Transcript
अर्जुन की क्या पहचान है? आपके सामने ये सब खड़े हो। आप अर्जुन को पहचानेंगे कैसे? जिसके पास गीता है वो कृष्ण और जो गीता को सुनने को राजी है वो अर्जुन। दुर्योधन भी गया था कृष्ण के पास। नारायणी सेना उधर थी। तो आपके पास कोई चीज है इससे यह नहीं साबित हो जाता कि आपके पास कृष्ण है। जब मैं कह रहा हूं आपके पास गीता होनी चाहिए। तो मेरा अर्थ है कि गीता जो कृष्णत्व है उससे आपको प्रेम होना चाहिए। अगर बोध ही नहीं है गीता का और गीता को रखे बैठे हो या उसका पाठ करते हो या उसको पूजते हो तो उससे थोड़ी कोई लाभ होगा। शंखनाद होता है दोनों सेनाओं की ओर से और संजय बताते हैं कि शंखनाद ने विशेषतया धृतराष्ट्र के पुत्रों के कौरवों के हृदय में हलचल कर दी। मन उनके कंपित हो गए। हृदय विदर्ण हो गया। यह सुनने के बाद अब आते हैं दूसरे पक्ष पर। अर्जुन की ओर क्या चल रहा है?
संजय कह रहे हैं राजन उसके अनंतर उसके बाद कपध्वज अर्जुन के ध्वज पर कपि चिन्ह था। हम तो कपिध्वज पांडव माने अर्जुन ने धृतराष्ट्र के पुत्रों को युद्ध के लिए अवस्थित देखकर और अस्त्र संचालन करने के लिए उद्यत होकर धनुष उठाकर ऋषि केश कृष्ण से कहा क्या कहा अर्जुन ने? हे अचुत उभय सेनाओं के उभय माने दोनों उभय सेनाओं के मध्य में मेरा रथ स्थापित करो। हम जैसे जैसे आगे बढ़ेंगे हमें श्री कृष्ण के कई नाम सुनने को मिलेंगे। तो केशव ऋषिकेश और अभी यहां पर कहा अचुत अचुत माने जो पटा हुआ नहीं है जो खंडित नहीं है नामों की बड़ी महत्ता नाम यूं ही नहीं होते नाम सिर्फ किसी व्यक्ति विशेष की ओर संकेत करने को नहीं होता नाम उस व्यक्ति को और नाम लेने वाले को यह स्मरण कराने के लिए भी होता है कि जिस व्यक्ति का वह नाम है वह सिर्फ व्यक्ति नहीं है। आप बैठे हैं देहधारी होकर के सिर्फ इंगित करना है यदि तो यह भी कहा जा सकता है कि क पर्याप्त है। या कोई अर्थहीन सी ध्वनि अहर जिसका कदाचित कोई अर्थ ना हो पर एक निश्चित ध्वनि है तो उससे निश्चित हो जाएगा पता चल जाएगा कि किसकी ओर इशारा है लेकिन नहीं नाम बड़ी समझ बूझ से दिए जाते हम बाकी नामों की तो बात बाद में है। जो सबसे प्रचलित नाम है कृष्ण वह भी कितना सुंदर और सांकेतिक है। कृष्ण माने वह जिसकी ओर आए बिना आप रह नहीं पाएंगे। चैन नहीं मिलेगा। यह कहना आवश्यक ही इसीलिए हो जाता है क्योंकि सदा से ज्ञात है कि वृत्तियां हमारी ऐसी ही हैं जो कृष्ण की ओर आने का करेंगी तो विरोधी। हम ऐसे ही हैं। इसीलिए उनका नाम है कृष्ण जिसमें कर्षण है। जिसमें एक खींच है। खींच फिर उसी से शब्द आता है आगे आकर्षण। वो खींचते हैं। खींचने की जरूरत क्या पड़े?
यदि कोई विरोधी बल ना हो। कुछ ना हो जो विरोध करता हो और आप खींचे तो खींचना अर्थहीन हो जाएगा। हास्यास्पद कृष्ण नाम ही इसीलिए दिया गया है क्योंकि अहम आत्मा की ओर बढ़ने का पुरजोर विरोध करता है। यद्यपि अहम की गहरी अंतिम किंतु प्रक्षन्न इच्छा भी यही होती है कि वह आत्मस्थ हो जाए। यही जो दोहरी चाल है अहंकार की इससे संसार में सारी गतियां देखने को मिलती हैं। संसार एक शाश्वत गतिशीलता है। और गति तभी हो सकती है जब एक बल को रोकने वाला दूसरा बल मौजूद हो। इन दो बलों के आपसी संयोग और संघर्ष से गति उत्पन्न होती है। आप बात समझ रहे हैं? आप एक रॉकेट को आकाश की ओर भेजना चाहते हैं। जानते हैं उसके लिए क्या आवश्यक है?
उसके लिए रॉकेट में वजन होना आवश्यक है। आप कहेंगे यह कैसी बात है? जी हां। और वजन का अर्थ ही होता है कि रॉकेट को ऊपर उठाने वाला बल जिस दिशा में काम करेगा वजन के कारण गुरुत्वाकर्षण उसकी विरोधी दिशा में काम करेगा। यदि शून्य भार का हो रॉकेट तो आप कैसे उसे उठा लेंगे? बताइए मुझे। कोई वस्तु है जिसका कोई भार ही नहीं। उसके साथ कुछ भी किया जा सकता है क्या? और यदि भार होगा तो विरोध होगा। सारा संसार इसी तरह दो परस्पर विरोधी ताकतों के आपसी नृत्य से परिणित होता है। इसको आप डायलेक्टिक्स बोल सकते हैं। आप चल रहे हो जमीन पर आप चल नहीं सकते यदि घर्षण ना हो आप आगे बढ़ पाए इसके लिए आवश्यक है कि आपको पीछे धकेलने वाली एक ताकत मौजूद हो और यदि पीछे धकेलने वाली ताकत शून्य हो जाए तो आप आगे नहीं बढ़ पाएंगे आप वहीं पर गिर जाएंगे यह जो दो ताकतें हैं यह मूलतः आत्मा और अहंकार की ही प्रतिनिधि है क्योंकि मूल विरोध वहीं पर है और उसी मूल विरोध से संसार उत्पन्न हुआ है अहंकार आत्मा का मूल रूप से विरोध ना करता हो तो संसार ही नहीं आएगा और संसार का ही अर्थ होता है गति तो फिर कोई गति भी नहीं आएगी यदि अहम आत्मा का विरोध ना करता हो और यदि अहम आत्मा का ऐसा विरोध कर पाए कि जीत ही ले आत्मा को आन नहीं कर ले आत्मा को निगल ही जाए आत्मा को तो भी फिर संसार अस्तित्व में नहीं बचेगा। इन दोनों का बने रहना जरूरी है संसार की हस्ती के लिए। इसी को कई बार आप अच्छाई और बुराई के परस्पर संघर्ष के रूप में भी देखते हो। सत्य यदि पूरी तरह जीत गया तो दुनिया मिट जाएगी। असत्य भी यदि पूरी तरह जीत गया तो भी दुनिया मिट जाएगी। यह संसार चल ही रहा है एक तरह की रसाकशी में समझ में आ रही है बात गीता कहां से आती यदि सामने दुर्योधन की सेना ना खड़ी होती दुर्योधन सदा रहेंगे। दो पक्ष सदा रहेंगे जिसमें एक पक्ष सदा दुर्योधन का होगा। आत्मा होगी, अहंकार होगा। एक पक्ष सदा अहंकार का होगा। ऐसे ही इस संसार को चलना है। पर आप संसार की बात छोड़िए। आप अपनी बात करिए। आपको तो आपके संसार और आपके जीवन से प्रयोजन है ना। तो इस द्वंद में आपको चुनना है कि आप उधर खड़े हैं या इधर। कृष्ण माने आकर्षण। कृष्ण तो खींच रहे हैं। बुला रहे हैं। आपको खींचना है या नहीं खींचना है। कृष्ण खड़े हैं। अर्जुन खींच आए। जिन्हें नहीं खींचना था वह विरोध में ही रहे। जिन्हें नहीं खींचना था उन्होंने तो कृष्ण को ही मारने का षड्यंत्र किया। अचुत जो सब तरीके के विभाजनों के पार है। जिसके लिए अभी यह द्वंद समाप्त हो चुका है। वह अचुत है। जो द्वैत का झूला नहीं झूल रहा कि कभी इस तरफ कभी उस तरफ। जिसके प्रभाव में जब आ गया तब उसी का हो गया। जिसकी ऐसी अवस्था नहीं रही अब वो अचुत जिसका निर्णय हो चुका है वो अचुत जिसके लिए अब कोई संशय बाकी नहीं वो अचुत जिसको अब और विचार नहीं करना है कि मैं कौन और जीवन कैसे जीना है वो अचुत जो टिक गया जो थम गया जिसकी संशय की यात्रा पूर्ण हो गई वो अचुत जिसको दूसरा पक्ष अब खींच सकता ही नहीं वो अचुत जो अब स्वयं ऐसा हो गया है कि दूसरे पक्ष को खींच लाएगा या कम से कम उस पर अपने आकर्षण का प्रभाव डालेगा वो अचुत जिसको अब आप डिगा नहीं सकते वो अचुत तो अर्जुन कह रहे हैं हे अचुत दोनों सेनाओं के मध्य मेरा रथ स्थापित करो। अर्जुन का यह अनुरोध मेरे मन के बड़ा निकट रहा है सदा से। दो बातें हैं यहां पर अर्जुन के विषय में। दोनों ही पूरे तरीके से अभी वयस्क नहीं, पल्लवित नहीं, परिपक्व नहीं। लेकिन दोनों के बीज बिल्कुल आरंभ में ही अर्जुन में दिखाई दे जा रहे हैं। पहला अर्जुन को अवलोकन करना है। माने अर्जुन को ज्ञान चाहिए। दूसरा अर्जुन जिनको देख रहा है उनको कम से कम धनधान्य सत्ता राज्य इनसे ऊपर का स्थान दे रहा है। साधारण सांसारिक भोग से अधिक प्रिय कुछ और उसको पता चल रहा है। प्रेम विशुद्ध प्रेम नहीं है। मोह ज्यादा है पर बीज है प्रेम का। वह बीज नहीं होता तो गीता भी अर्जुन को समझ नहीं आती। तो होनहार बिरवान के होत चीखने पात। अर्जुन अलग हैं, विलक्षण हैं और वह विलक्षणता आरंभ में ही दृष्टिगोचर हो जाती है। एक तरफ दुर्योधन व्यथित है कि कैसे हरा दे जल्दी से जल्दी?
