Transcript
नमस्कार दोस्तों, प्लस फंड के YouTube के वीडियोस में आप सभी का स्वागत है। दोस्तों, मेरा नाम है अनिकेत शाह। दोस्तों, आज मैं बात करने वाला हूं ओपम के बारे में। तो बेसिकली ओपेम क्या है? जैसे अलग-अलग कंपोनेंट होता है जैसे रजिस्टर हो गया, कैपेसिटर हो गया, इंडक्टर हो गया, ट्रांसफार्मर हो गया। वैसे अलग-अलग कंपोनेंट ना करते हुए सारे कंपोनेंट को जोड़कर एक IC का स्वरूप दिया जाता है। और इसी IC को हम बोलते हैं ओप IC। और ये बहुत ही फेमस IC आप लोगों ने बहुत सारी जगह पे यूज किया रहेगा। खास करके अगर बेसिक एंपलीफायर की अगर मैं बात करूं एंपलीफायर वगैरह जो रहता है ना उसके अंदर आपको यह कॉमन IC देखने मिल जाएगा। हालांकि इसके अलावा भी इसका बहुत सारे काम है। तो आज के इस वीडियो में हम लोग जानेंगे कि ये जो ओप IC रहता है, उसका पूरा कच्चा चिट्ठा देख लेंगे। इसके अंदर क्या खासियत है?
क्या कर सकते हैं? क्या नहीं कर सकते? इसका कहां-कहां पे इस्तेमाल कर सकते हैं? यह कैसे काम करता है? और साथ ही साथ इस टाइप का एक प्रोजेक्ट बना कर देखेंगे। ये देखिए प्रोजेक्ट ध्यान से। ट्विंकल ट्विंकल लिटिल स्टार हाउ अ वंडर व्हाट यू आर। तो जैसे मैंने अभी गाना गाया उस हिसाब से ही यह जो एलईडी ब्लिंक हो रहा था और आपने ध्यान से देखा रहेगा तो इसमें एक IC लगा हुआ है जो कि ओपंप IC है। तो हम लोग एक छोटा सा ऐसा प्रोजेक्ट भी बनाकर देखने वाले हैं। तो याद रखिएगा वीडियो अगर पसंद आएगा अपने दोस्तों के साथ में जरूर शेयर करिएगा। बहुत ही इंपॉर्टेंट वीडियो है क्योंकि यह जो ओपेम पाई है वो एनालॉग सर्किट का हार्ट माना जाता है। यानी कहीं पे भी एनालॉग सर्किट रहेगी ना तो ओपसी आपको देखने 99.99% हर जगह पे देखने मिलेगी। तो चलिए देखते हैं डिटेल में ये ओपम करता क्या है?
कैसे काम करता है? कहां पे इस्तेमाल करता है? और इससे हम लोग एक प्रोजेक्ट भी डायलॉग करके देखेंगे। तो चलिए वीडियो की शुरुआत कर लेते हैं। चलिए दोस्तों अभी देख लेते हैं व्हाट इज ओपेम? ओपेम क्या है? तो ओपेम का फुल फॉर्म होता है ऑपरेशनल एंपलीफायर। अभी ऑपरेशनल एंपलीफायर का मतलब क्या होता है? ये उसका सिंबल है। ये सिंबल खाली ध्यान में रखिए क्योंकि आगे मैं इसी सिंबल पे काम करवाने वाला हूं। ऑपरेशनल एंपलीफायर एंपलीफायर का नाम सुनके आपको कुछ ऐसा लग रहा है। एंपलीफायर का मतलब होता है अगर मान लो कि मैंने कुछ छोटे से सिग्नल डाले इनपुट में तो मुझे आउटपुट जो है वो बड़ा करके मिलेगा। सिंपल इसको ही हम लोग एंपलीफायर बोलते हैं। यानी कि जो छोटी स्ट्रेंथ वाला जो सिग्नल है उसको मुझे बढ़ाने के लिए मुझे क्या लगाना पड़ेगा?
