Transcript

तो मेरे प्यारे-प्याere बच्चों, स्वागत है आपका एक और वन शॉट के साथ में और यह 15वां वन शॉट है। बहुत सारे कमेंट्स थे भैया और इस वन शॉट को बनाते-बनाते बहुत समय लग गया है क्योंकि हम इतनी समस्याओं में घिरे हैं लेकिन उन पर डिस्कशन नहीं करना है। इस वन शॉट के अंदर 20 वेरी शॉर्ट और लगभग 14 लॉन्ग क्वेश्चंस के ऊपर हम लोग डिस्कशन करेंगे और हम आपको भरोसा दिलाते हैं अगर आपने कुछ भी नहीं पढ़ा है तो यह अकेला वन शॉट आपका हो सकता है 75 में 75 का पेपर करा दे वरना 60 प्लस का तो जरूर करके आओगे आप मेरे भाई ठीक है। मतलब एक लैंग्वेज तक नहीं बदली होगी बिल्कुल वैसे ही पेपर आपको दिखेगा भाई ठीक है। तो चलिए शुरू करते हैं मेरे भाई इस पूरे पे इस इस पूरे वन शॉट में हम कोई यूनिट वाइज नहीं करा रहे हैं। क्वेश्चन वाइज चीजें करा रहे हैं लेकिन यह बहुत इंपॉर्टेंट वन शॉट है। चलो भैया शुरू करते हैं देखो भैया सबसे पहले नंबर पर हमने वेरी शॉर्ट में क्वेश्चन रखा है खैराश इफेक्ट ठीक या फिर इसी को हम लोग कहते हैं परॉक्साइड इफेक्ट ध्यान से सुनिएगा मेरे भाई ठीक है। परॉक्साइड इफेक्ट कहते हैं इसे हम लोग। क्यों कहते हैं क्योंकि यह परॉक्साइड की उपस्थिति में होता है या फिर इसे हम लोग कहते हैं एंटी मार्कोनी का का नियम। क्या कहते हैं भैया एंटी मार्कोवनी कॉस्ट रूल। एंटी मार्कोनी का का नियम भी हम लोग इसे कहते हैं। तो सबसे पहले आप समझो मार्कोनी का का उल्टा है इसलिए एंटी कह रहे हैं तो मार्कोनी का होता क्या है?

बहुत आसान है। मार्कोनी का का नियम कहता है कि भीख मंगा भीख मांगे के पास जाएगा हमने कई बार आपको बताया है। देखो यह मार्कोनी का का की नॉर्मल रिएक्शन लिखी हुई है। हमने यहां ब्रैकेट में लिख दिया है नॉर्मल रिएक्शन है। क्या होता है कि भैया जब भी कभी डबल बॉन्ड होगा डबल बॉन्ड मतलब एल्कीन होता है। सिंगल बॉन्ड मतलब एल्केन होता है। तो जब भी कभी डबल बॉन्ड यानी एल्कीन होगा तो जो आके जुड़ेगा हाइड्रोजन के ऊपर प्लस ब्रोमीन के ऊपर माइनस तो माइनस वाला कम हाइड्रोजन भीख मंगा मतलब इनके पास दो हाइड्रोजन है ज्यादा अमीर आदमी है। इनके पास एक ही हाइड्रोजन है गरीब आदमी है। तो माइनस वाला यानी जो Br नेगेटिव है जो भीख मंगा है वो उस आदमी के पास जाएगा जिसके पास हाइड्रोजन भी कम है यानी जो भीख मंगा है भाई सीधी सी बात है। तो इस तरीके से नॉर्मल रिएक्शन होगी br यहां आ के जुड़ जाएगा ch br हो गया। भैया जुड़ने के लिए बॉन्ड तो तोड़ना पड़ेगा तो बॉन्ड टूटा एक जगह यहां खाली एक यहां खाली इन्हें br मिल गया और यहां टू और ये कितना हो गया थ्री हो गया। ये नॉर्मल रिएक्शन है भाई ठीक लेकिन एंटी मार्कोनी का का नियम कहता है कि भैया एंटी मतलब उल्टा यहां पे भीखमांगा भीखमांगे के पास नहीं जाएगा क्यों अब मान लिया भीखमांगे के पास मुकेश अंबानी आए उन्होंने कहा भैया आज से हम तुम्हारे ऊपर अपना हाथ रखते हैं। हाथ रख दिया अब वो चौड़ी आ गया मेरे भाई यानी मुकेश अंबानी है पर पर ऑक्साइड। पर ऑक्साइड की उपस्थिति में जब रिएक्शन होगी तो भीखमांगा चौड़ी आ जाएगा। भीखमांगा जाएगा ज्यादा अमीर आदमी के पास में मेरे भाई तो ch2 के साथ में br जुड़ेगा और ये h इन्हें मिल जाएगा तो ये ch2 हो जाएगा भाई इसे कहते हैं पर ऑक्साइड इफेक्ट तो यानी किसी अनसिमिट्रिक एल्कीन अनसिमिट्रिक का मतलब दोनों तरफ हाइड्रोजन बराबर नहीं होंगे तो अनसिमिट्रिक एल्कीन पर hbr की जब एडिशन रिएक्शन कराते हैं तो मार्कोन मार्कोवनिकाफ के नियम के अकॉर्डिंग होती है लेकिन जब ये रिएक्शन एयर यानी यहां उपस्थिति एयर भी हो सकती है या फिर पर ऑक्साइड की उपस्थिति में कराते हैं तब इसकी अपोजिट रिएक्शन होती है और इसी को हम लोग पर ऑक्साइड इफेक्ट या फिर खैराश का नियम और या फिर एंटी मार्कोवनिकाफ का नियम हम लोग कहते हैं भाई ठीक है। एक ये क्वेश्चन है मेरे भाई आपको शॉर्ट में दिख सकता है इस वीडियो के अंदर बहुत सारे शॉर्ट बहुत सारे लॉन्ग आपको करा रहे हैं तो बहुत अच्छा ये वन शॉर्ट है इसे ध्यान से देख डालो और जिन लोगों ने कोर्स में एनरोल कर रखा है यहीं पे आपको पीडीएफ भी मिल जाएगी कल इस खत्म है मेरे भाई ठीक है। टर्मिनल एल्काइंस एसिडिक नेचर क्यों दिखाते हैं सबसे पहले एल्काइन समझो क्या होता है जो भी सिंगल बॉन्ड होते हैं उन्हें एल्केन कहते हैं। डबल बॉन्ड को एल्कीन कहते हैं और ट्रिपल बॉन्ड को हम लोग एल्काइन कहते हैं तो जो टर्मिनल एल्काइन टर्मिनल का मतलब क्या होता है किनारे पे जैसे अगर हम कह दें ch ट्रिपल बॉन्ड ch तो आप देखो बिल्कुल किनारे पे ही ट्रिपल बॉन्ड जुड़ा हुआ है तो अब सबसे पहले ये समझो एसिडिक नेचर का मतलब क्या होता है बेसिक जो हम लोग 10th क्लास में पढ़ते हैं कि जो लोग भी मेरे भाई h आयन देते हैं वो एसिड होते हैं जैसे हम कह दें hcl तो ये पॉजिटिव ये नेगेटिव, तो ये H पॉजिटिव देगा। इसका मतलब क्या होगा भैया?

