो। एक इंसान आपसे आके यह कहता है कि मेहनत करना बहुत जरूरी है। अगर आप मेहनत करेंगे तो आपको सफलता जरूर मिलेगी। और दूसरा व्यक्ति आपसे यह कहता है कि एक लड़का था हर सुबह 5:00 बजे उठा करता था। उसके पास ना कोई अच्छी जगह थी पढ़ने के लिए। ना ही कोई गाइडेंस था, ना कोई सपोर्ट था। कई बार वो इतना थक जाया करता था कि किताबें खोलकर ही सो जाया करता था। लेकिन एक चीज उसने कभी नहीं छोड़ी। अगले दिन फिर 5:00 बजे उठना। अब बताइए कि इन दोनों में से कौन सी बात आपको ज्यादा याद रहेगी? ऑब्वियसली दूसरी ऐसा क्यों? क्योंकि पहली बात ना सिर्फ इंफॉर्मेशन थी लेकिन दूसरी बात में एक स्टोरी थी और यही स्टोरी टेलिंग की पावर है। देखिए हम इंसान ना हजारों सालों से कहानियां सुनते और सुनाते आए हैं। आज हालांकि प्लेटफॉर्म्स चेंज हो गए हैं। पहले लोग क्या करते थे?

आसपास बैठकर के कहानियां सुनते थे। अब आज YouTube, Instagram और पडकास्ट पर स्टोरीज हम लोग सुनते हैं। लेकिन इंसानी दिमाग ना आज भी उसी तरीके से काम करता है। उसे सिर्फ फैक्ट्स नहीं चाहिए। उसको एक कैरेक्टर चाहिए। उसको एक सिचुएशन चाहिए। उसको एक इमोशन चाहिए और उसको क्यूरियोसिटी चाहिए कि आगे क्या होने वाला है। तो अगर आप कंटेंट बनाते हैं, पब्लिक स्पीकिंग करते हैं या टीचिंग करते हैं, अपने आइडियाज लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं या सिंपली आप यह चाहते हैं कि लोग आपकी बातों को याद रखें तो स्टोरी टेलिंग सीखना आपके लिए बहुत ही पावरफुल स्किल हो सकती है। अब लेकिन सवाल यह है कि एक अच्छी स्टोरी बनती कैसे है? तो चलिए इसको हम एकदम बिल्कुल स्टार्टिंग से समझते हैं। सबसे पहली चीज है कि स्टोरी टेलिंग आखिर है क्या?