एंपलीफायर। लेकिन ये जो डिजाइन किया गया है खाली एंपलीफाई करने के लिए नहीं डिजाइन किया गया है। मतलब जो ओपंप है वो खाली एंपलीफाई नहीं करता। ये बहुत सारे काम करता है। अब ये क्या-क्या काम करता है? तो मैंने एक एग्जांपल यहां पे बताया गया है। एक माइक है। माइक में से जो भी आप बोलते हैं तो उसका आवाज का स्ट्रेंथ बहुत ही कम रहता है। तो एंपलीफायर की मदद से आप उसको बड़ा कर सकते हैं और स्पीकर में सुनाई देगा। बहुत ही सिंपल काम है। तो यह एंपलीफायर का काम हो गया। लेकिन इसके लिए मुझे ओपम की जरूरत ही नहीं है। यह में सिंगल ट्रांजिस्टर रहेगा ना इस टाइप का सर्किट तुम खुद बना दो तो आप खुद भी बना सकते हो। तो इसमें तो मुझे ओपम की जरूरत ही नहीं पड़ी। हालांकि ओपम इसमें यूज़ कर सकते हैं। बहुत सारी जगह पे ओपम का यूज़ होता है और बहुत सारे अलग-अलग टास्क के जरिए होता है। लेकिन यहां पे इस पर्टिकुलर सर्किट में हम लोग ने ओपम भी क्यों यूज़ किया?
आगे मैं जो आपको सर्किट डायग्राम बताऊंगा उसमें सारी चीज़ क्लियर हो जाएगी और वो खुद सर्किट आप खुद बना भी सकते हो। तो आगे मैं क्लियर कर दूंगा। लेकिन ओपेम ऐसा क्या काम करता है कि जिसकी मदद से इतनाेंस मिल रहा है ओपेम को? तो ओपेम के बहुत सारे टास्क है। उसमें से एक टास्क मैं आपको एग्जांपल के जरिए समझाता हूं। ठीक है? एग्जांपल देता हूं। ध्यान से सुनना। यह इलेक्ट्रॉनिक्स से कोई लेना देना नहीं है। लेकिन समझने के लिए मैं आपको बता रहा हूं। मान लो आप शेयर मार्केट में काम करते हो। आपने Reliance के पांच शेयर लिए ₹2000 में। कुछ दिनों के बाद रेट और कम हो गए। तो और आप बोलेंगे और सर मैं पांच शेयर खरीद लेता हूं। 1250 के हिसाब से आपको मिल गए और कम भाव हुआ आपने और पांच शेयर खरीद लिए 1050 के हिसाब से। तो कुल मिला के कितने शेयर हुए?
15 शेयर। लेकिन ये एवरेज भाव कितना हुआ? ये जो 15 शेयर है उसका एवरेज कितना बेटा? तो उसके लिए मुझे कैलकुलेशन करना पड़ेगा एवरेज का। तो इस तरह से एवरेज का कैलकुलेशन करेंगे तो लगभग ₹1433 के 15 शेयर पड़े आपको। सिंपल। ये आपने मैक्स कैलकुलेशन किया। यह काम भी ओपम कर सकता है बहुत ही आसानी से। ये देखो ओपम का जो मैंने आपको डायग्राम बताया ना इस डायग्राम की मदद से आप ओपेम में यही काम कर सकते हैं। उसको हम बोलते हैं समिंग एंपलीफायर। क्या बोलते हैं? समिंग एंपलीफायर। लेकिन समिंग एंपलीफायर तो मैंने एक छोटा सा हिस्सा बताया। इसके अलावा भी वह बहुत सारे काम कर सकता है। मैंने आपको बताया था कि एंपलीफायर के अंदर ओपेम के अंदर आपको बहुत सारे रजिस्टर ट्रांजिस्टर और कैपेसिटर्स रहते हैं। इन ट्रांजिस्टर्स और कैपेसिटर्स के अंदर कुछ चेंजेस करके कुछ इसमें सर्किट में थोड़ा सा चेंजेस करके मैं इसके टास्क को अलग-अलग भी टास्क करवा सकता हूं। अलग-अलग चीजें इससे करवा सकता हूं। जैसे कि डिफरेंशिएट करना, डिवाइडेशन करना, डेरिवेटिव्स करना, सम करना, मल्टीप्लाई करना। यह सब चीजें जो है वह हमारा ओपम कर सकता है। इतनी सारी चीजें ओके समझ में आया ओपेम क्या करता है?