इसका मतलब ये हाइड्रोजन आयन देगा, तो ये अम्ल होगा। तो उसी तरीके से मेरे भाई अगर हम इनकी बात करें CH ट्रिपल बॉन्ड CH की बात करें, तो इनके पास ये वाला जो H है, ये फ्री हो जाता है। यानी ये क्या करते हैं? जब ये टूटते हैं तो वो नेगेटिव बनाते प्लस H पॉजिटिव अलग कर देते हैं, रिलीज कर देते हैं। इसी वजह से ये एसिडिक नेचर शो करते हैं क्योंकि इनमें हाइड्रोजन एटम sp हाइब्रिडाइज्ड कार्बन से जुड़ा होता है। यानी ये जो कार्बन है दोनों, इन्हें भी आप निकाल सकते हो। चेक करो मेरे भाई CH एक दो तीन, तो ये CH भाई ठीक है। तो अगर आप ध्यान से देखोगे तो तरीका क्या होता है हाइब्रिडाइजेशन निकालने का? सारे सिंगल बॉन्ड सिग्मा होते हैं। डबल में एक सिग्मा और दो पाई होते हैं मेरे भाई ठीक है। उसके अलावा कार्बन और हाइड्रोजन के बीच भी तो बॉन्ड होगा अगर इसे खोल के लिखें तो एक सिग्मा ये है। तो कार्बन से कितने सिग्मा जुड़े हैं?

तो एक और दो ही सिग्मा जुड़े हुए हैं। दो का मतलब एक S और एक P यानी sp हाइब्रिडाइजेशन इस कार्बन के ऊपर है। ये सब 11th में सिखाया जाता है मेरे भाई ठीक है। तो sp हाइब्रिड वाला जो कार्बन है यानी इसमें 50% क्या है? S है और 50% क्या है इसमें? P है। यही तो लिखा हमने कि 50% S और 50% P होता है जिससे ये क्या करता है? हाइड्रोजन को आराम से रिलीज कर देता है और हाइड्रोजन को रिलीज करेंगे तो हाइड्रोजन पॉजिटिव लेके अलग हो जाएगा। इनके ऊपर नेगेटिव आ जाएंगे और इसी वजह से मेरे भाई ये क्या करते हैं? एसिडिक नेचर शो करते हैं भैया ठीक है। उसके बाद एक ये क्वेश्चन है। कई बार ऐसे क्वेश्चन आते हैं पहचानने के लिए कि देखो भैया दो तीन चीजें हैं एरोमेटिसिटी, हकल का नियम, बेयर स्ट्रेन थ्योरी। ये सारी चीजें मोस्ट वांटेड हैं, आएंगी ही आएंगी मेरे भाई। उसके अलावा इस पेपर के अंदर रिएक्शंस हैं। हुबेन हाउस रिएक्शन, बिल्च रिडक्शन, फ्रिडेल क्राफ्ट रिएक्शन। सारी की सारी ब्रह्मास्त्र है मेरे भाई। तो ये आपको पढ़नी है भैया ठीक है। उसके बाद अगर बात करें इसमें पूरे रिंग में कंटीन्यूअस कॉन्जुगेट जैसे पहला दे रखा है। आप समझो मेरे भाई तीन अलग-अलग चीजें हैं, तीन अलग-अलग एग्जांपल हैं और तीनों चीज सिखाएंगे। ये जो पूरी रिंग दे रखी है ऐसे करके मेरे भाई ये एक रिंग दे रखी है ठीक डबल सिंगल डबल अब इसके बाद कंटिन्यू नहीं हो रहा है मेरे भाई अगर ऐसे करके हम देखेंगे तो डबल सिंगल डबल सिंगल डबल इसे कंजुगेशन कहते हैं। यहां पे ऐसा नहीं हो रहा है यहां पे दोनों खाली आ गए भैया तब ये कंजुगेशन नहीं दिखा रहा इसका मतलब ये एरोमैटिक नहीं हो सकता है तो ये नॉन एरोमैटिक है तो सबसे पहले अगर कुछ दे रखा है तो पहले यही चेक कर लेना है कि क्या भैया कंजुगेशन है नहीं है क्या अल्टरनेट है कि नहीं है जरूरी नहीं बॉन्ड हो हो सकता है यहां पे पॉजिटिव आयन दिख जाए कोई लोन पेयर दिख जाए इस तरीके की चीजें दिख जाए तो यहां पर ऐसा कुछ नहीं है तो ये पहला वाला नॉन एरोमैटिक है दूसरा वाले में देखोगे तो यहां पे डबल सिंगल डबल सिंगल फिर पॉजिटिव आयन दिख रहा है ठीक और प्लस देखो दो इलेक्ट्रॉन बॉन्ड का मतलब क्या साझेदारी एक एक इनकी हुई होगी इनकी हुई होगी तो दो और दो चार इलेक्ट्रॉन है भाई तो ये जो चार इलेक्ट्रॉन अगर कभी होते हैं तब क्या कहते हैं इसे तो भैया नॉन एरोमैटिक नहीं होगा ये एंटी एरोमैटिक कहलाता है अगर चार पाई इलेक्ट्रॉन दिख जाते हैं तो एंटी एरोमैटिक है और अगर 4n + 2 पाई इलेक्ट्रॉन दिख जाए 4n + 2 का मतलब क्या है कि n का मान मान लिया आप जीरो रख दो तो ये जीरो हो जाएगा यानी दो इलेक्ट्रॉन दिख जाए वन रख दो तो 4 एकम चार और दो छह दिख जाए या दो रख दो चार दूनी आठ और दो 10 दिख जाए तो दो दिख जाए छह दिख जाए 10 दिख जाए तो ये हकल के नियम का फॉलो पालन होता है और तब भैया ये एरोमैटिक होता है प्योर तो यहां पर अगर आप देखोगे ये देखो डबल बॉन्ड है और उसके बाद यहां पे भले ही बॉन्ड आपको पूरा नहीं लेकिन यहां पे पॉजिटिव आयन तो दिख रहा है ना तो इसमें डबल में एक इलेक्ट्रॉन ही एक इलेक्ट्रॉन यानी दो इलेक्ट्रॉन इसमें है तो ये 4n + 2 को फॉलो करेगा और ये क्या कहलाएगा प्योर एरोमैटिक या फिर एरोमैटिक कहलाएगा भैया ठीक है। उसके बाद सीमेंस स्मिथ की जो रिएक्शन है ये रिएक्शन क्या होती है दो नंबर शॉर्ट में पूछी गई है मेरे भाई आइए आपको बताते हैं दीपावली है तो बीच-बीच में थोड़े बहुत पटाखे आदमी जलाएगा अच्छी बात है भैया ठीक है आदमी की आग होनी चाहिए हालांकि हम उस आग से मुक्त हो चुके हैं। तो सीमेंस स्मिथ की क्या रिएक्शन होती है आइए समझिए इस रिएक्शन में एल्कीन को डाई आयोडो मेथेन बहुत आसान है देखो भैया एल्कीन का मतलब डबल बॉन्ड है इसकी रिएक्शन कराई हमने डाई आयोडो मेथेन से। ये है डाई आयोडो मेथेन से। जिंक की उपस्थित, जिंक कॉपर की उपस्थिति में रिएक्शन कराएंगे, ठीक?