देखिए स्टोरी टेलिंग का मतलब सिर्फ कहानी सुनाना नहीं होता। स्टोरी टेलिंग का मतलब है कि किसी आईडिया, एक्सपीरियंस, लेसन या मैसेज को इस तरीके से प्रेजेंट करना कि सामने वाला उसको सिर्फ सुने नहीं बल्कि उसको फील भी करें। जैसे अगर आपको यह कहना है कि फेलियर से हमको डरना नहीं चाहिए। अब देखिए ये एक सिंपल स्टेटमेंट है। लेकिन अगर आप यह कहते हैं कि मैंने पहली बार जब कुछ शुरू किया था तो मुझे यह लगा था कि सब कुछ बहुत जल्दी हो जाएगा। लेकिन क्या हुआ? कुछ महीनों बाद रिजल्ट नहीं आया तो सबसे पहला थॉट मुझे यही आया कि शायद मैं इसके लिए बना ही नहीं हूं। और उस दिन छोड़ देना मेरे लिए इजी था। लेकिन अगर मैंने उस दिन छोड़ दिया होता तो शायद आज मैं यहां खड़ा हो के आपके सामने यह बात नहीं रख रहा होता। अब मैसेज तो वही है देखिए। लेकिन इस बार उसमें एक्सपीरियंस है, उसमें इमोशन है और उसमें एक जर्नी है। और यहीं से स्टोरी टेलिंग का पहला लेसन निकलता है कि लोगों को सिर्फ बताइए मत। उनको दिखाइए और उनको फील करवाइए। लेकिन किसी भी स्टोरी को फील कराने से पहले ना एक और चीज जरूरी है कि आपको ऑडियंस को शुरुआत में ही थोड़ा रोकना पड़ेगा। और इसके लिए आता है स्टोरी टेलिंग का पहला और शायद सबसे इंपॉर्टेंट एलिमेंट हुक। शुरुआत ऐसी हो कि आगे सुनने का मन करे। आज के टाइम में ना किसी के पास आपके लिए अनलिमिटेड अटेंशन नहीं है, टाइम नहीं है। YouTube पर आप हजारों वीडियोस देख सकते हैं। Instagram पे हर सेकंड आपको नया कंटेंट मिल रहा है। तो अगर आप शुरुआत इस तरीके से करते हैं मतलब फॉर्मल तरीके से कि आज की वीडियो में हम यह बात करने वाले हैं। तो ऑडियंस के पास ना आगे बढ़ जाने के हजार ऑप्शंस हैं। अब इसके बजाय अगर आप यह कहते हैं कि उस दिन मुझे यह लगा कि मैं पूरी तरह फेल हो चुका हूं या अगर मैंने उस दिन सिर्फ एक डिसीजन नहीं लिया होता तो शायद मेरी पूरी लाइफ अलग होती। अब दिमाग नेचुरली पूछेगा कि आखिर हुआ क्या है?

इसने ऐसी बात क्यों बोली और यही आपका हुक है। लेकिन यहां एक छोटी सी बात समझना बहुत जरूरी है कि हुक का काम ना पूरी कहानी बताना नहीं है। हुक का काम है क्यूरोसिटी पैदा करना। ऑडियंस के दिमाग में एक क्वेश्चन छोड़ना कि आगे क्या हुआ? और जैसे ही आपने ऑडियंस को रोक लिया ना, अब अगला काम आपका यह है कि उनको कहानी के अंदर ले जाना है। और इसके लिए आपको चाहिए दूसरी चीज कैरेक्टर। कहानी में होना चाहिए एक कैरेक्टर। हर स्टोरी में ना कोई ना कोई कैरेक्टर होता है। वो आप हो सकते हैं। कोई स्टूडेंट हो सकता है। कोई भी हो सकता है। कोई एथलीट, कोई बिजनेसमैन, टीचर या बिल्कुल ऑर्डिनरी कोई इंसान भी हो सकता है। लेकिन कैरेक्टर को सिर्फ इंट्रोड्यूस मत करिए। उसको ह्यूमन बनाइए। मतलब कहने का मतलब यह है कि आप ऐसा मत कहिए कि एक लड़का था बहुत मेहनती था। इसके बजाय आप यह कहिए कि वह लड़का रोज रात को सोने से पहले अलार्म 5:00 बजे का लगाता था। सुबह अलार्म बजता था तो कई बार उसका मन करता था कि आज रहने देता हूं लेकिन फिर वो उठ जाता था। अब कैरेक्टर सिर्फ एक मेहनती लड़का नहीं रहा। अब क्या हो गया कि अब ऑडियंस उसको इमेजिन कर सकती है। और यही स्टोरी टेलिंग का एक बहुत ही इंपॉर्टेंट रूल है। अच्छी स्टोरी टेलिंग में ना ऑडियंस सिर्फ कहानी नहीं सुनती। वो अपने दिमाग में उस कहानी को देखती भी है। लेकिन अब देखिए सिर्फ कैरेक्टर होने से स्टोरी इंटरेस्टिंग तो नहीं बनती क्योंकि अब ऑडियंस क्या होगा?