अभी ओपेम के जो आईसीस रहते हैं ना वो अलग-अलग प्रकार के रहते हैं। एक में जो ओप आता है जनरली वो उसमें एक ही ओप आता है एक IC में। दूसरा भी मिलता है जिसमें दो-दो ओप एक ही IC में डाल के दिया जाता है। फिर कुछ ओप आता है जिसमें चार-चार ओप एक एक IC के अंदर मिक्स करके दिए जाते हैं। तो इस टाइप के अलग-अलग पैकेज के आपको IC बाजार में मिल जाते हैं। जनरली हम लोग वन या टू ओप वाले यूज़ करते हैं ज्यादातर। ठीक है? अभी ये काम कैसे करता है? हम लोग ने समझ लिया इसके बहुत सारे काम तो है लेकिन एक्चुअल में काम कैसे करेगा? इसका जो डायग्राम से क्या लेना देना है वो मुझे समझना है। तो वो समझाने से पहले मैं जानकारी के लिए बता दूं हम लोगों ने ऑनलाइन में बहुत सारे कोर्सर्सेस चालू कर दिए। हमारे पास इलेक्ट्रॉनिक्स का कोर्स है। इलेक्ट्रिकल के कोर्सर्सेस हैं। इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन, रोबोटिक्स फिर आपके पास लैपटॉप रिपेयरिंग, मोबाइल रिपेयरिंग, कंप्यूटर हार्डवेयर, नेटवर्किंग, ऑटोकड, प्रोग्रामिंग, वीडियो एडिटिंग, साउंड एडिटिंग, सीसीटीवी, ईवी व्हीकल रिपेयरिंग। तो ऐसे बहुत सारे का कोर्सर्सेस हैं। इसमें लगभग 60 से ज्यादा कोर्सेज हैं। अगर आपको ये कोर्सर्सेस करना है तो हमारा एप्लीकेशन है। एप्लीकेशन का नाम है प्लस पॉइंट ट्रेनिंग। ये आपको Google Play Store पे मिल जाएगा। अधिक जानकारी के लिए मेरा WhatsApp नंबर है। यहां पे आपको नजर आ रहा है। इस पे मुझे केवल हाय का मैसेज डाल दो तो मैं सारी जानकारी आपको WhatsApp के माध्यम से भिजवा दूंगा। चलिए अभी यह कैसे काम करता है उसको थोड़ा डिटेल में समझ लेते हैं। याद रखिएगा डिटेल थोड़ा सा कंफ्यूजिंग हो सकता है। तो ध्यान से समझिएगा। नहीं समझा तो वीडियो को और एक बार देखिएगा। ठीक है?
सबसे पहले तो यह उसका डायग्राम समझ लें। ये ओपम का डायग्राम है। इसके अंदर आपको ये साइड के जो दो हिस्से हैं वो इनपुट और आउटपुट के हैं। क्या बोलते हैं वो आगे हम लोग देखेंगे। क्या है? इनपुट और आउटपुट। नहीं इनपुट आउटपुट नहीं है। ये दोनों ही इनपुट है। प्लस का इनपुट और माइनस का इनपुट। ठीक है? आउटपुट जो है ना वो सामने की तरफ दिया गया है। समझ में आया? मैंने कंफ्यूज कर दिया ना आपको? ये दोनों के दोनों क्या है? इनपुट है। इसमें एक पॉजिटिव इनपुट है, एक नेगेटिव इनपुट है और सामने एक ही आउटपुट दिया गया है। ठीक है? और साथ ही साथ इसके अंदर यह जो दो हिस्से हैं वो आपको पावर सप्लाई के इशूज़ है। मतलब पावर जो दिया जाता है वो यहां से दिया जाता है। पॉजिटिव पावर सप्लाई, नेगेटिव पावर सप्लाई। अब ये जो प्लस है, माइनस है, ये जो पॉजिटिव पावर्स है उसको क्या बोलते हैं एग्जैक्टली?