सारी गणना यह है कि किसकी सेना बड़ी है, किसकी छोटी है। कैसे अपनी सेनापति की रक्षा कर लें। दूसरी ओर अर्जुन अंतर देखिए नहीं गिन रहे। कितने योद्धा उधर हैं, कितने इधर हैं। दुर्योधन ने नाम गिना दिए। हमारी ओर के प्रमुख सेनानी यह हैं। उधर के प्रमुख योद्धा वह हैं। इत्यादि इत्यादि अर्जुन को इन बातों से कोई प्रयोजन नहीं। एक तरह का वैराग्य अर्जुन की उत्सुकता दूसरी दिशा में है। अर्जुन को जानना है। हे केशव दोनों सेनाओं के मध्य में मेरा रथ स्थापित करो। यह मध्यता बड़ी विलक्षण चीज है। हम यह नहीं कर पाते। मध्यता का मतलब समझिएगा। हम जिधर होते हैं, हम उधर के ही होते हैं। मैं अगर पांडव पक्ष में हूं, तो मैं पांडवों का हूं। मुझे पांडवों से दूर जाकर के पांडवों को क्यों देखना है?
मुझे बीच में जाकर के पांडवों को क्यों देखना है? और अगर मैं कौरवों के विरोध में हूं तो मैं उनसे खूब दूरी रखूंगा ना। मुझे उनके निकट जाकर के उनको क्यों देखना है? मध्य में जाने का मतलब समझो। अहंकार जिस चीज से परिचित होता है, जिसका अभिमान और तादात्म रखता है जिससे उसको छोड़ना वह चाहता ही नहीं। वो कहता है मैं जहां पर हूं वही सत्य है। दूसरी तरफ जो है वह तो असत्य है ही और जो असत्य है मैं उसके निकट क्यों जाऊं? हां मैं उसे नष्ट जरूर कर सकता हूं। उसके निकट जाने की कोई आवश्यकता नहीं। निकट जाऊंगा तो नष्ट करने में असुविधा भी हो सकती है। दूर रहकर ठीक है। यहां से ही नष्ट कर दूंगा। निकट जाने में अहंकार डरता है। क्योंकि निकट जाने में जो प्रतिपक्ष है, जो शत्रु पक्ष है, उसको लेकर के जो मान्यताएं हैं उसके पास, वह नष्ट होती हैं। उन पे चुनौती आती है। दूसरे को शत्रु मानने के लिए दूसरे के विषय में बहुत सारी कल्पनाएं करनी पड़ती हैं। दूसरे के निकट जाएंगे तो कल्पनाओं के ध्वस्त होने का खतरा है। तो कौन बीच में जाकर के शत्रु पक्ष को निकटता से देखे?
और कौन अपने पक्ष को भी क्षण भर के लिए ही सही त्याग करके अपने पक्ष से दूर जाए और अपने पक्ष को भी निष्पक्ष दृष्टि से देखे। बीच में जाकर के अर्जुन निष्पक्ष निरपेक्ष हो गए हैं। थोड़ी देर के लिए ही सही। ऐसा उन्होंने विचार नहीं किया होगा। इतनी स्पष्टता के साथ शायद उन्हें आभास ना हो कि वह क्या कर रहे हैं। पर जैसा मैंने कहा एक बीज मौजूद है। अवलोकन की यह मंशा अद्भुत है। सब में नहीं आती। आपको ऐसे कितने युद्ध पता हैं जहां पर जो प्रमुख बल्कि प्रमुखतम योद्धा है उसने कहा हो कि मैं अपनी सेना से किंचित दूर जाकर के अपनी ही सेना का अवलोकन करना चाहता हूं। ऐसा कभी आपने देखा है? ऐसा आपको कौन सा सेनानी मिला है जो कहता है बीच में रहूंगा। एक तरफ नहीं बीच में रहूंगा। यह बहुत आवश्यक है और अहंकार के लिए बहुत मुश्किल। कोई कारण है कि कृष्ण निर्णय करते हैं गीता जैसा उपदेश अर्जुन को देने की। यह साधारण बात नहीं है। गीता शास्त्र के अंत में कृष्ण स्वयं ही अर्जुन को कहते हैं कि जो भी लोग मुझ में श्रद्धा ना रखते हो अर्जुन भूलकर भी उनसे गीता ना कहना। जो बात अर्जुन को सिखा रहे हैं, वह बात निश्चित ही अपने ऊपर भी लागू करेंगे। अर्जुन को कहीं ना कहीं उन्होंने सुपात्र पाया है। मेरी दृष्टि कहती है कि विषाद योग में अर्जुन की दशा ही अर्जुन की पात्रता का प्रमाण बनी। यूं ही नहीं गीता बरस गई अर्जुन के ऊपर। कृष्ण बड़े पारखी हैं। साफ-साफ देख रहे हैं। अर्जुन को बहुत लंबे समय से जानते हैं। और इस क्षण भी वह छोटीछोटी बात पकड़ रहे हैं। कौरव पक्ष में क्या हलचल है यह भी देख रहे हैं और अर्जुन की क्या प्रतिक्रिया है यह भी तो अर्जुन को जानना है अर्जुन को लड़ना भर नहीं है। अर्जुन को पाना भर नहीं है। अर्जुन को जानना है। जाने बिना ही टूट पड़ना यह पाश्विक अहंकार का काम है। सामने चाहे शत्रु की सेना हो चाहे कोई आकर्षक सांसारिक लक्ष्य। अहंकार तो चाहता है कि उस पर टूट पड़े। यदि वह बुलाता है तो लुभाता है तो। पशु ऐसा ही करते हैं। मनुष्य आप तब होते हैं जब आप टूट पड़ने से पहले जानने का प्रयास करो। वो टूट पड़ना शत्रुता में भी हो सकता है। लोभ में भी हो सकता है। साधारण सांसारिक प्रेम में भी हो सकता है। सामने कुछ दिख रहा था। बड़ा मीठा, बड़ा लुभावना, हम टूट पड़े उस पर। आम व्यक्ति लगभग पशु की तरह ही जीता है। बस टूट पड़ता है। जैसे अभी दुर्योधन टूट पड़ने को तैयार है। अर्जुन ने पशुता से ऊपर की किसी चीज का अभी संकेत दिया है। प्रमाण दिया है। यह कह करके कि बीच में ले चलिए। मुझे अवलोकन करना है। मैं जानना चाहता हूं। आपको जो भी कुछ चाहिए जीवन में चाहे पाने के लिए चाहे मिटाने के लिए आप उसको जानते भी हैं या बस टूट पड़ना चाहते हैं। आप सामने की दिशा में भाग रहे हैं। चाहे मित्र से मिलने के लिए चाहे शत्रु को मिटाने के लिए आप मित्र को जानते हो जिसकी ओर जाने की इतनी उत्सुकता आप शत्रु को जानते हो जिसको मिटाने का इतना आग्रह नहीं आपको बस टूट पड़ना है। अर्जुन ने कहा मुझे जानना है। मुझे जानना है। यह क्यों हुआ?