नेचुरली पूछेगी कि ठीक है यह इंसान है लेकिन यह चाहता क्या है? और यहीं से हमारी स्टोरी का अगला पार्ट आता है गोल। कैरेक्टर को कुछ चाहिए। हर इंटरेस्टिंग स्टोरी में कैरेक्टर किसी चीज को पाने की कोशिश कर रहा होता है। जैसे मान लीजिए उसे कोई एग्जाम क्लियर करना है, उसको कंपटीशन जीतना है, उसे अपना बिजनेस स्टार्ट करना है या उसे किसी डर से बाहर निकलना है या उसको खुद को प्रूव करना है। अब यानी कैरेक्टर के पास एक गोल तो होना ही चाहिए। क्योंकि अगर कैरेक्टर को कुछ चाहिए ही नहीं, तो फिर ऑडियंस के पास यह जानने का रीज़न भी नहीं है कि आगे क्या हुआ? उसने आगे क्या किया या क्या होगा? लेकिन जैसे ही गोल आ जाता है ना अगला सवाल अपने आप आ जाता है कि क्या वो इसको अचीव कर पाएगा और इसी क्वेश्चन से स्टोरी में टेंशन पैदा होती है। लेकिन देखिए टेंशन तभी आएगी जब रास्ता आसान ना हो। और इसलिए अगला एलिमेंट क्या होता है?

कॉन्फ्लिक्ट कि कहानी में प्रॉब्लम कहां है? अगर कैरेक्टर को गोल चाहिए और वो बिना किसी प्रॉब्लम के उसको अचीव कर लेता है तो फिर क्या मजा है? तो ऑनेस्टली उसमें कहानी जैसी ना कोई बात नहीं है। तो इमेजिन यह कीजिए कि एक लड़की ने यह डिसाइड किया कि उसको मैराथन दौड़नी है। उसने ट्रेनिंग स्टार्ट करी और वो रोज प्रैक्टिस भी करती रही और कुछ महीनों बाद मैराथन वो जीत गई। बस स्टोरी खत्म। बहुत इंटरेस्टिंग नहीं लगी ना आपको भी। लेकिन अगर आप यह बताते हैं कि उसने ट्रेडिंग शुरू की। लेकिन पहले ही महीने उसके पैर में इंजरी हो गई। डॉक्टर्स ने उससे यह कहा कि कुछ टाइम वो आराम करें। उसके ऊपर लोगों ने यह कहना शुरू कर दिया कि मैराथन जीतना अब उसके बस की नहीं है। कुछ दिनों के लिए उसने भी ट्रेनिंग छोड़ दी थी। अब सवाल पैदा क्या हो गया कि क्या वो वापस आएगी?

क्या वो अपना गोल पूरा कर पाएगी? यही कॉन्फ्लिक्ट है। और ध्यान यह रखिए कि कॉन्फ्लिक्ट का मतलब ना हमेशा कोई बड़ा विलेन नहीं होता। कॉन्फ्लिक्ट हो सकता है कोई डर, फेलियर, सेल्फ डाउट, मनी प्रॉब्लम, रिजेक्शन, सोसाइटी, टाइम, फैमिली प्रेशर के कुछ भी या फिर अपना ही माइंड हो सकता है। और अब जब प्रॉब्लम आ गई है तो कहानी का सबसे ह्यूमन हिस्सा शुरू हो जाता है। वो है इमोशन। ऑडियंस को सिर्फ बताइए मत। उनको यह फील करवाइए कि शायद यह स्टोरी टेलिंग का सबसे पावरफुल हिस्सा है। क्योंकि फैक्ट्स ना दिमाग में जाते हैं। लेकिन इमोशंस क्या करते हैं? वो मेमोरी में आपके कहीं रह जाते हैं। अगर आप यह कहते हैं कि उसका सिलेक्शन नहीं हुआ और वो बहुत दुखी था तो ठीक है हमको इंफॉर्मेशन मिल गई। लेकिन अगर आप यह कहते हैं कि जैसे ही रिजल्ट निकला उसमें एक लिस्ट हमने देखी फिर दोबारा देखा फिर अपना नाम सर्च किया। नाम नहीं था कमरे में लोग पूछ रहे थे कि क्या हुआ?