तो उसको जरा ध्यान से समझ लीजिए। ये हमारा ऑपरेशनल एंपलीफायर हो गया। इसका जो पॉजिटिव वाला सिरा है ना उसको हम बोलते हैं नॉन इनवरर्टिंग इनपुट। क्या बोलते हैं क्या? नॉन इनवरर्टिंग इनपुट और जो नीचे वाला जो हिस्सा है माइनस वाला उसको बोलते हैं इनवरर्टिंग इनपुट। ठीक है? फिर जो पावर सप्लाई रहता है उसमें एक जो रहता है वो पॉजिटिव पावर सप्लाई और एक रहता है नेगेटिव साइड ऑफ पावर सप्लाई। और सिंपल आउटपुट तो आउटपुट है। और IC में इसको इस तरीके से फिट किया जाता है। हमारी आठ पिन की जनरली IC रहती है सिंगल वाली भी। अगर आप ध्यान से देखोगे यहां पे तो ये जो दो नंबर की पिन है वो इनवरर्टिंग इनपुट है। तीन नंबर की पिन जो है नॉन इनवरर्टिंग इनपुट है। आपका पॉजिटिव पावर सप्लाई चार सात नंबर और चार नंबर से नेगेटिव पावर सप्लाई मिलता है और आउटपुट जो आपको छह नंबर पे मिलता है। तो कुल मिला के ये 741 IC है जिसमें सिंगल ओपंप लगाया जाता है वो इस टाइप में कुछ रहता है। क्लियर है यह?
अभी आपको इसमें कुछ चीजें ध्यान में रखनी बहुत जरूरी है। मतलब आप दिमाग में फिट कर लोगे ओपन पे काम करना है तो दिमाग में फिट करना बहुत जरूरी है सब चीजों को। पहली चीज कि ये जो इनपुट है ना इनवरर्टिंग और नॉन इन्वर्टिंग जो मैंने बताया यहां पे उसमें से वो करंट लेता नहीं है। बहुत ही नेगोशिएबल करंट लेता है जिससे कोई फर्क नहीं पड़ता। और यहां से कोई भी करंट लेता नहीं है। खाली वोल्टेज ही लेता है। तो करंट नहीं लेने की वजह से हमारे जो सेंसर्स वगैरह अगर मान लो इसके साथ में लगे हुए हैं वो बहुत हीली सेफली काम करेगा। तो यहां से करंट फ्लो नहीं होगा। इनवरर्टिंग और नॉन यूनिटिंग में से करंट फ्लो नहीं होगा। ये चीज आपको पहले ध्यान में रखनी है। दूसरी चीज कि जो आउटपुट है उसमें से करंट दे भी सकते हैं, ले भी सकते हैं। आउटपुट में से करंट दे भी सकते हैं और ले भी सकते हैं। यह चीज़ आपको ध्यान में रखनी है। इनपुट में नहीं जाएगा। लेकिन आउटपुट में कहां से आएगा?
तो उसके लिए आपको अलग से पावर सप्लाई लगाना पड़ता है। पावर सप्लाई में भी जो ऊपरी सिरा है वह पॉजिटिव रहेगा और निचली सिरा जो है वही सिंगल सेम टर्मिनल का नेगेटिव सिरा रहेगा। आप देख सकते हैं यहां पे आप देख सकते हैं बैटरी लगी हुई है। यह आपको यहां से एक सप्लाई गया है और दूसरा सप्लाई यहां से गया है जिसमें पॉजिटिव और नेगेटिव सप्लाई दिया गया है। सिंपल। इसके अलावा और एक उसका नियम है कि नियम क्या बोलता है कि ये जो इनवरर्टिंग इनपुट और नॉन इनवर्टिंग इनपुट है ना इन दोनों के बीच में जो भी डिफरेंस ऑफ वोल्टेज रहेगा याद रखिए जो भी डिफरेंस ऑफ वोल्टेज रहेगा वो तुमको आउटपुट में उसको गेन करके मिलेगा। गेन यानी उसको 1 लाख गुना बड़ा करके मिल सकता है। क्या मिलेगा आपको?