Zn Cu के साथ रिएक्ट कराने पर साइक्लोप्रोपेन बन जाएगा। बहुत आसान है मेरे भाई, चाहे Zn ले लो चाहे Cu ले लो। होगा क्या? देखो डबल बॉन्ड टूटेगा। सीखना मेरे भाई। डबल बॉन्ड टूटेगा, एक जगह यहां खाली, एक जगह यहां खाली। ये वाला CH2 आ के जुड़ेगा और ऐसे करके भैया बना लेगा साइक्लोप्रोपेन। जो दो आयोडीन हैं, ये जिंक के साथ में Zn I2 बना के अलग हो जाएंगे और इस तरीके से भैया सीमेंस स्मिथ रिएक्शन काम करती है। दो नंबर में आती है, इसकी मैकेनिज्म नहीं आती है। तो आपको केवल दो नंबर में रिएक्शन याद कर लेनी है। वुर्ट्ज़ अभिक्रिया इसकी कभी-कभी मैकेनिज्म दिखती है लेकिन नॉर्मली ये भी दो नंबर वाली औकात है तो इसे भी हम आपको दो नंबर में बता देते हैं। क्या होती है भैया जरा समझो। वुर्ट्ज़ अभिक्रिया देखो बिल्कुल आसान भाषा में समझाएं तो ये है मेथिल क्लोराइड। इसे हम मेथिल मतलब एल्किल, ये मतलब हैलाइड, हैलोजन है। तो मेथिल क्लोराइड की उन्होंने क्रिया कराई भैया Na यानी सोडियम धातु से और एक और मेथिल क्लोराइड हम लोग ले लें और उपस्थिति ले लें मेरे भाई ईथर की। जब हम उपस्थिति ईथर की लेंगे तो क्या होगा भैया?

ये देखो 2 NaCl, दो Na और दो Cl क्या बना लेंगे? 2 NaCl बना लेंगे। दोनों CH3 अगर मिलेंगे तो CH3 CH3 बनाएंगे या फिर हम कह देते हैं C2H6 बनाएंगे और उसका नाम होगा एथेन यानी एल्केन होगा। तो बिल्कुल सरल भाषा में बताएं तो एल्किल हैलाइड की सोडियम धातु से शुष्क ईथर की उपस्थिति में क्रिया कराने पर क्या बनता है भैया? मेथ एथ यानी एथेन प्राप्त होता है। ठीक है मेरे भाई? उसके बाद एक रिएक्शन है ओजोनोलिसिस आपसे पूछ सकता है कि अगर भैया कभी एल्कीन की ओजोनोलिसिस कराएं तो क्या होगा? एक कंपाउंड आपको दे रखा होगा कई बार 2,3 डाई मेथिल पेंटेन 2 पेंट 2 ईन। अब कुछ लोग कहेंगे ये सर जी नाम तो हमें याद नहीं रहेगा। नहीं याद करने की जरूरत नहीं है। हम आपको समझाते हैं। देखो CH3 C C CH2 CH3 यहां पे CH3 है और यहां पे CH3 है। कोई कहे इसका नाम लिख के दिखाओ। आओ चेक करवाते हैं। देखो नाम लिखने का तरीका क्या होता है?

सबसे पहले कार्बन चेन चुनते हैं। ये कार्बन चेन है। नंबरिंग करते हैं और नंबर उधर देते हैं जिधर से साइड चेन यानी लटक पड़ोस में हो। तो नंबर देंगे एक, दो, तीन, चार और पांच मेरे भाई। ठीक? अब देखो दो नंबर और तीन नंबर को पहले लटक सॉल्व करो। तो टू कॉमा थ्री दो CH3 हैं यानी डाई मेथिल। डाई मेथिल हो गया। अब मेन मेथ, एथ, प्रोप, ब्यूट, पेंट। क्या नाम है मेरे भाई? मेथ, एथ, प्रोप, ब्यूट, पेंट। तो ये हो गया पेंट। ये हो गया पेंट और डबल बॉन्ड नहीं लगा हुआ है। भाई ये डबल बॉन्ड लगा ही नहीं है। तो फिर अच्छा है तो डबल बॉन्ड मेरे भाई। यहां पे डबल बॉन्ड है। ये देखो एक, दो, दो नंबर पे डबल बॉन्ड है। ठीक? तो पेंट हो गया। अगर ये डबल बॉन्ड ना होता तो इसका नाम हो जाता पेंटेन क्योंकि सारे सिंगल बॉन्ड होते तो एल्केन होता। लेकिन दो नंबर पे डबल बॉन्ड है तो टू का मतलब हो जाएगा इन। सिंगल बॉन्ड मतलब इन, डबल बॉन्ड मतलब इन, ट्रिपल बॉन्ड मतलब आइन। तो दो नंबर पे डबल बॉन्ड यानी टू नंबर पे इन लिख दिया। ये इसका नाम हो गया भैया। इसकी अगर हम रिएक्शन कराएं O3 से। ओजोनोलिसिस का मतलब क्या होता है?

ओजोन से क्रिया। तो O3 से अगर हम रिएक्शन कराएं Zn और H2O की उपस्थिति में। क्या होगा मेरे भाई? एक O तो इन्हें दे दो। तो ये हो जाएंगे CH3 CO CH3 ये देखो। CH3 CO CH3 यानी एसीटोन बन गया और वो भी कीटोन ही है मेरे भाई। इन्हें भी दे दो एक O। तो ये देखो CH3 CH2 एक साइड CO CH3 आ जाएगा। तो ये भी मेरे भाई जब भी बीच में CO होता है तो उसे हम लोग कीटोन यानी एसीटोन कहते हैं और एक O Zn के साथ में ZnO बना के अलग हो जाएगा। वो आप दिखाओ या ना दिखाओ कोई फर्क नहीं पड़ता है। तो ये इसकी ओजोनोलिसिस है यानी ओजोन से रिएक्शन हमने करके दिखाई है भैया। ठीक है? जो OH ग्रुप होता है वो ऑर्थो पैरा डायरेक्टिंग इफेक्ट क्यों शो करता है?