क्या नहीं हुआ? लेकिन हमारे पास जवाब कुछ देने के लिए नहीं था। अब ऑडियंस ना इस मोमेंट को महसूस कर रही है। यानी सिर्फ यह मत बताइए कि क्या हुआ? यह भी बताइए कि उस टाइम पर कैसा लगा? माइंड में क्या-क्या चल रहा था? क्या-क्या देखा आपने, क्या सुना, क्या सोचा? उस टाइम पर कैसा महसूस हो रहा था? यही छोटी डिटेल्स कहानी को रियल बनाती हैं। और अब इमोशन भी आ गया। ठीक है? अब स्टोरी को और पावरफुल बनाने के लिए हमको एक और चीज चाहिए डिटेल्स। कहानी को ना दिमाग में दिखाई देने लायक बनाइए। मान लीजिए आप यह कहते हैं कि वो बहुत परेशान था। लेकिन यह तो हम रोज ही सुनते हैं। यह तो नॉर्मल है। इसके बजाय आप यह कहिए कि वह चेयर पर बैठा था। सामने बुक खुली थी। लेकिन पिछले 10 मिनट से उसकी नजर एक ही पेज पर अटकी थी। वो कुछ पढ़ नहीं रहा था। बस पेज को देखा जा रहा था। अब सीन आपके सामने है। यही डिफरेंस है टेलिंग और शोइंग के बीच। आप इमोशन का नाम लेने के बजाय आप सिचुएशन को दिखाते हैं। लेकिन यहां ना एक बैलेंस भी बहुत जरूरी है। इतनी डिटेल्स भी नहीं देनी है कि स्टोरी अननेसेसरीली लंबी हो जाए। हर डिटेल का कोई पर्पस होना चाहिए। वह एटमॉस्फेयर बनाए, कैरेक्टर दिखाए, इमोशन बढ़ाए या कहानी को वह आगे लेकर के जाए। और जब ऑडियंस स्टोरी के अंदर आ चुकी हो तो अब उसको वहां बनाए रखने के लिए एक और चीज चाहिए होती है। कुछ ऐसा जिसकी उसे उम्मीद ही ना हो। और यहां आता है टर्निंग पॉइंट कि कहानी में बदलाव कहां से आया?

एक अच्छी स्टोरी ना सीधी लाइन में नहीं चलती। बीच में बहुत कुछ चेंजेस होते हैं। कैरेक्टर को कोई अनएक्सेक्टेड अपॉर्चुनिटी मिल जाती है। कोई बड़ा फेलियर आ जाता है या उसे ऐसी कोई बात पता चल जाती है जो पूरी सिचुएशन बदल देती है या फिर कैरेक्टर खुद कोई बड़ा डिसीजन ले लेता है। जैसे आप यह कह सकते हैं कि उसे लगा कि अब सब कुछ ठीक हो गया है। लेकिन तभी उसके सामने एक प्रॉब्लम नहीं आ गई। या उसे लगा था कि उसका सबसे बड़ा कॉम्पिटिट जो है वह तो बाहर खड़ा इंसान है। लेकिन बाद में उसको समझ आया कि उसका सबसे बड़ा कॉम्पिटिट उसका अपना डर था। तो ऐसा टर्निंग पॉइंट ऑडियंस को स्टोरी में बनाए रखता है। लेकिन अब एक और चीज आपको यहां पर ध्यान देनी है कि आप कहानी के सारे हिस्से ना एक ही स्पीड में नहीं बोल सकते क्योंकि स्टोरी टेलिंग जो है ना वो सिर्फ क्या बोलना है इसके बारे में नहीं है। कैसे बोलना है यह भी बहुत इंपॉर्टेंट है। तो वॉइस पॉज और बॉडी लैंग्वेज इमेजिन कीजिए कि कोई व्यक्ति बहुत इमोशनल स्टोरी सुन रहा है। ठीक?