1 लाख गुना बड़ा ध्यान रखें यह V1 और V2 यह क्या है? इनवर्टिंग और नॉन इनवरर्टिंग इनपुट है। ठीक है? इन दोनों के बीच का जो वोल्टेज डिफरेंस होता है, उसको ही 1 लाख गुना ज्यादा करके V3 से आपको आउटपुट मिलता है। जिसको हम बोलते हैं गेन। क्या बोलते हैं? गेन। इनपुट ये वाला है। आउटपुट ये वाला है। तो गेन आउटपुट में गेन कितना मिलेगा? इन दोनों का डिफरेंस ऑफ़ वोल्टेज। लिखा है ना यहां पे इनपुट वोल्टेज डिफरेंस। क्लियर है? ये चार नियम आपको ध्यान में रखें। अभी आपके दिमाग में एक सवाल आएगा। सर ये 1 लाख गुना क्या हिसाब से आया? तो वो मैं बता दूं इसमें कोई भी जब भी फीडबैक कनेक्शन नहीं रहता है। फीडबैक क्या है मैं आगे बताऊंगा। तो उसमें गेन जो रहता है वो एक्सट्रीमली हाई लेवल पे जाता है। जैसे कि आउटपुट डिवाइडेड बाय इनपुट इज इक्वल टू गेन। तो लगभग 1 लाख गुना बढ़ जाता है। यानी कि यहां पे समझो 1 वोल्ट डालेंगे तो यहां पे 1 लाख वोल्ट मिल सकता है। लेकिन टेक्निकली ऐसे काम नहीं करता है। क्यों ऐसे काम नहीं करता है?
क्योंकि इसके अंदर हम लोग फीडबैक लगाते हैं और फीडबैक की वजह से यहां पे इसका इस्तेमाल इनवरर्टिंग एंपलीफायर, नॉन इनवरर्टिंग एंपलीफायर, वोल्टेज वोल्टेज फॉलोवर इस तरीके से इसका इस्तेमाल किए जाते हैं। समझ में आ रही है बात? तो ये सब उसके नियम कानून है। किसकी वजह से हुए नियन कानून? यह फीडबैक की वजह से। आप देख सकते हैं रजिस्टर जो लगा हुआ है ना ये नेगेटिव से यहां पे आउटपुट की तरफ। ये फीडबैक की वजह से ये प्रॉब्लम आ रहा है। प्रॉब्लम नहीं बोल सकते। उसका स्टेट बोल सकते हैं। अभी सर आप आप बोलेंगे कि सर मैंने तो इनपुट में 1 वोल्ट डाला। मेरे को तो 1 लाख वोल्ट मिल रहा है। तो मेरे लिए तो बेहतर है ना वोल्टेज बढ़ा के दे रहा है। लेकिन यह भी गलत है। क्यों गलत है?
क्योंकि क्या होता है कि यहां पे जो सप्लाई दी जाती है ना इसके अंदर यह 5 वोल्ट से 15 वोल्ट की मैक्सिमम सप्लाई दे सकता है। मिनिमम फाइव मैक्सिमम 15 उसके बीच में ही आपको यहां पे सप्लाई देनी पड़ती है। और आउटपुट का जो भी रेंज रहेगा समझो यहां पे जो भी नंबर ऑफ डिफरेंस रहेगा आउटपुट का जो भी सप्लाई आएगा वो या तो पॉजिटिव 5 वोल्ट रहेगा या तो नेगेटिव 5 वोल्ट क्योंकि जो इनपुट सप्लाई आपने दिया हुआ है मान लो 12 वोल्ट दिया है तो यहां पे पॉजिटिव 12 वोल्ट जाएगा या तो नेगेटिव 12 वोल्ट जाएगा। अगर मान लो 15 दिया है तो एग्जैक्टली 15 आपको मैक्सिमम मैक्सिमम बोल रहा हूं 15 जाएगा और मिनिमम माइनस में भी 15 जाएगा -15 जाएगा बस यही आपको आउटपुट मिल पाएगा 1 लाख वोल्ट ही मिल पाएगा जितना आपने इनपुट दिया वो हिसाब से आपको आउटपुट मिल सकता है मैक्सिमम क्लियर है तो ये चीज आपको ध्यान में रखनी है अगर दोनों का वोल्टेज सेम है तो आउटपुट में ज़ीरो मिलेगा कुछ नहीं मिलेगा समझ में आ रही है बात तो इनपुट ये दोनों के बीच में जो भी डिफरेंस रहेगा उसका 1 लाख गुना आपको बाहर मिलने वाला है आउटपुट क्लियर है?