अर्जुन के साथ ही ऐसा क्यों हुआ? कुछ कह नहीं सकते। पर एक बात लगती है। कृष्ण की संगत का असर होगा जरूर। बगल में ही धर्मराज युधिष्ठिर थे। उन्होंने भी यह नहीं कहा कि मुझे जानना है। वह तो शायद पहले से ही सब कुछ जानते थे। सब स्पष्ट था उनको। धर्मराज है भाई। अर्जुन ने कहा मुझे अभी जानना है। यह नहीं कहा मैं जानता हूं। मुझे जानना है। अभी जानना है। कैसे तीर चला दूं? या कैसे पुष्प चढ़ा दूं। जब जानता ही नहीं कि सामने जो अभी है मेरे वह वस्तु है क्या? मैं बार-बार कहता हूं गीता हमारे लिए तभी उपयोगी है जब हम अर्जुन हो। और अर्जुन हम सब हैं ही क्योंकि हम सबके सामने एक लक्ष्य है। ठीक वैसे जैसे अर्जुन के तीरों के सामने लक्ष्य था ना कोई है यहां ऐसा जिसके पास कोई लक्ष्य ना हो जिसके पास भी कोई लक्ष्य है वो अर्जुन है। हां साधारण व्यक्ति और अर्जुन में अंतर यह कि साधारण व्यक्ति बिल्कुल अंधेरे और अंधेपन में अपने लक्ष्य की ओर बढ़ता है। जैसा हमने कहा चाहे उसे पाने के लिए चाहे मिटाने के लिए अर्जुन को प्रकाश चाहिए था। अर्जुन ने कहा तीर तो बरसेंगे ही उससे पहले कुछ समझ लूं। कुछ समझ तो लेने दीजिए। काश कि हम देख पाते कि कृष्ण कैसे मुस्कुराए होंगे उस पल। कृष्ण की भी आस रही होगी कि कोई मिले सुयोग्य जिस पर गीता की कृपा की जा सके और युद्ध स्थल के मध्य ही सही उन्हें मिल गया। उन्हें वह शिष्य वह श्रोता वो कृपा पात्र मिल गया जिस तक गीता पहुंच सकती है। देखने की अगर आपकी दृष्टि हो तो आप यह तक कह सकते हैं कि यह पूरा युद्ध तो एक तैयारी मात्र है। एक रंक मंच मात्र है। एक पृष्ठभूमि मात्र है। बस गीता को घटना था। गीता को उतरना था। इसलिए इतनी तैयारी करनी पड़ी। इतनी तैयारी करनी पड़ी। हां। इतनी तैयारी नहीं होती तो अर्जुन की तैयारी नहीं होती। ऐसे सेनाएं ना खड़ी होती आमने-सामने तो अर्जुन का मन वैसे कैसे स्पंदित होता जैसे अभी हुआ और ऐसा स्पंदन ना होता। अर्जुन में इतना क्रंदन ना होता तो गीता बेअसर चली जाती। उतरती भी तो निष्प्रभावी हो जाती। तो इसलिए योद्धाओं के लिए है गीता जिनके सामने बहुत बड़ा लक्ष्य हो उनके लिए है गीता जो जीवन में विकट स्थितियों में फंसे हुए हो जिन्होंने किसी बड़े काम का बीड़ा उठाया हो जिनमें बड़ी चुनौतियां उठाने का दम हो उनके लिए है गीता सोचिए तो कृष्ण अर्जुन सदा साथ हैं। गीता का उपदेश पहले क्यों नहीं दे दिया?
पहली बार नहीं मिल रहे। अरे युद्ध से ही अगर संबंधित था गीता का उपदेश तो भी युद्ध से दो घंटे पहले तो दिया जा सकता था। युद्ध से एक रात पहले दिया जा सकता था। एन मौके पर 20 रणभूमि पर यह बात क्या है? बात यही है। गीता आपके लिए सार्थक सिर्फ उस पल होगी जब आप धर्म युद्ध में मृत्यु का वर्णन करने को भी तैयार खड़े होंगे। नहीं तो गीता आपके किसी काम नहीं आएगी। और यही वजह है कि इतिहास में मुट्ठी भरी लोग हुए हैं गीता जिनके काम आई है। गीता सिर्फ अर्जुन के ही काम आ सकती है। गीता सिर्फ उसके काम आ सकती है जो कौरवों की बड़ी भारी सेना का मुकाबला करने के लिए तैयार खड़ा हो और डगमग भी हो रहा हो तो इसलिए नहीं कि सामने की सेना बड़ी है और मृत्यु का भय है हमें वह विचलित कंपित भी हो रहा है तो इसलिए कि मारूंगा कैसे इस विचलन में भी शूरता है। देखिए अर्जुन का डर समझिएगा। अर्जुन को डर यह नहीं है कि द्रोण और भीष्म और कर्ण मिलकर मुझे मार डालेंगे। अर्जुन को इतना आत्मविश्वास है कि यह तो कुछ हानि मेरी कर सकते नहीं। अर्जुन को पता है। अर्जुन की शूरता ऐसी है कि अर्जुन को ऐसा संशय, ऐसा विचार उठ भी नहीं रहा कि हाय मेरा क्या होगा। एक अग्रिम आश्वस्त है कि युद्ध यदि होगा तो पताका तो मेरी ही फेरनी है और क्योंकि आश्वस्त है फिर इसलिए कंपन है। क्या कंपन है?
जब जीतना मुझे ही है तो माने मरना उन्हें ही है। हाय कैसे मार दूं उनको? दो व्यक्ति आमने सामने लड़ने को खड़े हो और उनमें से एक व्यक्ति यही सोच के व्यथित हुआ जाता हो कि मैं इसकी हत्या कैसे कर दूं तो इससे आपको क्या पता चलता है? उस व्यक्ति को पूरी आश्वस्ति है कि यदि युद्ध हुआ तो मरेगा तो यह सामने वाला ही। तभी तो उसको इतनी व्यथा है। अर्जुन एक बार भी यह नहीं कहते कि यदि मैं मर गया तो मेरे भाइयों का क्या होगा? मेरे पुत्रों का क्या होगा? मेरी माता, मेरी पत्नी का क्या होगा? अर्जुन को ऐसा कोई भय नहीं जैसे कि पता हो कि यह तो होने का नहीं। यह अर्जुन की शूरता है। ऐसा जो होता है गीता उस पर उतरती है। जो यदि डर भी रहा है तो अपने लिए नहीं। जो यदि कमजोर भी हो रहा है तो अपने लिए नहीं। अभी आगे कहेंगे अर्जुन पांव कांप रहे हैं। शरीर जल रहा है। बलहीन हो रहा हूं। धनुष पकड़ा नहीं जाता। यह बलहीनता भी बल की अधिकता के कारण है। ऐसे हृदय वाला प्रार्थी चाहिए। समझ रहे?
हाथ इसलिए नहीं कांप रहा है कि अरे महायोद्धा है सामने द्रोण। इनके सामने मैं कैसे टिकूंगा? धनुष इसलिए कांप रहा है क्योंकि पता है कि द्रोण से आमनासामना होगा तो मृत्यु तो द्रोण की ही होगी। कैसे मार दूं द्रोण को? जो इतना बली होते हुए भी जो अपेक्षित या निर्बल हैं उनके लिए भाव रखता हो। सिर्फ उस पर उतर सकती है गीता। महान बल है पर अपने बल का प्रयोग करने से कतरा रहे हैं अर्जुन। चाहे तो एक पल में सब ध्वस्त कर दें। पर भावुक हो रहे हैं और वह भाव प्रधानता गीता के बाद भी पूरी तरह मिटती नहीं है। भीष्म जब सामने पड़ते हैं तो पुराने संबंध और स्मृतियां फिर जागृत हो जाते हैं। भीष्म से डटकर पैना तीखा घोर युद्ध कर ही नहीं पाते अर्जुन तीर यू चलाते हैं जैसे फूल बरसा रहे हो। ऐसा योद्धा चाहिए तब गीता काम आती है। कमजोर लोगों के लिए नहीं है। महाबली लेकिन फिर भी भाव रखने वाले महाबली लेकिन अपने बल का उपयोग बस अपनी सत्ता अपने हितों, अपने स्वार्थों की पूर्त हेतु ना करने वाले जब ऐसा मन होता है तब उसको और ऊंचाई पर ले जाने करने के लिए गीता उपयुक्त होती है। दुर्योधन के काम की नहीं गीता। गीता दुर्योधन के काम की नहीं और बराबर की बात यह कि दुर्योधन को भी गीता में कोई रुचि नहीं। नहीं तो साक्षात कृष्ण ही सामने थे। और रक्त संबंध तो दुर्योधन का भी कुछ था कृष्ण के साथ। हाथ जोड़ के ज्ञान मांगने जाता तो कृष्ण ठुकराते नहीं। समझ में आ रही है बात?
हम मुझे समझना है और मेरे हृदय में कोमलता है। मैं विशाल अति विशाल हूं। मैं अति सामर्थ्यवान हूं। लेकिन फिर भी भाव मुझ में कुछ ऐसा है कि दुष्टों को मारने में भी सकुचा रहा हूं। लग रहा है क्यों किसी का प्राण हर लूं। बल मुझ में पूरा है और अधिकार भी मुझे पूरा है कि दुष्टों को घोर दंड दूं। लेकिन जो दुष्ट है मैं उसे भी दंड नहीं दे पा रहा। लगता है इसको दंड देकर के मुझे क्या मिल जाएगा? जिसकी ऐसी स्थिति हो उसके लिए है गीता जो स्वयं को दुर्बल बनाए घूमता हो भी गीता उसके लिए नहीं है जिसको कृष्ण से कोई नाता ही ना रखना हो गीता उसके लिए नहीं है जिसके लिए धन, स्वार्थ, सत्ता ही सब कुछ हो गीता उनके लिए नहीं है। आरंभ में ही अर्जुन ठुकराते हैं सिंहासन को। कहते हैं क्या करूंगा ऐसा सिंहासन लेकर के?
