Transcript
नमस्कार दोस्तों निकित शाह प्लस YouTube चैनल में आप सभी का स्वागत है। दोस्तों मेरा नाम है निकित शाह। दोस्तों अभी आपके सामने यहां पर एक IC दिख रही है। ठीक है? यह IC जो है वो एक माइक्रो कंट्रोलर IC है। ध्यान रखिएगा माइक्रो कंट्रोलर IC है। इसके बाजू में यह छोटा सा आपको यह चमकदार कंपोनेंट नजर आ रहा है। सेम यहां पे भी है। सेम यहां पे भी है। और एक मैं इमेज दिखाता हूं। देखिए यह भी एक माइक्रो कंट्रोलर IC जिसके बाजू में चमकदार कंपोनेंट है। ये जो कंपोनेंट है इसको हम लोग बोलते हैं क्रिस्टल। ठीक है? तो आज का हमारा टॉपिक ये है कि ये जो माइक्रो कंट्रोलर IC है उसके बाजू में हमेशा क्रिस्टल क्यों लगा हुआ रहता है?
खाली इतना ही नहीं इस वीडियो में हम लोग ये सीखेंगे कि क्रिस्टल क्या होता है? क्रिस्टल का काम क्या होता है? माइक्रो कंट्रोलर IC क्या है? क्योंकि मैंने स्पेसिफिकली बताया माइक्रो कंट्रोलर IC वो क्या होता है? उसके बाजू में क्रिस्टल क्यों लगा हुआ रहता है? और ये क्रिस्टल उसके एकदम बिल्कुल पास में ही क्यों रहता है? दूर क्यों नहीं लगाया जाता है? ये सब चीजों को आज हम लोग डिटेल में पढ़ने की कोशिश करेंगे। याद रखिएगा वीडियो अगर पसंद आता है तो अपने दोस्तों के साथ में जरूर शेयर करिएगा। तो चलिए वीडियो की शुरुआत करते हैं और यह सारी चीजों को स्टेप बाय स्टेप समझने की कोशिश करते हैं। सबसे पहले क्रिस्टल क्या है? क्रिस्टल एक एक इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट है जिसके बहुत सारे अलग-अलग स्वरूप है। जैसे आपको नजर आ रहा है ये मोबाइल के अंदर इस टाइप में रहता है। नॉर्मली हमारे जो इलेक्ट्रॉनिक सर्किट्स में आपने इस टाइप में इस टाइप में या इस टाइप में देखा हुआ रहेगा। करेक्ट?
इवन आपकी जो हाथ की घड़ी है उसके अंदर भी क्रिस्टल रहता है। सो क्रिस्टल जो रहता है अगर उसको मैं ओपन करता हूं तो उसके अंदर कुछ इस तरीके का हमें नजर आता है। यह क्या है? तो इसके अंदर आपको एक ऐसा प्लेट जैसा नजर आएगा जिसको हम बोलते हैं कॉर्ड्स प्लेट। ओके? कॉर्ड्स प्लेट भी आप बोल सकते हैं। यह कॉर्ड्स का एक पत्थर रहता है जिसका इस्तेमाल किया रहता है और साथ ही साथ इलेक्ट्रोड रहता है इसके अंदर। क्या काम करता है? कैसे काम करता है? चलिए वो भी समझ लेते हैं कि भाई क्रिस्टल का काम क्या है? अंदर क्या है वो समझ लिया। कॉर्ड्स का पत्थर है लेकिन ये करता क्या है? उसको समझते हैं। अगर मैं बेसिक चीज बताऊं तो जो क्रिस्टल है उसको कॉर्ड्स क्रिस्टल ये एक इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट के नाम से पहचाना जाता है। कॉर्ड्स क्रिस्टल। ठीक है?
ये सर्किट में बहुत ही एक्यूरेट स्टेबल फ्रीक्वेंसी जनरेट करने का काम करता है। अभी स्टेबल फ्रीक्वेंसी का मतलब क्या? अगर मान लो कि अब रेडियो सुनते हैं तो रेडियो के अंदर 91.6 तो ये 91.6 पे ही आपको गाने सुनाई देंगे ना कि 91.7 पे सुनाई देते हैं? नहीं 91.6 यानी कि पर्टिकुलर एक फ्रीक्वेंसी है। तो उसी तरीके से ये जो फ्रीक्वेंसी जनरेट करने का जो काम करता है वो क्रिस्टल करता है। समझ में आया? क्रिस्टल का काम क्या है? वो भी पर्टिकुलर फ्रीक्वेंसी जनरेट करने का काम करता है। कैसे? चलिए वो देख लेते हैं। तो मैंने जैसे बताया क्रिस्टल के अंदर ऐसा एक पत्थर रहता है जो कि जिसको हम लोग कॉर्ड्स बोलते हैं। यह सिलिकॉन डाइऑक्साइड का होता है। ठीक है ना?