लेकिन 1 लाख गुना नहीं मिलेगा। क्यों? क्योंकि हम लोग एक मैं आपको प्रोजेक्ट बनाऊंगा तो उससे आपको मालूम पड़ेगा साउंड लेवल एंपलीफायर मैंने आपको स्टार्टिंग में बताया जो मैं बोल रहा हूं वैसे एलईडी ब्लिंक कर रही है। करेक्ट? ऐसा मुझे एक एंपलीफायर बनाना है। तो उसके लिए ओपेम का यूज़ करने वाला हूं। लेकिन ओपेम को इस तरीके से लगाऊंगा कि यहां पे इनवरर्टिंग एंपलीफायर और नॉन इनवर्टिंग एंपलीफायर के हिसाब से लगा हुआ। अभी इनवरर्टिंग एंपलीफायर का मतलब क्या होता है कि इस टाइप का सर्किट अगर आप ध्यान से देखोगे तो यह इनवरर्टिंग साइड है बराबर है। यह इनवरर्टिंग एंपलीफाइंग के साइड है। यह नॉन इनवरर्टिंग तो नॉन इनवर्टिंग वाले को मैंने ग्राउंड कर दिया। इनवरर्टिंग वाले पे मैंने एक रजिस्टर लगाया और इसको ही फीडबैक रजिस्टर मैंने आउटपुट के साथ में कनेक्ट कर दिया। जैसे मैंने आपको पहले बताया। तो यहां पे इसको हम बोलते हैं नॉन इनवरर्टिंग एंपलीफायर। ठीक है?
यही इसका अगर आउटपुट देखोगे अगर इस बीच में डिफरेंस आता है इन दोनों के बीच में वोल्टेज का डिफरेंस आया तो यदि आपका इनपुट वोल्टेज इस तरीके से है ये देखो ये नीचे की तरफ आया है इनपुट में तो आउटपुट एग्जैक्टली उसका विपरीत रहेगा आउटपुट एग्जैक्टली उसका विपरीत थोड़ा सा बड़ा रहेगा ये देखो ये छोटा है ये उससे डबल आ जाएगा बड़ा लेकिन मैक्सिमम कितना आएगा जितना आपने इसमें सप्लाई दिया रहेगा समझ में आ रहा है लेकिन उसका विपरीत आएगा जो भी वेवफॉर्म था उसका विपरीत वेवफॉर्म आपको इनवर्स वर्टिंग इनपुट में मिलेगा और नॉन इनवर्टिंग इनपुट में यह नॉन इनवर्टिंग इनपुट का मतलब है यहां पर मैंने पॉजिटिव सप्लाई दिया हुआ है और माइनस को मैंने ग्राउंड कर दिया। इसको बोलते हैं नॉन इनवर्टिंग इनपुट। इसका आउटपुट आपको कैसे मिलेगा?
सेम टू सेम मिलेगा। अगर मैंने पहले पॉजिटिव साइकिल आया हुआ है तो पॉजिटिव साइकिल ही मिलेगा लेकिन बहुत ज्यादा मिलेगा क्योंकि एंपलीफाइंग करके वर्ब मिल रहा है। तो नॉन इनवरर्टिंग के अंदर एग्जैक्ट उसका विपरीत मिलेगा और इनवरर्टिंग में सेम टू सेम आउटपुट मिलेगा लेकिन ज्यादा करके मिलेगा। तो ये डिफरेंस आपको खाली ध्यान में रखना है। क्लियर है डिफरेंस दोनों का इनवरर्टिंग और नॉन इनवर्टिंग एंपलीफायर। चलिए अभी हम लोग प्रोजेक्ट बना देते हैं जो मैंने आपको पहले बताया। प्रोजेक्ट बनाने के लिए मैंने यहां पे बहुत ही सिंपल एक माइक लिया हुआ है और एक 474 जे कैपेसिटर लिया हुआ है और 9 वोल्ट का मैं सप्लाई देता हूं। होता क्या है यहां पे प्रॉब्लम क्या होगा जब भी मैं बोलूंगा ना माइक में से तो माइक में से बहुत ही हल्का आवाज आएगा और ये वोल्टेज अगर मैं वोल्टेज के अंदर मापूं तो मैक्सिमम 3.3 वोल्ट यानी यहां पे आप देखेंगे ऊपर की तरफ 0.165 और नीचे की तरफ 0.165 इतना ही आपको आवाज मिल रहा है। तो लगभग आपको पूरा 3 वोल्ट भी नहीं मिल रहा है। लेकिन हमारी जो एलईडीस है ना उसको चलने के लिए मिनिमम 3.5 वोल्ट चाहिए। 3.3 वोल्ट तो मिनिमम चाहिए। तो यहां पे अगर मैं बताऊं तो यहां पे देखो मेरे को चलने के लिए इस एलईडी को चलाने के लिए कम से कम ये 4.5 जो है वोल्टेज है। मैक्सिमम 6.15 वोल्ट चाहिए और मिनिमम मिनिमम कितना चाहिए?