ये क्वेश्चन पूछ सकता है। समझो मेरे भाई। हमने उदाहरण के साथ में दिखाया है। पहले तो आप ये समझो मान लिया ये फिनोल लिखा हुआ है। समझो मेरे भाई। ये फिनोल लिखा है। ठीक? तो फिनोल अगर ये लिखा है तो फिनोल के पड़ोस में जो ये वाली पोजीशन ये होती है ऑर्थो। ये होती है मेटा। और ये होती है पैरा। मेरे साथ में बोलिए ऑर्थो, मेटा, पैरा होती है भैया। ठीक? तो अगर हम आपसे कहें कि जो OH ग्रुप है, जब भी इसकी रिएक्शन होगी, मान लिया आप कोई कहे Br2 से क्रिया कराओ या क्लोरीन से क्रिया कराओ, तो Br हमेशा यहां जुड़ेगा यानी ऑर्थो पर जुड़ेगा या फिर मेरे भाई पैरा पर जुड़ेगा। ऑर्थो या पैरा पर जुड़ेगा भाई। ठीक है? तो अब आप ध्यान से समझो। OH ग्रुप ऑर्थो पैरा डायरेक्टिंग इफेक्ट शो करता है क्योंकि ऑक्सीजन एटम के पास लोन पेयर ऑफ इलेक्ट्रॉन्स होते हैं। देखो ऑक्सीजन का नंबर कितना होता है?

ऑक्सीजन का नंबर होता है आठ। ऑक्सीजन के पास छह इलेक्ट्रॉन होते हैं और दो की ये साझेदारी करता है। समझो। ऑक्सीजन के पास इलेक्ट्रॉन कितने होते हैं? छह। एक साझेदारी यहां है, एक हाइड्रोजन जुड़ा है तो एक यहां। दो की साझेदारी है। छह में से दो की साझेदारी है तो चार इलेक्ट्रॉन खाली होते हैं। एक, दो, तीन, चार इलेक्ट्रॉन खाली पड़े होते हैं यानी इनके पास लोन पेयर इलेक्ट्रॉन होते हैं जो ये क्या करता है? बेंजीਨ को दे देता है। बेंजीਨ को देगा तो भैया बॉन्ड टूटने शुरू होंगे। ये वाले बॉन्ड टूटेंगे तो रेजोनेटिंग स्ट्रक्चर बनने शुरू होंगे और जब रेजोनेटिंग स्ट्रक्चर बनेंगे तो भैया जो ऑर्थो और पैरा वाली पोजीशन है, यहां पे इलेक्ट्रॉन डेंसिटी बढ़ जाएगी। ये रिएक्शन करने के लिए मरा जा रही होगी पोजीशन और यहीं पे आ के जो जुड़ना होगा भैया वो आ के जुड़ जाएगा इलेक्ट्रो फाइल जो भी जुड़े आ के भाई। ठीक है?

क्योंकि इलेक्ट्रॉन डेंसिटी बढ़ेगी। इलेक्ट्रो फाइल मतलब इलेक्ट्रोफिलिक मतलब क्या होता है? इलेक्ट्रॉन लविंग। फाइल मतलब प्यार करने वाला। तो जब यहां पे इलेक्ट्रॉन डेंसिटी बढ़ेगी तो जो इलेक्ट्रो फाइल आएगा वो यहां पे या फिर यहां पे आ के जुड़ जाएगा। तो इस तरीके से जब Br यहां जुड़ेगा तो पहले ये फिनोल था। Br जुड़ गया तो ऑर्थो ब्रोमो फिनोल। यहां जुड़ेगा तो पैरा ब्रोमो फिनोल ये कहलाएगा भैया। ठीक है? तो इसलिए ये ऑर्थो पैरा डायरेक्टिंग होता है। अगली एक रिएक्शन दे रखी थी कि किस तरीके से ये रिएक्शन काम करती है मेरे भाई। तो ये देखो अगर हम आपसे बात करें तो ये है C6H6 यानी बेंजीन। बेंजीन की एसिटिल क्लोराइड से जब क्रिया कराते हैं तो भैया इसका H और Cl HCl अलग हो जाता है। C6H5 CO CH3 इसका नाम एसीटो फिनोन है। ऐसे ही जब भैया C6H5 CO CH3 एसीटो फिनोन की Zn Hg और HCl की उपस्थिति में रिएक्शन कराते हैं तो भैया ये C6 Zn Hg की उपस्थिति में क्या हो रहा है?

इसका रिडक्शन अपचयन हो हो है। तो ये जो O होगा यहां से O हट जाएगा और ओ मतलब दो संयोजकता तो जब ओ हटेगा तो यहां पर दो हाइड्रोजन लग जाएंगे। तो इसका नाम कहलाएगा भैया देखो CH2 CH3 मतलब एथिल C2H5 है ना एथिल और ये बेंजीन है तो एथिल बेंजीन मेरे भाई बन जाएगा। ये एक रिएक्शन आपको देख लेनी है भैया ठीक है। एक रिएक्शन ये है आपसे पूछ सकता है कि जब भी कभी ग्रिगनार्ड अभिकर्मक देखो ये एक ग्रिगनार्ड अभिकर्मक है। CH3 मतलब आर यानी एल्किल MG ये हैलोजन है यानी एक्स ग्रिगनार्ड अभिकर्मक है। फॉर्मेल्डिहाइड से क्रिया कराते हैं तो ग्रिगनार्ड अभिकर्मक CH3 CH2 OH यानी एथिल अल्कोहल में कन्वर्ट हो जाता है जिसे हम लोग एथेनॉल भी कहते हैं भाई ठीक। H3O पॉजिटिव मतलब हाइड्रोनियम आयन सरल भाषा में ये H पॉजिटिव ही होता है बस पानी की मात्रा इसमें उपस्थित होती है भाई ठीक। CH3 CH3 यानी एथेन है जब इसकी ब्रोमीन की उपस्थिति में रिएक्शन कराएंगे एक H BR अलग होगा BR यहां पे जुड़े का तो भैया ब्रोमो एथेन बनेगा। फिर इसकी NA आई से क्रिया कराएंगे तो भैया NA BR अलग होगा आई यहां पे आकर जुड़ेगा तो आयोडो एथेन बन जाएगा भैया ठीक है। तो ये बहुत सारे वेरी शॉर्ट क्वेश्चंस हैं जो आपके काम में आ सकते हैं। अभी इस वीडियो में आगे आपको 10 और क्योंकि हम पेपर वाइज करा रहे हैं तो आपको पहले एक पेपर में जो जो क्वेश्चंस बने थे या बन सकते थे वो कराए हैं। फिर एक इसके बाद आपको और दिखाएंगे तो 10 क्वेश्चंस वहां पे आपको और मिलेंगे। फिलहाल ये 10 वेरी शॉर्ट हो गए भाई ठीक है। सेक्शन बी की बात करें तो शॉर्ट आंसर में भैया बात करें बेयर स्ट्रेंथ थ्योरी बहुत आती है सेक्शन बी में ही दिखेगी आपको भैया। दो पेपर के पैटर्न हमने बनाए हैं अपने हिसाब से ठीक और दोनों आपको यहां पे कनेक्ट करके दे रहे हैं। हम जिम्मेदारी ले रहे हैं। इस पेपर के बाहर नहीं आएगा। अगर आपने कुछ नहीं पढ़ा इस वन शॉर्ट को देखिए जा के तहलका काट के आइए भैया ठीक। बेयर स्ट्रेंथ थ्योरी क्या होती है समझो मेरे भाई बेयर आदमी का नाम है। स्ट्रेंथ मतलब खिच्चू। स्ट्रेंथ मतलब क्या होता है खिच्चू। तो जिंदगी में खिच्चू जितना ज्यादा होगा स्टेबिलिटी उतनी कम होगी। हम आपसे कहें ये लो 10 करोड़ रुपए। तुम कहो अरे मजा आ गया सर जी लेटे हुए हैं नौकर सब काम कर रहे हैं खिच्चू कम हो गया। और भैया हम तुमसे कहें भैया देखो ऐसा है परिवार तुम्हें 100 लोगों का पालना पैसा मिलेगा तुम्हें 10,000 रुपए मिलेंगे। मरे जा रहे हैं। एक आदमी के हिस्से में कई रुपया आ रहे हैं 10 रुपया आ रहे हैं। महीना भर खर्चा करना है हमें। ठीक है?