सिलिकॉन डाई ये ऐसा रहेगा स्ट्रेट या ऐसा ऐसा गोलाकार स्वरूप जैसा उसका टाइप है उस प्रकार से रहता है। इसकी मेन खासियत क्या है? तो क्रिस्टल की मेन खासियत यह है कि जब भी उसके ऊपर इलेक्ट्रॉनिक वोल्टेज दिया जाता है तो जो कॉर्ड्स जो रहता है कॉर्ड्स जो मैकेनिकल स्वरूप से वाइब्रेशन चालू करता है। यानी कि ये जो है वो एक प्रकार से वाइब्रेट करता है। ओके? और इस मैकेनिकल वाइब्रेशन से हम लोग इलेक्ट्रॉनिक सिग्नल या इलेक्ट्रिकल सिग्नल बरामद कर सकते हैं। ओके। अभी आप बोलेंगे इसकी जरूरत क्यों पड़ी? वो आगे मैं बताऊंगा आपको। ठीक है? सो बेसिकली इसके दो काम हैं। इस इसके काम को हम बोलते हैं पीजियो इफेक्ट। ठीक है? इसमें इलेक्ट्रॉनिक सिग्नल देकर हम लोग मैकेनिकल वाइब्रेशन ले सकते हैं। या मैकेनिकल वाइब्रेशन के जरिए हम लोग इलेक्ट्रॉनिक सिग्नल ले सकते हैं। ओके?
और ये बहुत ही हाई स्टेबल फ्रीक्वेंसी हमें देता है। यानी कि मान लो कि उसके अंदर कोई मैंने 16 मेगाHz का मेरा यह क्रिस्टल है। तो वो 1 करोड़ 16 मतलब छ 60 लाख बार एक सेकंड में हमें फ्रीक्वेंसी जनरेट करके देगा। इसका क्या काम है? कैसे काम करता है? वह आगे देखते हैं। मतलब आपको यह समझना है कि एक पर्टिकुलर फ्रीक्वेंसी हमें जनरेट करके देने का काम यह पीजियो इफेक्ट यानी कि कॉर्ड्स क्रिस्टल का होता है। चलिए अभी बात करते हैं। यह जो माइक्रो कंट्रोलर IC क्या है? पहले ये सब चीजों को समझ लेते हैं। बाद में ये सब दोनों का मिला के काम मैं बताऊंगा। ठीक है? तो माइक्रो कंट्रोलर IC समझने से पहले जानकारी के लिए बता दूं। हम लोग ने ऑनलाइन में भी बहुत सारे कोर्सर्सेस चालू कर दिए। हमारे पास रोबोटिक्स है, एंबेडेड सिस्टम्स है, आई ओटी है जिसमें आनो, न एमसीओ, रासबेरी पाई जैसे कोर्सर्सेस हैं। सोलर पावर है, इलेक्ट्रॉनिक्स है, इलेक्ट्रिकल में इंडस्ट्रियल ऑटोमेशन है, वीएफडी ड्राइव उसका रिपेयरिंग इसके अलावा इथिकल हैकिंग, नेटवर्किंग, सीसीएनए फिर कंप्यूटर प्रोग्रामिंग, कंप्यूटर ग्राफिक्स बहुत सारे कोर्सर्सेस हैं। अभी तो सीसीटीवी, ईवी व्हीकल, इलेक्ट्रिकल ट्रांसमिशन वैसे भी सब कोर्सेस चालू कर दिए हैं। तो ये जो कोर्सर्सेस है अगर आपको करना है तो हमारा एप्लीकेशन का नाम है प्लस पॉइंट ट्रेनिंग। ये Google Play Store पे या iPhone का iOS एप्लीकेशन पे आपको आसानी से मिल जाएगा। अधिक जानकारी के लिए मेरा WhatsApp नंबर है उस पे मुझे केवल हाय का मैसेज डालिए तो मैं सारी जानकारी आपको WhatsApp के माध्यम से भिजवा दूंगा। चलिए अभी जानते हैं माइक्रो कंट्रोलर IC क्या है?