लेकिन उसकी आवाज पूरी वीडियो में एक ही जैसी है। कोई पॉज नहीं है, कोई एक्सप्रेशन नहीं है, कोई एनर्जी में चेंज नहीं है। तो स्टोरी कितनी भी अच्छी हो ना, इंपैक्ट कम हो जाएगा उसका। लेकिन जहां एक्साइटमेंट है तो वहां एनर्जी आप बढ़ाइए। जहां इमोशन की बात हो रही है, वहां थोड़ा सा स्लो हो जाना है। जहां पे कोई इंपॉर्टेंट बात आप बता रहे हैं, वहां पे थोड़ा सा पॉज ले लीजिए। जैसे और फिर तो थोड़ा पॉज ले लिया। उसने वो डिसीजन लिया। फिर थोड़ा सा पॉज ले लिया। जिसने उसकी पूरी लाइफ बदल दी। ऐसे करके आप बोलोगे। तो, यह छोटे-छोटे पॉजिस जो है ना, वह ऑडियंस को उस मूवमेंट को महसूस कराने का टाइम देते हैं। और सिर्फ आवाज ही नहीं आपकी आइज, फेशियल एक्सप्रेशनंस, हाथों का मूवमेंट है, पोश्चर है। यह भी सब जो होता है वह कहानी का ही हिस्सा होते हैं। लेकिन यहां भी आपको ओवर एक्टिंग नहीं करनी है। नेचुरल रहिए। ऐसा लगना चाहिए कि आप कहानी सुना नहीं रहे। आप याद कर रहे हैं और अब तक हमने स्टोरी के लगभग सारे मेजर एलिमेंट तो समझ लिए हैं। लेकिन एक सवाल हमारा अभी भी बच जाता है कि स्टोरी को खत्म कैसे करें?

क्योंकि कई बार ना लोग शुरुआत तो बहुत अच्छी कर देते हैं। बीच में भी अच्छा अच्छा चला जाता है उनका। लेकिन एंडिंग आते-आते कहानी का पूरा इंपैक्ट ही खत्म हो जाता है। इसलिए एंडिंग बहुत इंपॉर्टेंट है। तो कहानी को खत्म नहीं करना है। इंपैक्ट छोड़ना है। अगर मान लीजिए एक वीक एंडिंग होगी कि दोस्तों यही थी मेरी कहानी। अगर आपको अच्छी लगी हो तो लाइक और सब्सक्राइब कर दीजिएगा। तो इससे स्टोरी का इमोशन ना वहीं पर खत्म हो जाता है। इसके बजाय एंडिंग ऐसी होनी चाहिए जो ऑडियंस के दिमाग में एक कोई थॉट छोड़ जाए। अगर शुरुआत में आपने क्वेश्चन पूछा था तो एंडिंग में उसका आंसर होना चाहिए। आंसर आप दे दीजिए। अगर आपने कोई इमोशन क्रिएट किया था तो उसे मीनिंग दे दीजिए। जैसे आपने कहा कि उस दिन मुझे यह लगा था कि मैं हार गई हूं। लेकिन आज पीछे पलट कर देखती हूं तो समझ आता है कि मैं उस दिन हारी नहीं थी। उस दिन मुझे पहली बार यह पता चला था कि मुझे कितनी दूर जाना है। अब यह कहानी ना सिर्फ एक इवेंट नहीं रही। इसमें अब एक मीनिंग भी आ गया और यही हमें स्टोरी टेलिंग के सबसे इंपॉर्टेंट हिस्से तक लेके आता है। वो हिस्सा क्या है?