और मतलब डेली के कितने रुपए आ रहे हैं? अगर ₹1 से भी कम आ रहा है, ठीक है? ₹100 एक आदमी के हिस्से में आ रहा है, ₹100 में जूझ करो। तो ओवरऑल स्टेबिलिटी कब आएगी? जब खिच्चू नहीं होगा जिंदगी में। तो बेयर ने क्या कहा? बेयर ने साइक्लोएल्केन समझो मेरे भाई। साइक्लो क्या होता है? जैसे हम कहें कार्बन-कार्बन को हम ऐसे करके जोड़ दें। ठीक? अब अगर यहां पर डबल बॉन्ड भी लगा दोगे तो तो ये बेंजीन बन जाएगा। एल्कीन हो जाएगा। सिंगल बॉन्ड मतलब एल्केन। सारे बॉन्ड अगर सिंगल होंगे, सबके पास हाइड्रोजन होगा। ठीक है? सबके पास हाइड्रोजन जुड़े होंगे और हाइड्रोजन दो-दो जितनी भी संयोजकताएं कम होंगी भाई। ठीक है? जैसे इनके पास एक, दो, तीन तो एक-एक हाइड्रोजन और जुड़ेगा। ठीक?

तो यानी C6H12 हो जाएगा। तो ये हो जाएगा साइक्लोहेक्सेन। छह कार्बन मतलब हेक्सेन। तो ये जितने भी साइक्लोएल्केन होते हैं, साइक्लो मे साइक्लो मेथेन तो नहीं बनेगा क्योंकि मेथेन एक ही कार्बन तीन से शुरू होगा। एक, दो, तीन तो कम से कम जुड़ेंगे ना तभी तो चक्र बनेगा। तो साइक्लोपेंटेन, साइक्लोहेक्सेन ठीक है? या फिर मेथेन साइक्लोप्रोपेन तीन मतलब प्रोपेन होता है। तो ये इस तरीके के जो साइक्लोएल्केन हैं, उनकी भैया स्टेबिलिटी को बताने के लिए कि कौन कितना स्टेबल है जिंदगी में, कितना खिच्चू है। ये समझाने के लिए बेयर स्ट्रेन थ्योरी दी गई मेरे भाई। ठीक है? क्या थी थ्योरी समझो। इन्होंने कहा कि कार्बन एटम टेट्रा वैलेंट होता है। समझो। बहुत इंपॉर्टेंट है। कार्बन टेट्रा वैलेंट का मतलब कार्बन की संयोजकता चार होती है। चारों से मेरे भाई बचपन में पढ़ा हुआ है, एक-एक हाइड्रोजन जुड़ा होता है। ठीक है?

इस तरीके की भैया जो स्ट्रक्चर बनता था, इसे हम लोग कहते थे सम चतुष्फलकीय प्रकृति या टेट्रा हेड्रल ज्योमेट्री हम लोग कहते थे। इसका जो कोण होता था बॉन्ड एंगल वो 109° 28 मिनट का कोण मेरे भाई बना करता था। ये हम लोगों को पता है। लेकिन ये नॉर्मल कंडीशन में होता है। अगर आप साइक्लोएल्केन की बात करोगे तो सभी साइक्लोएल्केन प्लेनर होते हैं। ये सम चतुष्फलकीय नहीं होते हैं। तो जब प्लेनर होंगे तो इनके बॉन्ड एंगल भी अलग होंगे और जब बॉन्ड एंगल अलग होंगे भैया अपनी जात से अलग जाओगे। कहते हैं नहीं है? जैसे कुछ लोग कहेंगे सर जी आप जात के बारे में कैसे बात कर सकते हो? मैं हम तो कर ही सकते हैं भैया। हमने मेरी शादी इंटरकास्ट हुई। पूरा समाज खिलाफ खड़ा हुआ था। हमने अच्छा आओ बैठ के बातचीत करते हैं। किसी ने कोई बकवास नहीं करी। पैसा कमाया, इकट्ठा करा उसके बाद करी बढ़िया बारात कोई समस्या नहीं है। तो भैया ताकत तो चाहिए होगी ना जब आप कास्ट के खिलाफ जाओगे, जात के खिलाफ या अपनी कैटेगरी के खिलाफ जाओगे अच्छा बोल दे रहा हूं भाई ठीक है। तो जब ये नॉर्मली लोग कह रहे कार्बन मतलब कार्बन मतलब चार संयकता होनी चाहिए। बॉन्ड एंगल 109° 28 मिनट होना चाहिए और ये क्या कह रहे हम तो प्लेनर है। प्लेन पर रहेंगे, नॉर्मल रहेंगे एक ही पन्ने पर आ जाएंगे 3D स्ट्रक्चर नहीं बनाएंगे तो जिंदगी में खिच्चू आएगा। बॉन्ड एंगल अलग होंगे। आइडियल एंगल से कोई भी डेविएशन रिंग में स्ट्रेन प्रोड्यूस कर देगा जिससे खिच्चू मचना शुरू हो जाएगा। स्ट्रेन मतलब खिच्चू विकृति भैया ठीक डेविएशन जितना ज्यादा होगा डेविएशन मतलब विचलन कि भैया कोण होना चाहिए इतना हो कितना बहुत फर्क तो जितना डेविएशन होगा रिंग उतनी ही भैया डेविएशन जितना रिंग उतनी ही स्टेबिलिटी उसकी कम हो जाएगी। खिच्चू जितना ज्यादा बढ़ता जाएगा स्टेबिलिटी कम होती जाएगी यानी सरल भाषा में कहें डेविएशन ज्यादा तो स्ट्रेन यानी खिच्चू ज्यादा खिच्चू ज्यादा तो स्टेबिलिटी ऑटोमेटिक कम इसलिए बटे में लिखा हुआ है भाई ठीक है। डेविएशन का केवल मैग्निट्यूड इंपॉर्टेंट है। डेविएशन ज्यादा हो इधर की तरफ जा रहा है अरे भैया हमें खड़ा ऐसे होना है। अब हम खड़े इधर हो जाएं ऐसे खड़े हों या ऐसे खड़े हों इंपॉर्टेंट है मैग्निट्यूड इधर झुके हैं उधर झुके उससे मतलब नहीं झुक के खड़े हुए हैं तो दर्द तो हो ही रहा है मेरे भाई तो मैग्निट्यूड इंपॉर्टेंट होता साइन इंपॉर्टेंट नहीं होता और बेयर ने इसके लिए फार्मूला दे दिया कि डेविएशन निकालने के लिए जो आइडियल एंगल होना चाहिए कार्बन के लिए 109° 28 मिनट उसमें से आप बॉन्ड एंगल को घटा दो और दो से भाग दे दो तो अगर आप भाग दोगे तो साइक्लोप्रोपेन भैया त्रिभुज है त्रिभुज के कोण कितना होता है 60 होता है तो 60 डिग्री आप घटाओगे दो से भाग दोगे तो 24° 44 मिनट आएगा। ये मेथ एथ प्रोप ब्यूट साइक्लो ब्यूटेन है, साइक्लो पेंटेन है, साइक्लो हेक्सेन है। इसमें 90 का कोण होगा भैया सबको पता है कि चतुर्भुज के चारों कोणों का योग कितना होता है 360 होता है तो 9 दूनी 18 दूनी 27 दूनी 36 तो 90 कोण होगा भैया तो 90 घटाएंगे तो 9° 44 मिनट आएगा। इसमें घटाएंगे 108 डिग्री होगा तो 0° 44 मिनट आएगा। इसमें घटाएंगे तो माइनस में आएगा तो ये डेविएशन इन्होंने निकाल के दिखाया कि कितना डेविएशन होता है। लिमिटेशन क्या है इसकी लिमिटेशन भी पूछेगा साथ में। बेयर के अकॉर्डिंग उन्होंने क्या करा?