सो माइक्रो कंट्रोलर IC जो रहता है ना यह एक तरीके से बोलेंगे तो उसमें बहुत सारे अलग-अलग सेक्शंस रहते हैं जिसको बोलते हैं डिजिटल ब्लॉक्स। जैसे कि मान लो यह माइक्रो कंट्रोलर का IC है। उसके अंदर टाइमर का ब्लॉक रहता है। यूआर रहता है, वॉश टॉक रहता है, क्रिस्टल ऑसिलेटर रहता है, कैन रहता है, इंटरप्टर रहता है। उसके अंदर प्रोग्रामिंग वो जो आपने देखा रहेगा कि कुछ प्रोग्रामिंग करते हैं हम लोग। हालांकि आजकल जितने भी इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स देख लो सब में माइक्रो कंट्रोलर रहता है। यानी कि सब में कुछ प्रोग्राम करके वो चीजों को चलाया जाता है। तो प्रोग्रामिंग के अलग-अलग ब्लॉक्स रहता है। ठीक है? और ये ब्लॉक्स को ऑपरेट करवाने के लिए ये ये जो प्रोग्राम आप डालते हो उसको ऑपरेट करने के लिए क्लॉक की जरूरत पड़ती है। क्लॉक का टाइमिंग का एक रेफरेंस चाहिए रहता है और उस रेफरेंस को बोलते हैं क्लॉक। समझ में?
टाइमिंग का एक रेफरेंस चाहिए जिसको बोलते हैं क्लॉक। उसको मैं डिटेल में समझाऊंगा तो अच्छी तरह से समझ में आएगा। तो ये माइक्रो कंट्रोलर के साथ में क्रिस्टल जो रहता है ना उसका ही काम है क्लॉक जनरेट करना। लेकिन कैसे क्या वो सब हम लोग देख लेते हैं। मान लो आपने एक आनो बोर्ड लिया। एक माइक्रो कंट्रोलर है। ये आप देख सकते हैं माइक्रो कंट्रोलर है। यहां पे आपने ऐसा प्रोग्राम बनाया कि 1 सेकंड चालू आपकी जो लाइट है वो एक सेकंड चालू होनी चाहिए और दूसरे ही सेकंड बंद होनी चाहिए। ठीक है? ऐसा एक प्रोग्राम बनाया हुआ है। तो माइक्रो कंट्रोलर ये नहीं सोचेगा कि 1 सेकंड हो गया। अभी मैं बंद करूं। 1 सेकंड हो गया वो अभी मैं चालू करूं। कि एक सेकंड जो मैंने बताया ना वो कैसे गिनेगा कि एक सेकंड हो गया है। उसको गिनने के लिए हमारा जो क्रिस्टल रहता है मान लो कि मैंने 16 मेगाHz का क्रिस्टल लगाया हुआ है। इसका मतलब है 1 करोड़ 60 लाख जैसे मैंने बताया आपको ये साइकिल्स पर सेकंड जाते हैं। मतलब 1 करोड़ 60 लाख सेकंड्स पर सेकंड इतने साइकिल्स रहते हैं और उससे वो टाइमिंग का अंदाजा लगाता है। समझ में आ रही है बात?
तो ये जो टाइमिंग का अंदाजा लगाया जो क्लॉक साइकिल के आधार पर लगा है और उससे वो टाइम भी जनरेट करता है। तो कुल मिला के अगर मैं बात करूं जो क्रिस्टल जो रहता है ओके ये मदद करता है माइक्रो कंट्रोलर को टाइमिंग का अंदाज लगाने में कि कितना तेज चलाना है या कितना स्लो चलाना है या कौन सा प्रोग्राम पहले चलाना है कौन सा प्रोग्राम बाद में चलाना है। मान लो कि मैंने बहुत सारे इसमें प्रोग्राम रखे हैं। पहले ब्लिंक होना चाहिए फिर रन होना चाहिए। ऐसे मैंने बहुत सारे प्रोग्राम रखे तो स्टेप बाय स्टेप चलाने का जो काम करेगा ना वो एक क्रिस्टल के आधार पे करता है। इसलिए माइक्रो कंट्रोलर के बाजू में हमेशा क्रिस्टल लगा हुआ रहता है। क्लियर है अभी ये चीज क्या है क्रिस्टल?
अभी ये जो क्रिस्टल रहता है वो क्या अकेले ही फ्रीक्वेंसी जनरेट करता है? नहीं। ये फ्रीक्वेंसी जो है वो अकेले जनरेट नहीं कर सकता। उसको एक ऑसिलेटर की जरूरत पड़ती है। अब यह ऑसिलेटर क्या चीज है? तो बेसिकली ऑसिलेटर एक सर्किट रहती है जिसमें आप देख सकते हैं यह एक पर्टिकुलर वोल्टेज दिया जाता है इस क्रिस्टल को जिसके आधार पे ये फ्रीक्वेंसी जनरेट करता है। लेकिन ये जो ऑसिलेटर सर्किट है आजकल अलग से नहीं रहता है। हमारी जो माइक्रो कंट्रोलर IC रहती है ना उसी के अंदर अगर आप थोड़ी यहां पे देखेंगे मैंने माइक्रो कंट्रोलर का IC का सेक्शन बताया। इसमें देखिए क्रिस्टल ऑसिलेटर दिख रहा है तो ये इसके अंदर माइक्रो कंट्रोलर के अंदर ही ऑसिलेटर का सेक्शन इस टाइप का बना हुआ रहता है जो ये क्रिस्टल को चलाने का काम करता है उससे फ्रीक्वेंसी जनरेट करता है और खुद को भी चलाता है समझ में आ रही है मतलब खुद की रखवाली खुद ही कर रहा है इस तरीके से यह काम करता है ऑसिलेटर समझ में आई बात कैसे चलता है अभी मेन सवाल पे आते हैं कि जो हमारा माइक्रो कंट्रोलर IC रहती है उसके एकदम बाजू में ही क्रिस्टल क्यों लगा हो रहा है उसको दूर क्यों क्यों नहीं लगा सकते हैं?