मैसेज। स्टोरी के पीछे एक मैसेज होना चाहिए। हर स्टोरी में ना कोई ना कोई मीनिंग तो होना ही चाहिए। जरूरी नहीं है कि आप एंड में यह बोले कि इस कहानी से हमें यह सीख मिलती है, यह शिक्षा मिलती है। ऐसा करने की जरूरत नहीं है। बस स्टोरी के थ्रू ऑडियंस को खुद कंक्लूजन तक आप पहुंचने दीजिए। आपकी स्टोरी उन्हें इंस्पायर कर सकती है। कुछ सोचने पर मजबूर कर सकती है। उनका पर्सपेक्टिव भी चेंज कर सकती है या उन्हें अपनी लाइफ की कोई इवेंट याद दिला सकती है। और जब ऑडियंस अपनी लाइफ को आपकी स्टोरी से कनेक्ट करने लगे ना तो समझिए कि स्टोरी टेलिंग ने अपना काम कर दिया। और अब एक सिंपल फार्मूला आप याद रखिए। अगर आपको स्टोरी टेलिंग को प्रैक्टिकली यूज़ करना है तो एक फार्मूला है हुक कैरेक्टर गोल कॉन्फ्लिक्ट इमोशन डिटेल्स टर्निंग पॉइंट लेसन यानी कि एंडिंग मतलब पहले क्यूरोसिटी पैदा करनी है फिर बताइए कौन है क्या चाहता है उसके रास्ते में प्रॉब्लम्स क्या हैं उसने क्या-क्या फील किया है सिचुएशन कैसी थी फिर क्या अनएक्सेक्टेड उसके साथ हुआ है उससे क्या सीख मिली है और लास्ट में ऐसा कुछ जोड़िए जो ऑडियंस के दिमाग में हमेशा के लिए फिट हो जाए बस आपकी स्टोरी का बेसिक स्ट्रक्चर तैयार। लेकिन एंड में ना स्टोरी टेलिंग को लेकर के एक बहुत इंपॉर्टेंट बात मैं आपसे कहना चाहूंगी कि स्टोरी टेलिंग का मतलब ऑर्डिनरी लाइफ को जीना नहीं है। आपको कहानी बनाने के लिए ना किसी मूवी जैसी लाइफ की जरूरत नहीं है। आपकी पहली फेलियर भी एक स्टोरी हो सकती है। आपका पहला स्टेज एक्सपीरियंस एक स्टोरी हो सकता है। किसी स्ट्रेंजर से कोई 5 मिनट की बात हुई हो, कन्वर्सेशन हुआ है वह भी एक स्टोरी है। वह दिन जब आपने हार मानने की सोची लेकिन फिर भी आप आगे बढ़े वह भी एक स्टोरी हो सकती है। क्योंकि अच्छे स्टोरी टेलर्स ना सिर्फ स्टोरीज ढूंढते नहीं है। वह ऑर्डिनरी मोमेंट्स के अंदर भी ना मीनिंग ढूंढना सीख जाते हैं। और शायद यही स्टोरी टेलिंग की सबसे खूबसूरत बात है। आप किसी को सिर्फ यह नहीं बताते कि आपके साथ क्या-क्या हुआ था। आप उस मोमेंट में उसको वापस ले जाते हैं। उसे वह जगह दिखाते हैं। वह फीलिंग महसूस कराते हैं और लास्ट में उसके दिमाग में एक ऐसी बात छोड़ जाते हैं जो शायद आपकी वीडियो खत्म होने के बाद भी उसके साथ रहे। इसलिए अगली बार जब आपको कोई लेसन देना है ना तो सीधा लेक्चर की तरह मत दीजिए। कहानी सुनाइए क्योंकि लोग ना हमेशा यह याद नहीं रखते कि आपने उनसे क्या-क्या कहा था। लेकिन वह यह जरूर याद रखते हैं कि आपने उनको कैसा फील करवाया था।

Seek backward 5s ←
Longer seek (10s) Shift ←
Play Space Seek forward 5s →
Longer seek (10s) Shift →
0:00 Auto-scroll A Copy link at current time S

How to Master Storytelling in 8 Simple Steps