उन्होंने कहा, कि भैया सबसे कम स्टेबल ये है, इससे ज्यादा ये है, इससे ज्यादा ये और ये नेगेटिव में आ गया तो ये फिर से भैया कम स्टेबिलिटी, सबसे ज्यादा स्टेबिलिटी पांच वाले की होगी। लेकिन जब चेक किया गया तो छह वाले की स्टेबिलिटी इनसे ज्यादा आई। इसी वजह से ये कहा गया कि बेयर स्ट्रेन थ्योरी बस पांच वाले तक ही चलेगी। उसके आगे के लिए काम नहीं है। इसलिए ये थ्योरी केवल जो लो मेंबर होते हैं, तीन वाले, चार वाले, पांच वाले वहीं तक की स्टेबिलिटी को एक्सप्लेन कर सकती है। हाई मेंबर्स की स्टेबिलिटी को एक्सप्लेन नहीं कर सकती है मेरे भाई। ठीक है? उसके बाद एक रिएक्शन है कोरे हाउस सिंथेसिस क्या होता है? ये आपसे पूछ सकता है भैया, बहुत ही आसान रिएक्शन है। क्या होती है समझो। देखो भैया कोरे हाउस सिंथेसिस क्या होती है?

दो एल्किल ग्रुप को जोड़कर एल्केन बनाते हैं। बिल्कुल सरल भाषा में कहें तो सबसे पहले देखो RX। RX का मतलब क्या? R की जगह आप CH3 ले सकते हो। X की जगह पे Cl ले लो या Br ले लो कुछ भी ले लो। ये Li से क्रिया करेगा तो क्या बनेगा? CH3Li बन जाएगा। ये CH3Li उठेगा और CuI से क्रिया करेगा। CuI से जब क्रिया करेगा तो CH3 डबल यानी R2, R मतलब CH3, C2H5 कुछ भी ले सकते हो एल्किल। तो ये डाई एल्किल होगा और CuI तो साथ में चल ही रहा है मेरे भाई। इसे कहते हैं जिलमान रिएजेंट। क्या कहते हैं भैया? जीमान या जिलमान, L साइलेंट पढ़ लो। जीमान रिएजेंट कहते हैं। ये जीमान रिएजेंट जो है फाइनली क्रिया करेगा एक और एल्किल हैलाइड से तो दोनों एल्किल आपस में जुड़ जाएंगे। R Cu अलग हो जाएगा, Li X बचेगा। अगर रिएक्शन की फॉर्म में लिखें तो R की जगह हम CH3 ले ले रहे हैं तो CH3 का होल ट्वाइस Cu आ गया, Li आ गया। इसकी जगह पे C 2H5 ले ले रहे हैं, Br ले रहे हैं। दोनों जोड़ेंगे तो भैया बन जाएगा CH3 यानी मेथ, एथ, प्रोप यानी ये प्रोपेन बन जाएगा और साथ में जो बचेगा Li वगैरह वो अलग हो जाएगा भाई। ठीक है?