तो उसके पीछे लॉजिक ऐसा है कि यह देखो यह हमारी माइक्रो कंट्रोलर IC है। उसके बाजू में आप देख सकते हैं एग्जैक्ट नजदीक जितना हो सके उतना नजदीक रखते हैं इंजीनियर उसको। क्यों? क्योंकि अगर मान लो कि उसको दूर रख दिया तो इलेक्ट्रॉनिक ये जो ये जो सेंसर मतलब ये जो फ्रीक्वेंसी जनरेट करता है वो बहुत ही सेंसिटिव रहती है। और एकदम एक्यूरेट चाहिए माइक्रो कंट्रोलर को। माइक्रो कंट्रोलर को ऊपर नीचे अनदर टाइमिंग में पूरा मिसमैच हो जाएगा ना। तो अगर इसको दूर रखेंगे तो उसके अंदर क्या होगा? आपका कैपेसिटेंस, इंडक्टेंस, अनवांटेड सिग्नल्स आते जाएंगे। वो ट्रैक के अंदर क्योंकि ये पीसीबी जो रहता है उसके अंदर ट्रैक रहता है। तो ट्रैक के अंदर बहुत अनवांटेड सिग्नल्स आते जाएंगे। जिसकी वजह से जो फ्रीक्वेंसी रहता है उसमें नॉइज़ जनरेट होगा और फ्रीक्वेंसी चेंज भी हो सकती है। फ्रीक्वेंसी के अंदर बहुत सारे चेंजेस हो सकते हैं। और उसी का कारण है कि जितना नजदीक लगा सकते हैं IC के माइक्रो कंट्रोलर आईसी के उतना उसको नजदीक लगाया जाता है। क्यों?
क्योंकि उसके अंदर अनवांटेड सिग्नल ना आ जाए। अनवांटेड कैपेसिटर, अनवांटेड इंडक्टेंस या कोई भी प्रकार के सिग्नल उसको इंटरप्ट ना करें। इसलिए क्रिस्टल को हमेशा IC के पास और ऑसिलेटर पिन के पास ही डिजाइन किया जाता है। ऑसिलेटर मैंने बताया था कि यह जो क्रिस्टल है उसको चलाने वाला जो सर्किट रहता है ऑसिलेटर तो इस माइक्रो कंट्रोल में समझो ऑसिलेटर सर्किट इन दोनों पिन में रहेगा। इसलिए उसके एग्जैक्ट नजदीक उसको लगाया जाता है। क्लियर है ये चीज? तो दोस्तों, अभी आई होप कि आपको समझ में आया कि यह IC यानी कि हमारा माइक्रो कंट्रोलर का काम क्या है? क्रिस्टल का काम क्या रहता है? उसको इतना नजदीक क्यों लगाया जाता है? बहुत ही इंपॉर्टेंट टॉपिक था ये इलेक्ट्रॉनिक्स के अंदर। अगर आपको ऑनलाइन कोर्सर्सेस करना है इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिकल, रोबोटिक्स, एंबेडेड सिस्टम, इलेक्ट्रिकल ट्रांसमिशन बहुत सारे कोर्सर्सेस हैं। हमारा एप्लीकेशन का नाम है प्लस पॉइंट ट्रेनिंग और यह iOS एप्लीकेशन Play Store में आप आसानी से ले सकते हो। अधिक जानकारी के लिए हमारा WhatsApp नंबर है। मुझे केवल हाई का मैसेज डालिए तो मैं सारी जानकारी आपको WhatsApp के माध्यम से भिजवा दूंगा। याद रखिएगा दोस्तों हर शुक्रवार को ठीक शाम को 6:00 बजे नए वीडियोस मेरी चैनल पर अपलोड होते हैं। तो मेरी चैनल से आज ही जुड़िए और नए-नए जो टेक्निकल वीडियोस है उसका लाभ उठाइए। चलिए मिलते हैं नेक्स्ट फ्राइडे को ठीक शाम को 6:00 बजे।