जो सिंहासन से ऊपर किसी और चीज को वरीयता देता हो उसके लिए है गीता। कृष्ण कहते हैं ठीक। अद्भुत व्यक्ति है यह। सिंहासन छोड़ने को तैयार है। बस एक गलती कर रहा है। सिंहासन मोह के लिए छोड़ने को तैयार है। मैं तुम्हें सिखाऊंगा अर्जुन कि सिंहासन किसके लिए छोड़ना चाहिए। सिंहासन निश्चित रूप से त्याज्य है। निश्चित रूप से सिंहासन से बहुत ऊंचा स्थान किसी और का है। मैं तुम्हें सिखाऊंगा सिंहासन से ऊपर का स्थान किसका है। तुम सोच रहे हो सिंहासन से ऊपर भावनाएं आती हैं। मोह आते हैं, रक्त संबंध आते हैं, अतीत की स्मृतियां आती हैं। सिंहासन निश्चित रूप से नीचे है। पर किससे नीचे है सिंहासन वो मैं तुम्हें सिखाऊंगा। अर्जुन जो अभी सिंहासन को नीचे ही ना मानता हो उसको कृष्ण कुछ नहीं सिखा पाएंगे। और उस समय का सबसे बड़ा और सबसे समृद्ध राज्य था हस्तिनापुर। हस्तिनापुर के सिंहासन को त्यागने के लिए जो तैयार बैठा हो, वह फिर वेदांत के उच्चतम ज्ञान का अधिकारी हो जाता है। और याद रखिए वह त्याग रहा है भय के कारण नहीं भाव के कारण। भय के कारण तो न जाने कितने लोग कितनी चीजों को छोड़कर भाग जाते हैं। ऐसों की कोई गिनती नहीं। समझ में आ रही है बात?
दो विशेषताएं हमने कौन सी कही अर्जुन की? पहली अर्जुन को जानना है। दूसरा अर्जुन सिंहासन से ऊपर भाव को प्रधानता दे रहे हैं। और यह बात प्रेम के कुछ निकट की है। क्योंकि प्रेम में भी आप संसार से ऊपर रखते हो सत्य को। अर्जुन सांसारिक उपलब्धि से ऊपर रख रहे हैं भाव को। संसार स्थूल है। भाव सूक्ष्म है। तो अर्जुन ने इतना तो सीख ही लिया है कि स्थूल संसार से ऊपर होता है स्थान किसी सूक्ष्म चीज का। बस अर्जुन को ऐसा लग रहा है कि जो सूक्ष्म चीज इस स्थूल संसार से ऊपर की है उसका नाम है भाव या मोह। कृष्ण अर्जुन को सिखाएंगे कि बिल्कुल ठीक कहा अर्जुन संसार स्थूल है और जो सूक्ष्मतम हो वह इस स्थूल जगत से कहीं ऊपर का है पर वो सूक्ष्मतम है क्या अब मैं तुमको बताऊंगा भाव अपेक्षित सूक्ष्म है लेकिन भाव से भी कहीं ज्यादा सूक्ष्म है सत्य सत्य जो तुम्हारा भाव है उस पर मोह की छाया है। मैं तुमको सिखाऊंगा प्रेम। और प्रेम का विषय मात्र सत्य ही हो सकता है। जब गीता पाठ करें तो जल्दी जल्दी आगे ना भाग जाए। एक एक श्लोक चिंतन मांगता है। गहरा विचार मांगता है। समझ में आ रही है बात?
एक बलि चाहिए कठोर बलिष्ठ भुजाओं वाला और कोमल हृदय वाला। बलिष्ठ भुजाएं और कोमल हृदय। ऐसे के लिए है गीता। युद्ध में जिसे तुम जीत ना सको पर जो प्रेम में हारा हुआ है ऐसे के लिए है गीता कहां अर्जुन को जीत सकते हैं कर्ण विकर्ण द्रोण अश्वत्थामा कृपाचार्य भीष्म दुर्योधन दुशासन कहां जीत सकते हैं? उनकी क्या गति हुई? हमने क्या देखा नहीं? जिस अर्जुन को कोई जीत नहीं सकता वह अर्जुन अपने आंसुओं से विहवल है। अपनी भावनाओं से विवश है। जिसमें कोई कमजोरी नहीं। वो अपनी भावुकता के हाथों कमजोर बना हुआ है। जिसे कोई हरा नहीं सकता। वह अपने ही हाथों हारा हुआ है। जिसकी ऐसी दशा हो उसके लिए है गीता। प्रेम होना चाहिए। एक मन जो प्रकाश की ओर बढ़ता है उसे ज्ञान चाहिए। एक मन जो आर्द्र है गीला है उसे प्रेम चाहिए दुर्लभ है ऐसा संगम बहुत मिल जाएंगे जिन्हें प्रकाश चाहिए वो अपने आप को ज्ञान मार्गी बोलते बहुत मिल जाएंगे जिन्हें प्रेम चाहिए। वह अपने आप को प्रेम मार्गी, भक्ति मार्गी इत्यादि बोलते हैं। ऐसा मिलना दुर्लभ है जिसे प्रकाश और प्रेम दोनों चाहिए जो दोनों के लिए तैयार है। इसीलिए गीता का वर्गीकरण करना बड़ा मुश्किल है। आप नहीं कह पाएंगे कि गीता ज्ञान मार्ग का ही ग्रंथ है या भक्ति मार्ग का ग्रंथ है। गीता सब कुछ है। गीता को कोई एक नाम देना अपने ही अहंकार की अभिव्यक्ति होगी। अपने ही अज्ञान का सूचक होगा। समझ में आ रही है बात?
अर्जुन में एक नायकत्व है। एक हीरोइज़्म है। बनों के लिए वामनों के लिए गीता नहीं है। इसके रथ पर कृष्ण हो और ध्वजा में हनुमान उसके लिए है गीता। जिसका शौर्य ऐसा हो कि चारों दिशाओं को जीत सके। लेकिन जिसकी कोमलता ऐसी हो कि संबंधों की खातिर सब कुछ छोड़कर पलायन करने को तैयार हो जाए। उसके लिए है गीता। कठोरता और कोमलता का ऐसा अद्भुत संगम जहां हो वहां है गीता। वो अद्भुत संगम होता है। वह बहुत पाया जाता है पर उल्टे तरीके से पाया जाता है। दुनिया में आपको लोग मिलेंगे जो मन से अति कठोर होंगे। और बाहर से अति कोमल। कोमल माने दुर्बल। बाहर उनकी हालत ऐसी होगी कि धक्का मार दो तो भी गिर जाए या स्थितियों का आघात लग जाए तो भी गिर जाए कोई उनमें शूरता नहीं कोई साहस नहीं और साथ ही साथ उनका दिल पत्थर का पाषाण हृदय भीतर कठोर बाहर दुर्बल दुनिया उल्टी है बाहर बल नहीं भीतर प्रेम नहीं दुनिया उल्टी है अर्जुन विरल है बाहर अति बलिष्ठ भीतर सुकोमल कौन हाथ आया राज्य जाने देता है कौन प्रतिपक्षी की ही मृत्यु पर फूट-फूट कर रोता है। कौन मारने की अपेक्षा मर जाने का चयन करने को तैयार हो जाता है?
कौन अपने शत्रु को भी क्षमा करके स्वयं सन्यस्त हो जाना चाहता है? दुर्योधन को तो सिंहासन लगभग सौंप ही दिया था अर्जुन ने। कहा कोई बात नहीं तुम रख लो। समझ में आ रही है बात? गीता कोई पुस्तक नहीं है कि आप उठा के पढ़ लेंगे उसको। गीता एक उपलब्धि है जो बड़े श्रम के बाद मिलती है। सबको मिल ही नहीं सकती वो। पुस्तक को तो कोई भी उठा सकता है। उपलब्धियां क्या सबको होती हैं। गीता को पढ़ा नहीं जाता। गीता को पाया जाता है। गीता के लायक बना जाता है। हम रणक्षेत्र में हम सभी हैं। पैदा हम सब संघर्षों में ही होते हैं। कोई नहीं है जो धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र में ना पैदा होता हो। पर सब अर्जुन नहीं है कुरुक्षेत्र के मैदान पर या सब हैं। जो एक अर्जुन है उसके लिए गीता है। बाकियों के लिए कुछ नहीं। लाखों नहीं तो हजारों वहां पर योद्धा खड़े हुए हैं। गीता सिर्फ एक के लिए है। ठीक जैसे जगत में इतने लोग हैं। गीता कुछ चुनिंदा लोगों के लिए ही है। गीता के लायक बनना पड़ता है। तब गीता आपकी होती है। कृष्ण की समीपता टेढ़ी खीर है। बड़ा मूल्य मांगती है। यहां पर तो कृष्ण सारथी हैं। फिर गुरु होकर के अर्जुन को ज्ञान दे रहे हैं। पर यकायक थोड़े ही उतर आए हैं कृष्ण अर्जुन के जीवन में। अर्जुन ने बरसों तक दशकों तक कृष्ण को अपने जीवन में बड़ी श्रेष्ठता दी है। जैसा कहा है कृष्ण ने अर्जुन ने चुपचाप करा है। कोई आध्यात्मिक जीवन भर में नहीं अपने व्यक्तिगत जीवन में भी अपनी हर छोटी बड़ी बात उन्होंने कृष्ण के सामने रखी है। अर्जुन के सब निर्णयों पर कृष्ण की सलाह का प्रकाश है। जब ऐसा घनिष्ठ संबंध अर्जुन ने दशकों तक पनपाया है। उस पौधे को दशकों तक खाद पानी दिया है। तब जाकर के आज उस वृक्ष पर गीता का फल लगा है। अचानक कुछ नहीं हो जाता और कृष्ण के समीप रहना हल्की बात नहीं है। कृष्ण का तो काम है अर्जुन को बस अर्जुन ना रहने देना। कुछ और बना देना। कृष्ण के समीप रहने का अर्थ होता है टूटते चलना। और समीपता का मतलब वैसी समीपता नहीं होता जैसी समीपता भीम की है या युधिष्ठिर की है। एक सीमा तक तो दुर्योधन भी समीप है। वैसी समीपता नहीं है। उतनी निकटता चाहिए होती है कि जिसमें हाथ ही पकड़ ले वह तुम्हारा। उतने निकट नहीं हो तो अपने आप को फुसला के मत रखो कि निकट हो। मैंने बहुत साल पहले एक ट्वीट कराया था जिसमें लिखा था कि यू मस्ट बी विद इन स्लपिंग डिस्टेंस ऑफ द टीचर। अगर जानना चाहते हो कि तुम निकट हो या नहीं हो तो यह पूछ लो अपने आप से कि आर यू विद इन स्लैपिंग डिस्टेंस और स्लैपिंग डिस्टेंस से जरा सा भी अगर तुम अधिक दूर हो तो पास नहीं हो फिर तुम। आप कहेंगे कैसी हिंसक बात है?