2.85 वोल्ट मिनिमम चाहिए। लेकिन यहां पे तो कितना हमारा है? 0.165 मिल रहा है। तो इससे हमारी एलईडी चले चलेगी क्या? नहीं चलेगी। और इसी का कारण हम लोग यहां पे एंपलीफायर लगाते हैं। ये ओप एंपलीफायर लगाते हैं। एंपलीफायर है ना? ओपम एंपलीफायर जो कि 714CN है। अब इसका कनेक्शन कैसे करेंगे? तो यह बहुत ही सिंपल है। मैंने यहां पे है ना 714 नहीं लिया हुआ है। यहां पे मैंने LM 358 लिया है। यानी कि ड्यूल ओप वाला लिया है। इसमें दो ओपप रहता है ना उस टाइप के IC ली हुई है। तो ध्यान में रखिए कैसे लिया है। यह आपका पॉजिटिव साइड है। यह नेगेटिव साइड है। पॉजिटिव साइड से मैंने एक रजिस्टर यहां पे लिया हुआ है जो कि माइक को कंट्रोल करेगा। फिर कैपेसिटर की मदद से 100 ओम का एक रजिस्टर 1 मेगा Oh का एक रजिस्टर लेके 10K और 10k का रजिस्टर लेके इसको सप्लाई दिया गया है। और यहां पे आउटपुट में हमारी तीन एलईडी जॉइन की हुई है। याद रखिएगा यह प्रोजेक्ट बनाकर मुझे WhatsApp करो। WhatsApp कौन से नंबर पर करोगे?
तो WhatsApp यह नंबर पे करोगे। 97687100 प्रोजेक्ट बना के अगर मुझे WhatsApp करोगे अगर मुझे आपका प्रोजेक्ट पसंद आता है तो आपके फोटो के साथ में आपके प्रोजेक्ट के साथ में मैं अगले वीडियो में आपका फोटो मेरे वीडियो में डालूंगा। तो याद रखिएगा यह मुझे फोटो जरूर भेजेगा। तो चलिए आज के लिए इतना ही। अगर आप चाहते हो कि ओपेम का मैं कंपैरिटर के हिसाब से भी वर्किंग करके आपके बताऊं तो मुझे कमेंट में जरूर लिखें। तो मैं जरूर उसके ऊपर भी थोड़ा एक अलग सा लेक्चर बना दूंगा। और अगर आप ऑनलाइन कोर्सेस करना चाहते हो तो हमारा एप्लीकेशन का नाम है प्लस पॉइंट ट्रेनिंग। यह Google Play Store पर मिल जाएगा। अधिक जानकारी के लिए मेरा WhatsApp नंबर है। उसमें मुझे केवल हाय का मैसेज डाल दीजिए। सारी जानकारी मैं WhatsApp से भिजवा दूंगा। तो चलिए दोस्तों आज के इस वीडियो में इतना ही। मैं आपके फोटो की राह देखूंगा और आपके प्रोजेक्ट कैसे हुआ है उसकी भी राह देखूंगा और नेक्स्ट लेक्चर में अगर आपने अच्छा किया है तो नेक्स्ट वीडियो में आपका जरूर फोटो मैं डालूंगा। तो चलिए आज के इस वीडियो के लिए इतना ही। याद रखिएगा अगर नए हैं चैनल के ऊपर तो सब्सक्राइब का बटन दबा के बेल का आइकॉन दबा दीजिए ताकि मेरे जो भी नए वीडियो आएगा उसका नोटिफिकेशन आपको जल्द से जल्द मिल जाए। चलिए इस वीडियो में इतना ही थैंक्स फॉर लिसनिंग।