ऐसे एक रिएक्शन है हाइड्रोबोरेशन ऑक्सीडेशन रिएक्शन ऑफ एल्कीन। तो एल्कीन मतलब डबल बॉन्ड। डबल बॉन्ड है। किससे रिएक्शन कराओगे? हाइड्रोबोरेशन यानी डाइबोरेन से। B2H6 से रिएक्शन कराएंगे। बोरॉन इनसे जुड़ेगा। बोरॉन जुड़ेगा तो ये बनेगा। ये बनने के बाद परऑक्साइड की उपस्थिति में ये भैया अल्कोहल में चेंज हो जाएगा यानी B जो वो OH में कन्वर्ट हो जाएगा बी रिएक्शन करके अलग हो जाएगा भैया ठीक है तो इस तरीके से अगर हम बात करें तो ये हाइड्रोबोरेशन ऑक्सीडেশন रिएक्शन कहलाती है। हाइड्रोबोरेशन मतलब पहले हाइड्रोबोरेशन मतलब बोरॉन यानी डाइबोरेन से क्रिया कराई और ऑक्सीडेशन मतलब फिर हमने बाद में H2O2 यानी परऑक्साइड की उपस्थिति में ऑक्सीकरण कराया तो ये रिएक्शन भी आपके पेपर में दिख सकती है मेरे भाई। फ्रीडल क्राफ्ट अल्काइलेशन और एसाइलेशन ये दोनों ही इंपॉर्टेंट है। विद मैकेनिज्म आपको करा रहे हैं पेपर में ये आ सकती हैं। देखो भैया बेंजीन की रिएक्शन जब एल्किल हैलाइड से होगी समझो मेरे भाई दो नाम है एक अल्काइलेशन और एक एसाइलेशन तो एल्किल हैलाइड मतलब क्या CH3Cl एल्किल हैलाइड है और अगर एसील हैलाइड से होगी अभी आगे आपको दिखाएंगे तो वो एसाइलेशन कहलाएगा भाई ठीक है तो बिल्कुल आसान है सबसे पहले C6 बेंजीन की एल्किल क्लोराइड से क्रिया कराई AlCl3 की उपस्थिति में HCl अलग हो जाएगा और ये टोलुइन बन जाएगी मेरे भाई इसे कहेंगे अल्काइलेशन क्योंकि एल्किल हैलाइड की उपस्थिति में रिएक्शन हो रही है। इसकी मैकेनिज्म की बात करें तो जो AlCl3 हमने लिया है पहले वो CH3Cl से क्रिया करेगा Cl इन्हें मिलेगा तो AlCl4 नेगेटिव हो जाएगा CH3 पॉजिटिव यानी इलेक्ट्रो फाइल बन जाएगा ठीक इलेक्ट्रो फाइल बेंजीन के ऊपर अटैक करेगा बेंजीन से जुड़ जाएगा भैया ठीक बेंजीन से जब ये जुड़ जाएगा तो प्रोटॉन का रिमूवल होना है। प्रोटॉन के रिमूवल के लिए दोबारा से H इनसे Cl लेगा HCl बना लेगा। AlCl3 उत्प्रेरक है तो जैसे थे वैसे ही अलग हो जाएंगे और फाइनली C6H5 CH3 यानी टोलुइन यहां पर बन जाएगा भाई ठीक। एसाइलेशन में एसिटिल क्लोराइड एसील समूह से मतलब है CH3 CO से मतलब है तो CH3 CO Cl से रिएक्शन कराएंगे। सेम रिएक्शन होगी भैया ये क्या होगा देखो स्टेप वन में क्या होगा ये इनसे मिलेंगे Cl4 नेगेटिव बनाएंगे आपकी एसील समूह के ऊपर पॉजिटिव आएगा यानी इलेक्ट्रो फाइल बनेगा ये क्या करेगा अटैक करेगा फिर से अटैक करेगा फिर जुड़ जाएंगे। जुड़ने के बाद में प्रोटॉन को रिमूव करना है तो यहां से एक H हटेगा H हटेगा एसीटो फेनोन बनेगा Cl अपना लेके अलग हो जाएगा AlCl3 उत्प्रेरक है कैटालिस्ट है जैसे शुरू में थे वैसे ही अलग हो जाएंगे तो ये रिएक्शन है भाई ठीक है। उसके अलावा कुछ रिएक्शन है करने को आई थी जैसे बेंजीन की अगर हम नाइट्रिक अम्ल और H2SO4 की उपस्थिति में रिएक्शन कराएं तो ये नाइट्रेसन ऑफ बेंजीन है। अभी आगे आपको दिखाएंगे नाइट्रेसन ऑफ बेंजीन की मैकेनिज्म भी। तो नाइट्रेसन ऑफ बेंजीन में भैया अभी आपको बताया हमने कि बेंजीन में क्या होना आ के जुड़ जाएगा NO2 आ के जुड़ेगा। ये बेंजीन है और बेंजीन में ऊपर NO2 आ के जुड़ जाएगा। एक H यहां से हटेगा तो C6H5NO2 नाइट्रो बेंजीन हो जाएगा। ऐसे ही NO2 है। ये सब नेम रिएक्शंस होती हैं मेरे भाई ठीक है। जब इसका अपचयन कराओगे तो O की जगह पे कौन आएगा?

H आएगा। तो भैया यहां पे देखो C6H5NH2 यानी एनिलीन बन जाएगा। ऐसे ही जब इस NH2 की रिएक्शन कराएंगे हम किससे? पूरी स्टेप वाइज रिएक्शन है। बेंजीन से बना ये फिर इस NO2 से बनी एनिलीन। फिर एनिलीन की NaNO2 और HCl की उपस्थिति में क्रिया कराएंगे तो भैया यहां से H ये हटेगा और ये वाला N मिलेगा इन्हें Cl मिलेगा तो C6H5N2Cl यानी बेंजीन डाई एजोनियम क्लोराइड में ये कन्वर्ट हो जाएगा। ये बेंजीन डाई एजोनियम क्लोराइड का जब जल अपघटन कराएंगे तो फाइनली यहां से N2 अलग हो जाएगा और फिनोल बन जाएगा मेरे भाई ठीक है। उसके अलावा एक क्वेश्चन है कि जब कुछ रिएक्शन पूछी हैं तो जब एथिलीन ग्लाइकोल की क्रिया HI से कराते हैं समझो। ये एथिलीन ग्लाइकोल है। ठीक एथिलीन ग्लाइकोल कैसे याद रखोगे?

एथिलीन मतलब क्या होता है? CH2 डबल बॉन्ड CH2 ये एथिलीन होती है। बॉन्ड तोड़ो और दोनों के पास जगह खाली हो तो OH लगा दो तो एथिलीन ग्लाइकोल हो गया। HI से जब क्रिया कराते हैं मेरे भाई तो दोनों को एक-एक H मिल जाता है। दोनों को एक-एक H मिल जाता है। ऐसे करके एक H इन्हें मिल गया तो CH3 मतलब कुल मिलाकर ये OH यहां से हटेंगे। पानी बनेगा। सब अलग होगा। बस यहां पे दोनों को जो जगह खाली होगी ये वाली बॉन्ड वाली तो एक-1 H दोनों को मिलेगा CH3 CH3 यानी ये एथेन में कन्वर्ट हो जाएगा मेरे भाई ठीक है। और अगर इसकी रिएक्शन हम लेड टेट्रा एसीटेट की उपस्थिति में कराते हैं तो ये फॉर्मेल्डिहाइड में यानी 2 HCHO में कन्वर्ट हो जाएगा। ध्यान से देखोगे तो आपको दिखेगा ये है देखो यहां पे देखो H CHO दिख रहा होगा मेरे भाई H CHO तो 2 HCHO का मतलब फॉर्मेल्डिहाइड ये बना लेता है अगर ये लेड टेट्रा एसीटेट की उपस्थिति में रिएक्ट करता है भाई, ठीक है?