गुरु शिष्य का यह रिश्ता होता है। यही होता है। बिल्कुल ऐसा ही होता है। सारथी और रथी में कितनी दूरी होती है? बस उससे ज्यादा दूरी स्वीकार नहीं है। कृष्ण वक्ता है, अर्जुन श्रोता है। वक्ता और श्रोता में कितनी दूरी हो सकती है? उससे अधिक दूरी स्वीकार नहीं है। उससे अधिक उससे जरा सी भी अधिक हो गई दूरी। तो समझ लो कि अनंत हो गई दूरी। तो तो कह रहे हैं अर्जुन मैं इन सब युद्ध करने की कामना से अवस्था स्थित योद्धाओं को देखूं कि किन वीरों के साथ मुझे युद्ध करना होगा। क्या जानते नहीं अर्जुन किन के साथ युद्ध करना होगा? अचानक नींद से जग करके स्वयं को युद्ध स्थल पर पा रहे हैं। नहीं यहां देखने का अर्थ गहरा है। मैं उनको समझूं। मैं उनको क्या समझू?
मैं अपनी स्थिति को समझूं। मैं किसके विरुद्ध खड़ा हूं? हे कृष्ण बीचोंबीच ले चलिए मेरा रथ। मैं इन सबको देखना चाहता हूं जिनके साथ मुझे युद्ध करना होगा। इस युद्ध में दुष्ट बुद्धि वाले धृतराष्ट्र पुत्र दुर्योधन का प्रिय कार्य करने के इच्छुक जो राजा लोग यहां उपस्थित हैं उन युद्धार्थियों को मैं देख तो लूं। सब पता है कि यह दुष्ट बुद्धि है लेकिन फिर भी उसे मारने का मन नहीं है। क्षमा उदारता एक आर्द्रता एक कोमलता बहुत दुष्ट है। इसे गहरा दंड मिलना चाहिए। इसको नष्ट ही कर दूं मैं। पर बार-बार छोड़ता रहता हूं। यह पहली बार नहीं हो रहा है कि दुर्योधन को छोड़ देने की बात है। पहले भी कम से कम दो अवसरों पर अर्जुन ने कौरवों को क्षमादान दिया। एक बार तो यहां तक हुआ कि कौरव फंसे हुए थे तो पांडवों ने जाकर के उनकी जान बचाई। ऐसा आप तभी कर सकते हो जब आपके लिए बदले प्रतिशोध से ऊपर कुछ हो और बस इसी बात का कृष्ण को आसरा है। वो कह रहे हैं आम आदमी के लिए ये सब चीजें बहुत बड़ी होती है। जैसे पशुओं के लिए सब बहुत बड़ी बातें होती हैं। स्वार्थ, सत्ता, सुख, प्रतिशोध यह सब पशुओं के लिए बड़ी बातें होती हैं। कोई ऐसा मिला है जिसके लिए प्रतिशोध से बड़ा कुछ है। यह व्यक्ति थोड़ी संभावना दिखा रहा है। इसके साथ कुछ आशा बंध रही है कि फिर जो सबसे बड़ा है, यह उस तक भी पहुंच सकता है। कम से कम यह जमीन से थोड़ा तो उठा। आप जमीन पर बीज डाल दें बहुत सारे। हम और वह बीज ऐसे वृक्ष के हैं जो न जाने कितने मीटर ऊपर जाता है। 10 मीटर 20 मीटर बहुत ऊंचा हो जाता है और उनमें से किसी बीज से बस कुछ सेंटीमीटर का एक अंकुर आपको फूटता दिखाई दे 1 सेंटीमीटर का तो यही क्या बहुत बड़ी आशा की बात नहीं है अगर 1 सेंटीमीटर भी वो जमीन से ऊपर उठाया तो 10 मीटर भी ऊपर जा सकता है। 10 मीटर की तुलना में वो कहीं पर भी नहीं है। जीवन मुक्त की तुलना में अर्जुन का आध्यात्मिक स्तर कुछ भी नहीं है अभी। लेकिन अर्जुन ने एक संभावना दर्शा दी है। भूमि के स्तर से थोड़ा ऊपर उठाए हैं अर्जुन। आम मन और आम जीवन के स्तर से थोड़ा ऊपर उठे हैं अर्जुन। तो कृष्ण कह रहे हैं अगर यह इतना ऊपर उठ सकते हैं तो पूरा भी ऊपर उठ सकते हैं। आप थोड़ा सा तो ऊपर उठिए। फिर कृष्ण का हाथ मिलेगा। संजय बोले हे धृतराष्ट्र अर्जुन द्वारा इस प्रकार कहे जाने पर कृष्ण ने दोनों सेनाओं के मध्य में भीष्म और द्रोणाचार्य के सामने और अन्य समस्त राजाओं के सम्मुख रथ को खड़ा करके कहा हे पार्थ इन सारे एकत्रित कौरवों को देखो जो चाहते हो अर्जुन मैंने कर दिया कृष्ण मना कर सकते थे कोई भी अन्य सारथी मना कर देता सारथी का काम घोड़े हाकना भर नहीं होता सारथी का बड़ा महत्वपूर्ण पात्र होता सारथी लगातार सलाह देता चलता है। सारथी को बात करने का, राय देने का, परंपरागत अधिकार होता था। कर्ण की हार में शल्य का कोई छोटामोटा योगदान नहीं था। कहने वालों ने कहा है कि कर्ण और अर्जुन में अंतर शल्य और कृष्ण का था। अन्यथा दोनों में कोई विशेष अंतर नहीं था। कृष्ण ने मना नहीं करा। अर्जुन को खतरा भी हो सकता था। दुर्योधन की छवि कोई धार्मिक व्यक्ति की तो है नहीं। कुख्यात है दुर्योधन। धार्मिकता और नैतिकता को अपने स्वार्थ तले पद दलित कर देने के लिए जीवन भर दुर्योधन ने ऐसा ही करा है। स्वार्थ सर्वोपरि शंखनाद हो चुका है। तलवारे मैन से बाहर आ चुकी हैं और तीर तरकश से अपनी सेनाओं की सुरक्षा त्याग करके अर्जुन कह रहे हैं बीच में ले चलो कृष्ण मना नहीं भी करते तो तो भी राय प्रकट कर सकते थे कि खतरा है इसमें सोच समझ के बीच में जाओ पार्थ जैसा तुम कह रहे हो दुर्योधन दुष्ट बुद्धि है और डरा हुआ है और डरा हुआ आदमी अधार्मिक अनैतिक ही में ही अति हिंसक भी हो जाता है। और भली-भांति पता है दुर्योधन को कि पांडवों के खेमे में तुम्हारा क्या स्थान है। तुमको गिराते ही दुर्योधन को लगेगा कि आधा युद्ध जीत गया। यह जो तुम कर रहे हो इस पर पुनर्विचार करो। ऐसा कुछ नहीं कहते कृष्ण क्योंकि अर्जुन के ऊपर आते खतरे से कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण और सुंदर कुछ और आने को है। उस सौंदर्य और सत्य के लिए यह खतरा झेला जा सकता है। मृत्यु तो सभी को आनी है। और कृष्ण कहते हैं जो मर सकता है उसको मरा ही जानो। और जो अमर है उसको मारेगा कौन?
तो जो मर सकता है उसको बचाने की खातिर कृष्ण उसे दांव पर नहीं लगाएंगे जो अमरता का वाहक है। श्रीमद्भगवत गीता कुछ बहुत सुंदर बहुत अद्भुत होने जा रहा है। कृष्ण उसको बाधित नहीं करेंगे। कृष्ण तो सहयोग देंगे। अर्जुन कहते हैं बीचोंबीच चलिए। कृष्ण कहते हैं ठीक चलते हैं जो तुम्हारे साथ हो रहा है अर्जुन वो इतना विराट है और इतना अमूल्य है कि उसके लिए प्राणों का भी मूल्य यदि चुकाना पड़े तो बात छोटी आओ चलो चलते हैं हम बीच में ले गए बोले हे प्रथा पुत्र लो देखो यही चाहते थे ना लो देखो सबको और ठीक ठीक जब कृष्ण कह रहे होंगे कि अर्जुन देखो दोनों ओर कृष्ण सजग होंगे। कहीं से प्रत्यंचा के कसने की सूक्ष्म ध्वनि तो सुनाई नहीं दे रही। किसी का तीर निशाना लेता तो नहीं दिखाई दे रहा। पारबह्म है पर अभी तो मनुष्य हैं। अवतार लिया है तो उनके पास भी मनुष्योचित भावनाएं हैं। एक आंख से देख रहे होंगे। किसी का भाला, किसी की तलवार तैयार तो नहीं हो रही?
अर्जुन अभी भाव में है। अर्जुन अभी तैयार नहीं। अर्जुन अभी असुरक्षित है। इस पल कोई घात करता है तो अनर्थ हो सकता है। धर्म और नियम तो यही कहते हैं कि घात होना नहीं चाहिए। पर धर्म और नियम पर ही यदि चले होते तो यह युद्ध क्यों खड़ा होता? यदि इस युद्ध की स्थिति बन सकती है तो अपघात माने धोखे की भी स्थिति बन सकती है। कुछ भी हो सकता है। पर जो कुछ भी हो सकता है उसका सामना करना ही उचित है। अर्जुन के यदि प्राण भी चले जाए तो भी वह छोटी बात है उस घटना के सामने जो अब संभावित रूप से घटने वाली है। युगों में कोई होता है जिसके सामने एक जीवंत शास्त्र खड़ा होता है। शास्त्र एक बार उतर आया उसके बाद तो वो पुस्तकबद्ध हो जाता है। फिर तो कोई भी उस पर हाथ रख सकता है। पर महत घटना तब खड़ी होती है जब शास्त्र का जन्म ही होता है। जब शास्त्र का मौलिक अवतरण होता है और ऐसी घटना युगों कल्पों में एक बार घटती है कि जब शिष्य ऐसी स्थिति में पहुंच गया हो कि गुरु उसको बैठा करके आमनेसामने मौलिक ज्ञान दे। वैसी घटना घटने आ रही है। कृष्ण उस घटना को बाधित नहीं होने देंगे। तब अर्जुन ने दोनों सेना दलों में अवस्थित अपने चाचाओं, दादाओं, आचार्यों, मामाओं, भाइयों, पुत्रों, पौत्रों, बंधुओं, ससुरों और मित्रों को देखा। जैसे अर्जुन को पहले ही नहीं पता था। अर्जुन को सब पता है युद्ध कला में अर्जुन मजे हुए खिलाड़ी हैं। व्यूह रचना में सिद्धस्थ हैं। पहली बात जानते हैं वहां कौन-कौन मौजूद है और कहां-कहां मौजूद है और किस कारण से उसको किस जगह पर स्थापित किया गया है। सब जानते हैं अर्जुन। पूरा जीवन ही युद्धों में बिताया है। पर अर्जुन ने देखा यहां से नहीं हम दर्शन जानना समझना सिर्फ शरीर को नहीं देख रहे हैं। पूरी घटना को समझ रहे हैं। यह क्या हो रहा है?
पूरी तरह नहीं भी समझ पा रहे तो जानने का प्रयास है यह क्या हो रहा है? यह क्या हो रहा है? अर्जुन की दृष्टि अपने गुरुजनों और संबंधियों को देख रही है और कृष्ण की दृष्टि अर्जुन की दृष्टि को देख रही है। क्या अर्जुन के देखने में गहराई है? गहराई है यदि तो आज ही बात बन जाएगी। इस तरह की लड़ाईयां तो बहुत होती रही है। इतिहास में आगे भी होंगी। पर अभी कुछ ऐसा हो जाएगा अगर अर्जुन के देखने में गहराई है। जो बात इतिहास की नहीं है। जो बात समय के पार की है। महाभारत बड़ी लड़ाई थी। पर ऐसी बड़ी लड़ाईयां दुनिया में बहुत हुई है। महाभारत के पहले भी, महाभारत के बाद भी, भारत के भीतर भी, भारत के बाहर भी इंसान का काम है लड़ना। हम तो लड़ते ही रहे हैं। गीता बार-बार नहीं आई है। गीता महाभारत के युद्ध से कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण है। गीता पूरे महाभारत ग्रंथ से कहीं ज्यादा बड़ी है। हां, श्लोक संख्या के आधार पर आप यह कह सकते हैं कि गीता तो महाभारत का एक छोटा सा अंश है। नहीं वह अंश नहीं है। गीता में सहस्त्रों महाभारतें समा जाती हैं। समझ में आ रही है बात?
स्थूल दृष्टि श्लोकों की संख्या गिनती है। सूक्ष्म दृष्टि श्लोकों का महत्व देखती है। वेदांत का पूरा अमृत समाया हुआ है गीता में। इतनी बड़ी है गीता। मुझे तो प्रतीत होता है कि कृष्ण की धड़कनें भी तेज हो गई होंगी। महाभारत के युद्ध से कहीं ज्यादा बड़ी कोई चीज होने जा रही है। अर्जुन कहते हैं हे कृष्ण इन युद्धाभिलाशी अवस्थित स्वजनों को देखकर मेरे सारे अंग शिथिल हो रहे हैं। मुख सूख रहा है। शरीर में कंपन और रोमांच हो रहे हैं। हाथ से गांडीव धनुष गिर रहा है। अंग जल रहे हैं। यकायक नहीं हो गया। अचानक नहीं हो गया। अर्जुन ऐसे हैं ही। यह होना ही था। इसीलिए अर्जुन ने कहा था बीचोंबीच ले चलो। अर्जुन को भी पता था यह होना है। कृष्ण को भी पता था यह होना है। दोनों ने होने दिया। ऐसी आफतों, ऐसी आपदाओं का स्वागत करते हैं। पता है दिक्कत खड़ी होने जा रही है। होने दो। पता है अब फसेंगे। फंसने दो। पता है वहां पहुंच गए अगर तो मुंह सूखेगा ही सूखेगा। धनुष छूटेगा ही छूटेगा। छूटने दो। कुछ भी हो जाए वो होना जरूरी है। सब आपदाएं और विपत्तियां स्वीकार है। दिख भी रहा हो कि आ रही हैं तो भी उन्हें रोक मत देना। गीता सुख और सुविधा पर सवार होकर नहीं आती। आपके जीवन में गीता जब भी आएगी विपत्तियों आपदाओं युद्ध संघर्ष रक्तधार के साथ आएगी। इन सब से यदि आपको भय लगता हो तो गीता फिर आपके लिए नहीं है। गीता ना तो किसी निर्जन वन में किसी वट वृक्ष की शांत छाया में बोली गई है ना किसी राजमहल में सब सुख सुविधाओं के मध्य उतरी है गीता तो मौत के खतरे युद्ध के तुमनाद के बीचोंबीच ही उतरती है। जो जीवन में निष्कंटक शांति के इच्छुक हो गीता उनके लिए नहीं है। उनके लिए और पुस्तकें हैं। किसी आश्रम से नहीं उठी है गीता। हिमालय के गंगा तट की शांति से नहीं उठी यह गीता। नहीं किसी बड़े राजा और उसके राजुरु का महल की सभा में संवाद है गीता गीता उसके उसके लिए है जिसे अगले ही पल अपने जीवन का भी पता ना हो। गीता उसके लिए है जिसे यह समझ ही ना आ रहा हो कि मर जाना ज्यादा बुरा है या मार देना। गीता समागम के दौरान मैं आपको लगातार याद दिलाता रहूंगा। आपको गीता के योग्य बनना होगा। गीता कोई मिठाई नहीं कि जो चाहे मूल्य चुकाए और खा ले। गीता आहुति मांगती है। ₹ की चीज नहीं है। कोई पुस्तक नहीं है कि आप बाजार गए, कुछ रुपए दिए और खरीद कर घर ले आए। ज्ञान भर नहीं है कि पढ़ लिया। स्मृतिस्थ कंठस्थ कर लिया और आप सुविज्ञ हो जाएंगे। जीवन के आतप अंधड़ जिन्होंने नहीं झेले वह क्या समझेंगे अभी क्या चल रहा है अर्जुन के साथ ना वनवास झेला ना अज्ञातवास झेला न दत न लाक्षाग्रह युद्धों से सदा कतराते रहे। अब क्या समझोगे गीता को?
जो साधारण मानवीय कमजोरियों से ऊपर वरीयता देता हो किसी और चीज को उसके लिए कुछ आशा है। जो जीवन भर पशुवत नोचता खसोटता ही रहा है। कभी यह पाने कभी वह कमाने के लिए इधरउधर भागता रहा है। डर और लालच के सामने घुटने टेकता रहा है। प्रेम का जिसको कुछ पता नहीं उसके लिए नहीं है गीता। केशव मैं तो खड़े रहने में भी असमर्थ हो रहा हूं। मेरा मन घूम सा रहा है और मैं न जाने कितने विपरीत लक्षण माने अपशकुन आदि देख रहा हूं। जीवन का आधार ही हिल रहा है। हमारे जीवन का आधार हिलता ही नहीं। हम बड़े ढीठ लोग हैं। न जाने किस ईंट पत्थर से बना है हमारे अहंकार का किला। ढहना तो दूर है। वह कभी कांपता नहीं। स्थितियां हो, संयोग हो, गुरु हो, ज्ञान हो, कोई कितना भी चोट कर ले हमारे अहंकार पर, हमारे अज्ञान की इमारत कांपती तक नहीं। हम खड़े रहते हैं ढिठाई से। अर्जुन कांप रहे हैं। बड़ा अंतर है। सर्वश्रेष्ठ धनुर्धर कांप रहा है। और कांप बस शरीर से नहीं रहा। मन कंपित है। और बस मन ही नहीं कंपित है। मन का केंद्र कंपित है। हमारा केंद्र कभी कांपता नहीं। हमें पूरी आश्वस्त की है कि हम जैसे हैं हम ही ठीक हैं। अपने हिसाब से चलेंगे। अर्जुन का सब हिसाब किताब अभी गड़बड़ा गया है। हमारा हिसाब किताब अडिग रहता है। मैं ठीक हूं। मैं अपने हिसाब से चलूंगा। हमारे जीवन में वो एक खास पल आता ही नहीं जब लगे कि पांव तले जमीन खिसक गई। आधारहीन हो गए। हमारा आधार अहंकार ही होता है ना। हमारे जीवन में वो पल ही नहीं आने आता कि जब हम आधारहीन हो जाए। ऐसा लगे जैसे दम घुट रहा हो। जीवन छीन रहा हो। वो घड़ी हम आने ही नहीं देते। कुछ हो जाए हमें कोई अंतर नहीं पड़ता। ना हमारे पास शौर्य है ना लाज है। हमारे पास ना प्रेम है। ना दुख है। हमारे पास बस एक ढीठ बेहोशी है जिसमें हमें कुछ पता ही नहीं चलता। उस बेहोशी को ही हम बनाए रहते हैं क्योंकि उस बेहोशी में ही हमारे लिए सुख है। बेहोशी उतरेगी। बड़ा गहरा दुख लगेगा। उस दुख की अपेक्षा में बेहोशी बेहतर है। बेहोशी में सुख है। हे कृष्ण युद्ध में अपनों का स्वजनों का वध करके मैं कोई मंगल नहीं देखता। मैं युद्ध में जय लाभ की जीत की आकांक्षा नहीं रखता। ना राज्य या सुख भोग की ही कामना करता हूं। यह देखना आसान है कि अर्जुन मोहग्रस्त हैं। उससे पहले यह देखिए कि अर्जुन को सत्ता का और विजय का कोई मोह या लोभ नहीं। यदि अर्जुन को लोभ इस वक्त है भी तो स्वजनों की प्राण रक्षा का और इतिहास गवाह है कि महल और सत्ता और धन में ऐसा नशा होता है कि लोगों ने स्वजनों की हत्या करने में भी संकोच नहीं कराया। सिंहासन के लिए भाई ने भाई को और बेटे ने बाप को मारा है। और यहां पर तो अर्जुन के पास वैध समुचित नैतिक कारण है दुर्योधन के खिलाफ युद्ध करने का। लेकिन फिर भी सत्ता और प्रतिशोध से ऊपर मूल्य दे रहे हैं अर्जुन किसी और चीज को। वो बात महत्व रखती है। हे कृष्ण युद्ध में स्वजनों का वध करके मैं कोई मंगल नहीं देखता। सत्ता तो ठीक है। स्वजनों को मारकर सत्ता सत्ता के प्रति एक निर्मोह है। वह भी देखिए। स्वजनों के प्राणों के प्रति मोह है। यह तो दिख रहा है। पर सत्ता के प्रति एक अनासक्ति भी है। एक निर्मोहता भी है। वह भी देखिए। वही अर्जुन को अधिकारी बनाती है गीता का। देखिए गीताएं संयोग नहीं होती। कोई गीता कभी संयोग नहीं होती और कोई गीता कभी अनुपब्ध भी नहीं होती। आपकी तैयारी हो जाए तो गीता आपको अभी उपलब्ध हो जाए। हमारी तैयारी नहीं होती। और तैयारियां कोई संयोग की बात नहीं होती। तैयारियां चुनाव की बात होती हैं। चैतन्य चयन करना पड़ता है गीता का। तो पहली बात आपकी ओर से एक चैतन्य तैयारी एक होश पूर्वक किया गया चुनाव हो। और दूसरी बात कृष्ण की ओर से कोई विलंब या अवरोध नहीं है। जिस क्षण आपकी तैयारी पूरी हो गई, जिस क्षण आपका चुनाव निर्दोष हो गया। गीता जैसे तैयार खड़ी है, आपको मिल जाएगी। कहां से आएगी, कैसे आएगी, वह छोड़िए। आपको पूछना यह चाहिए कि आपकी तैयारी कैसे होगी?
तैयारी अभी हुई नहीं और पहले उत्सुकता है कि बताइए तैयारी के बाद गीता कहां से आएगी? जहां से आपकी तैयारी आएगी वहीं से गीता आएगी। आप तैयारी करिए और तैयारी आपकी नहीं है तो आप जीवन भर पाठ करते रहिए। गीता का। आपको कुछ नहीं मिलेगा। अधिकांश लोगों को कुछ नहीं मिलता। एक से एक गीता शास्त्री बैठे हैं। जीवन उनका धूल धूसरे से ही रहता है। कोई चमक नहीं, कोई निर्मलता नहीं, हम हे गोविंद, हम लोगों को राज्य से क्या प्रयोजन है? हमें विषय भोगों से या जीवन से अभी क्या लेना है? यह योद्धा के नहीं एक सन्यासी के वचन प्रतीत हो रहे हैं। हम कृष्ण समझ रहे हैं कि उनकी मुस्कुराहट व्यर्थ नहीं जाने वाली। कृष्ण को दिख रहा है कि पल ना सिर्फ संभावित है बल्कि अति निकट है। अब हे गोविंद हम लोगों को राज्य से क्या प्रयोजन है?
हे गोविंद मैं आपके जैसा हूं। मैं उनके जैसा नहीं हूं। मैं राज्य ले क्या करूंगा? मेरे लिए आप काफी हैं। हमें जीवन से भी क्या लेना है? एक योद्धा कई बार यह कहता मिलेगा कि क्या लेना देना है जीवन से। पर वह ऐसा कहता है जब उसे शत्रुओं के तीर झेलने होते हैं। वह कहता है कि जो मुझे चाहिए उसके लिए मैं मर भी जाऊं तो मरना स्वीकार है। पर जिस चीज पर मेरी दृष्टि है, जिस वस्तु का मुझे लोभ है, जहां मैंने लक्ष्य बनाया है, वह तो मुझे चाहिए, भले ही उसके लिए जीवन गवा दूं। अर्जुन की हालत बिल्कुल उल्टी है। अर्जुन कह रहे हैं उनको नहीं मारूंगा। वो भले ही मुझे मार दे तो भी स्वीकार है। जीवन बचाने के लिए भी किसी का जीवन नहीं लूंगा। अपना जीवन बचाने के लिए भी किसी का जीवन नहीं लूंगा। भले ही वह दुर्योधन क्यों ना हो। भले ही वह कितना भी दुष्ट क्यों ना हो दंड नहीं दूंगा। जिन लोगों के लिए हमें राज्य विषय भोग और सुख आकांक्षित हैं। जिन लोगों के लिए हम आकांक्षा करते हैं कि हमें राज्य मिले सुख भोग मिले। वे सभी आचार्य पितृ पुत्र पितामह मातुल ससुर पौत्र साले कुटुंबी आदि अपने अपने जीवन की आशा तथा धन संपत्ति छोड़कर इस युद्ध में खड़े हुए हैं। हम जो भी पाना चाहते हैं किनहीं लोगों के लिए पाना चाहते हैं?
कम से कम अर्जुन जैसे लोग अपने लिए कुछ बहुत चाहते नहीं। वो यदि कुछ जीत कर लाते हैं, कुछ कमा कर लाते हैं तो भी उनकी इच्छा यह होती है कि दूसरों में बांट दें। अपनों के लिए वह लाते हैं। बांटने के लिए वह कमाते हैं। सबकी नहीं अर्जुनों की बात कर रहा हूं। तो अर्जुन कह रहे हैं मैं कहीं कुछ जीत कर लाता। तो मैं इनके चरणों में अर्पित करता। यह मेरे गुरु लोग हैं। सब आचार्य हैं। यह मेरे पितामह हैं। मेरे संबंधी हैं। कुछ मुझसे बड़े हैं। कुछ मुझसे छोटे हैं। मैंने जीवन में जो भी उपलब्धियां करी होती वह तो मैं सब इनको अर्पित करता ना। इन्हीं के लिए मैं उपलब्धियां करता। अब इनको मारकर जो मुझे उपलब्धि मिलेगी वो किसके लिए होगी बताओ?
जिसके लिए मैं युद्ध जीतता उसको मारकर मैं युद्ध जीतूं तो क्या लाभ बताओ केशव? हे गोविंद हम लोगों को राज्य से क्या प्रयोजन है? हमें विषय भोगों से या जीवन से भी क्या लेना है? जिन लोगों के लिए हमें राज्य विषय भोग और सुख आकांक्षित हैं वे सभी आचार्य पितृव्य पुत्र पितामह मातुल ससुर पौत्र साले कुटुंबी सब अपने अपने जीवन की आशा धन संपत्ति छोड़कर इस युद्ध में खड़े हुए हैं। मधुसूदन मुझे मारने पर भी अथवा स्वर्ग मृत्य और पाताल इन तीन लोगों का राज्य पाने के लिए भी मैं इन लोगों की हत्या नहीं करना चाहता। यह मुझे मार भी दें। चाहे इनको मारने से मुझे स्वर्ग लोक, मृत्यु लोक, पाताल लोक सब मिलता हो। मैं तब भी इनकी हत्या नहीं करना चाहता। फिर पृथ्वी के एक छोटे से भूखंड को पाने के लिए मैं इनको मारूं। यह क्यों करूं मैं?
मुझे तीन लोक मिलते हो मैं तो भी नहीं मारूं इन्हें। एक राज्य के लिए इनको काहे को मार दूं? मुझे मार भी रहे हो ये। मैं तो भी इनको नहीं मारना चाहता। देह भाव से कहीं आगे खड़े हुए हैं अर्जुन इस समय ना उन्हें अपने देह की रक्षा करनी है ना उन्हें अपने स्वार्थ की रक्षा करनी है। तैयारी बिल्कुल पूरी है। बार-बार कह रहे हैं वह मुझे मार भी दे तो भी मुझे उन्हें मारना नहीं है। यह देहाभिमानी नहीं कह सकता। जो देह से अपनी आसक्त हो यह ऐसा नहीं कह सकता। और जो अभी मन की वासनाओं से संतप्त हो मन का बंधक हो वह भी नहीं कह पाएगा कि राज्य के लिए मैं युद्ध या हत्या क्यों करूं। तन और मन दोनों से एक कदम आगे खड़े हो गए हैं। अर्जुन इस पल में यह पल विशेष है। हे जनार्दन धृतराष्ट्र के पुत्रों का वध करके हम लोगों को क्या सुख मिलेगा?
इन आतताइयों की हत्या करके हमें पापी ही बनना पड़ेगा। एक तरफ तो कह रहे हैं कि वह आतताई है सब। दूसरी ओर कह रहे हैं कि इनको मार के क्या सुख मिलेगा? हम ही पापी हो जाएंगे। अंधे नहीं हो गए मोह में। दिख रहा है कि दुर्योधन दुष्ट है। दिख रहा है कि सामने जितने हैं सब विधर्मी हैं। लेकिन फिर भी कह रहे हैं इनको क्या मारना? कौन सा सुख रखा है इनको मारने में? नहीं कह रहा हूं कि यह श्रेष्ठ है इसलिए इनको मत मारो। मैं तो यह कह रहा हूं कि मेरा कोई स्वार्थ नहीं बचा इनको मारने में। अब यह बड़ा विशेष बिंदु है। निस्वार्थ हो गया हूं मैं। मैं पहले तीर चलाता था स्वार्थ के लिए। हर योद्धा ने आज तक तीर चलाया है स्वार्थ के लिए। मेरे पास स्वार्थ तो अब नहीं बचा। तो स्वार्थवश इनको नहीं मार सकता मैं। कृष्ण कह रहे हैं अब मैं तुम्हें स्वार्थ और निस्वार्थ से ऊपर एक और कारण देने वाला हूं अर्जुन तीर चलाने का। बस कुल कुछ पल अब प्रतीक्षा करो। एक तीर चलता है स्वार्थ से। वो तीर नहीं चलता जब तुम निस्वार्थ हो जाते हो। तुम कहते हो स्वार्थ में मैं लड़ता था, भिड़ता था, हत्याएं करता था। स्वार्थ का काम था। मैं निस्वार्थ हो गया। मैं तीर कैसे चलाऊं?
निस्वार्थ हो जाते हो। तीर रुक जाता है, गति रुक जाती है। कृष्ण कह रहे हैं ना। जब तुम वास्तविक रूप से निस्वार्थ होते हो तब तीर दोबारा चलता है। और तब उसकी धार और गति अलग होती है। वो तुम अभी जानते नहीं अर्जुन वो मैं तुम्हें सिखाऊंगा। तुमने आज तक सारे युद्ध करे हैं स्वार्थवश। आज मैं तुमको सिखाने जा रहा हूं निस्वार्थ होकर के कैसे युद्ध किया जाता है। क्योंकि तुमने आज तक सब स्वार्थवश ही युद्ध करे हैं। इसलिए थोड़ा सा निस्वार्थ का स्वाद पाते ही तुम्हें लग रहा है अब युद्ध कैसे करूं। क्योंकि स्वार्थ ही तुम्हारी ऊर्जा तुम्हारा ईंधन था। स्वार्थ हट गया। धनुष भी गिरा जा रहा है पर नहीं ऐसा नहीं है कि जो निस्वार्थ हो जाते हैं उनका बल कम हो जाता है उनके हाथ कांपने लगते हैं निस्वार्थ होने के बाद तो व्यक्ति और घोर युद्ध करता है वह युद्ध अब मैं तुमसे करवाऊंगा पार्थ बस कुछ पल ही होने जा रहा है। महागीत बस जरा सी दूर है। अब समझ में आ रही है बात?
दुनिया के लोग इसी में पगलाए रहते हैं। कहते हैं अगर स्वार्थ मिट गया तो कोई कुछ करेगा क्यों? जब स्वार्थ मिट जाता है तब तुम कौरव जई अर्जुन हो जाते हो। स्वार्थ मिटने से युद्ध रुकता नहीं है। जब स्वार्थ मिट जाता है तब वास्तविक युद्ध शुरू होता है। जब तक स्वार्थ रहता है तब तक तो तुम छोटे युद्धों में ही उलझे रहते हो। स्वार्थ छोटी चीज है ना उसको बचाने के लिए बहुत सारे छोटे-छोटे युद्ध करने पड़ते हैं। जैसे सड़क पर दो छोटे मवाली आपस में भिड़ गए हो। उसको तुम महाभारत का महायुद्ध थोड़े ही कहोगे। स्वार्थवश आदमी बस उतनी ही बड़ी लड़ाईयां करता है। नुक्कड़ वाली झड़पें। महाभारत जीतने के लिए तो निस्वार्थ ही होना पड़ता है। और निस्वार्थ हो भी फिर वही पाते हैं जो महाभारत का चयन करते हैं। दोनों बातें एक साथ जिनके जीवन में छोटे मुद्दों और छोटी झड़पों से बड़ा कुछ नहीं है। मैं उनसे पूछा करता हूं तुम्हें गीता मिल भी गई तुम उसका करोगे क्या?
तुम्हारी जरूरत कुल इतनी सी है। तुम्हारी जरूरत बस यह है कि तुम्हें पड़ोस के गुड्डू से हिसाब बराबर करना है। कल वो तुम्हारी सिगरेट चुरा कर भाग गया था। तुम्हारी कुल इतनी सी जरूरत है। तुम्हें कौन सी बड़ी लड़ाई लड़नी है? तुम्हें इसमें गीता की जरूरत ही नहीं है। हम मच्छर मारने के लिए क्रूज मिसाइल थोड़ी चाहिए होती है। और गीता क्या है? गीता क्रूज मिसाइल नहीं और आपको मारने मच्छर आपके लिए तो सेल्फ हेल्प के ऑल आउट ही काफी हैं। वो बहुत सारी किताबों की दुकानों पर मिलते हैं। सेल्फ हेल्प, सेल्फ हेल्प। वह सब यही है। मच्छर मारने के ऑल आउट। समझ में आ रही है बात अपने जीवन को देखो हम अभी बीते हुए दिन को ही देख लो तुमने कौन कौन सी बड़ी चुनौती उठाई?
गीता तुमको क्यों मिले भाई? आज का ये जो दिन बीत रहा है मुझे बताओ इस दिन में तुम्हारे सामने बड़े से बड़ा मुद्दा क्या था? तुम रसोई में गए तुम्हारी दाल कोई और खा गया। आज दाल नहीं मिली है। है इससे बड़ा कुछ? किसी को बेवकूफ बनाना चाहते थे। उसने पकड़ लिया। आज की बड़ी खबर बस यही है। बेवकूफ बना रहे थे, धरे गए। तुम्हारी इस जिंदगी में गीता आकर करेगी क्या? तो बहुत बड़ी चीज है। तुम्हें छोटी चीजें चाहिए। तुम बाजार जाओ, जमाल घोटा लेकर आओ। इस स्थल की हमारी जरूरतें हैं। गीता उसके लिए जिसे गीता की जरूरत हो। इसलिए हमें धृतराष्ट्र के पुत्रों की हत्या नहीं करनी चाहिए। क्योंकि हे माधव अपने ही संबंधियों की हत्या करके हम सुखी कैसे रहेंगे?
यद्यपि यह धृतराष्ट्र पुत्र लोभ से अंधे होने के कारण कुल नाशकारी दोष तथा बंधुओं को मारने से उत्पन्न पाप को नहीं देखते। मुझे पता है यह कैसे हैं। यह कुल नाशकारी हैं। तो भी हे जनार्दन कुलक्षय से होने वाले दोष को देख सुनकर भी हम लोगों को इस पाप से निवृत्त होने का विचार क्यों नहीं करना चाहिए? वह जैसे हैं तो हैं। हम उनके जैसे क्यों बन जाए? वह दुष्ट हैं, पतित हैं। वह हमें मारने से पीछे नहीं हटेंगे। हम भी उन्हें मार दें यदि तो हम में उनमें अंतर क्या उदात विचार हम कृष्ण कह रहे हैं ठीक है शुरुआत ठीक है अंत मैं करूंगा इसी शुरुआत की तलाश थी मुझे क्योंकि एक चीज है जिसका अंत करना बहुत आवश्यक है। पर उसका अंत मैं स्वयं नहीं कर सकता। मैं भी जैसे पराश्रित हूं। मुझे भी कोई चाहिए होता है जो मुझे एक शुरुआत दे दे। तुम मुझे वह शुरुआत बस दे दो। आगे का काम मेरा है। वो शुरुआत है तो शुरुआत भर ही पर मिलती नहीं। बड़ी बिरली चीज है। करोड़ों में कोई एक वो शुरुआत दे पाता है। अंत आसान है। वह तो कृष्ण कर देते हैं। आरंभ कठिन है क्योंकि वह अर्जुन को करना है। आरंभ हमेशा शिष्य करता है। इसीलिए सबसे बड़ी बाधा आरंभ ही है। अंत गुरु के हाथों होता है। वह हो जाता है।