पिनाकोल पिनाकोलोन रिअरेंजमेंट क्या होता है? तो अभी हमने आपको क्या बताया? जरा ध्यान से मेरी बात को समझिए। हमने आपसे कहा ये मोस्ट वांटेड मोस्ट वांटेड है मेरे भाई। ये पूरा वीडियो ही मोस्ट वांटेड है। देखो ये है एथिलीन ग्लाइकोल CH2 OH CH2 OH ये एथिलीन ग्लाइकोल है मेरे भाई। अब करना क्या फुल्ली सब्स्टिट्यूटेड दोनों H हटाओ CH3 लगा दो H हटाए दो CH3 लगा दिए। दो H हटाओ दो CH3 लगा दिए। ये जब पूरा सब्स्टिट्यूटेड फुल्ली सब्स्टिट्यूटेड ग्लाइकोल हो जाता है तो उसे पिनाकोल कहते हैं। पिनाकोल की क्या करते हैं रिएक्शन कराते हैं। समझो मेरे भाई। पिनाकोल की रिएक्शन कंसंट्रेटेड H2SO4 की उपस्थिति में रिएक्शन कराते हैं। H2O यानी पानी अलग हो जाता है जब H निकल गया तो यहां पर C डबल बॉन्ड O आ जाता है। समझो मेरे भाई बहुत आसान रिएक्शन है यहां देखो। यहां से OH जाएगा और ये H चला जाएगा। तो जब OH गया तो यहां जगह खाली हो गई तो ये CH3 आ जाता है यहां पे। यहां CH3 आ गया OH की जगह पे और जब यहां से भैया ये CH3 यहां आ गया तो इनकी तो कमी पूरी हो गई लेकिन यहां पर जो H गया वो कमी पूरी नहीं हुई और CH3 तो एक पास इनके पास जगह खाली हो गई क्योंकि CH3 चला गया इनके पास तो ये लोग आपस में बॉन्ड बना लेते हैं और इसे कहते हैं हम लोग पिनाकोलोन। क्या इसकी मैकेनिज्म है वो भी आप समझ लो मेरे भाई। सबसे पहले जो H2SO4 उत्प्रेरक है ये टूटेगा। टूटेगा तो H पॉजिटिव और HSO4 नेगेटिव बनाएगा। सबसे पहले H पॉजिटिव इनके पास आएगा। इनके पास आएगा और पानी निकालने की जुगाड़ करेगा समझो। ये H पॉजिटिव इनके ऊपर अटैक करेगा। अटैक करेगा तो ये H आ के इनसे जुड़ेगा और अपना प्लस ले के आएगा तो इनके ऊपर प्लस आ गया। तो ये देखो OH है एक H और आ गया और इनके पास प्लस आ गया क्योंकि ऑक्सीजन की औकात दो ही लोगों को जोड़ने की है। तीसरा जुड़ गया चौड़ी आ जाएंगे पॉजिटिव ले के घूम रहे हैं भाई ठीक। पानी अलग होगा ये देखो पानी H2O अलग हो जाएगा और C के ऊपर पॉजिटिव चार्ज आ जाएगा। C के ऊपर पॉजिटिव चार्ज है तो अब दूसरे स्टेप में रिअरेंजमेंट होगा। रिअरेंजमेंट का मतलब ये CH3 इन्हें मिलेगा। तो ये CH3 यहां पे आ जाएगा और फाइनली पॉजिटिव आ जाएगा यहां पे। अब प्रोटॉन का रिमूवल होगा तो H अपना पॉजिटिव ले के अलग हो जाएगा और यहां पे डबल बॉन्ड आ जाएगा। ये देखिए मेरे भाई। सेकंड स्टेप क्या होगा भैया ये देखो पॉजिटिव है। अब ये ch3 इनके पास आया। ये देखो ch3 आ गया भैया ठीक और अभी ये ओ अब पॉजिटिव चार्ज यहां ट्रांसफर होगा। क्यों?

क्योंकि ये डबल बॉन्ड बनाएंगे। तो डबल बॉन्ड बनाएंगे पॉजिटिव चार्ज ट्रांसफर हुआ। एच अपना पॉजिटिव लेके अलग हो जाएगा और फाइनली सीओ यानी पिनाकोलोन बन जाएगा भैया ठीक है। उसके बाद ब्रिज रिडक्शन ये भी इंपॉर्टेंट रिएक्शन है। ब्रिज रिडक्शन में देखो बेंजीन है। सोडियम और लिक्विड अमोनिया की उपस्थिति में रिएक्ट करता है अल्कोहल से। C6H8 बन जाता है मेरे भाई यही लिख के इसका नाम क्या है? 1,4 साइक्लोहेक्साडाई इन बनता है भैया ठीक इस रिएक्शन को ब्रिज रिडक्शन कहते हैं। ये देखो बेंजीन है। बेंजीन से एक इलेक्ट्रॉन जुड़ेगा। इलेक्ट्रॉन जुड़ेगा तो भैया बेंजीन रेडिकल एनाइन बनेगा यानी बेंजीन के ऊपर इलेक्ट्रॉन जो जुड़ा है वो दिख रहा है प्लस नेगेटिव दिख रहा है। इसे कहेंगे बेंजीन रेडिकल एनाइन। ये बेंजीन रेडिकल एनाइन जो आरओ एच अल्कोहल से क्रिया करेगा करेगा और करने के बाद में इन्हें एक एच मिल जाएगा तो इनका जो नेगेटिव वाला मामला है वो खत्म हो जाएगा तो ये अब C6H7 अ रेडिकल रह जाएगा और आर सीओ आरओ के पास से एच चला गया तो इनके ऊपर नेगेटिव आ जाएगा। ये जो C6H7 बनेगा यहां पे ये एक और इलेक्ट्रॉन जुड़ेगा। जुड़ेगा एक और इलेक्ट्रॉन तो भैया जब एक और इलेक्ट्रॉन जुड़ा तो इनके ऊपर एक और माइनस आ जाएगा क्योंकि जो रेडिकल की कमी थी वो तो पूरी हो गई। माइनस इनके ऊपर आ जाएगा। फाइनली सेकंड प्रोटोनेशन यानी दोबारा से प्रोटॉन चाहिए इन्हें। फिर आरओ एच से क्रिया करेंगे एक और एच जुड़ेगा तो C6H8 यानी 1,4 साइक्लो जो हेक्साडाइन बनना वो बन जाएगा और आरओ नेगेटिव अलग हो जाएगा ठीक। गेट्रोमैन अभिक्रिया बहुत इंपॉर्टेंट है। बेंजीन डाई एजोनियम क्लोराइड की क्रिया HCl Cu की उपस्थिति में कराएंगे। N2 अलग हो जाएगा। क्लोरोबेंजीन बनेगा। मैकेनिज्म क्या है?

स्टेप वन में सबसे पहले फॉर्मेशन ऑफ एरेल रेडिकल ठीक। तो भैया जी जो अपने पास C6H5N2Cl यानी बेंजीन डाई एजोनियम क्लोराइड है उससे एक इलेक्ट्रॉन जुड़ेगा। इलेक्ट्रॉन जुड़ेगा और N2 अलग होगा तो N2 अलग हुआ। इलेक्ट्रॉन इनसे आके जुड़ा तो ये बने फेनिल रेडिकल भैया ठीक। जब फेनिल रेडिकल ये बने तो ये फेनिल रेडिकल क्या करेगा? क्लोरीन से रिएक्शन करेगा और फाइनली इनसे क्लोरीन आके जुड़ जाएगा। ये क्लोरीन भी रेडिकल है भैया समझो। ये क्लोरीन भी अगर अकेले हैं तो रेडिकल दोनों मिल के बॉन्ड बना लेंगे। C6H5Cl यानी क्लोरोबेंजीन बन जाएगा। बल्कि सेम रिएक्शन नाइट्रोबेंजीन है कि भैया जब बेंजीन की रिएक्शन हम HNO3 और H2SO4 की उपस्थिति में कराएंगे तो NO2 आ के इनसे जुड़ जाएगा। इसकी मैकेनिज्म की बात करें HNO3 H2SO4 आपस में रिएक्शन करेंगे NO2 पॉजिटिव बनाएंगे। NO2 पॉजिटिव बेंजीन के ऊपर रिएक्ट करके इनसे जुड़ जाएगा। जुड़ने के बाद में प्रोटॉन अलग हो जाएगा और C6H5NO2 यानी नाइट्रोबेंजीन बन जाएगा। भाई ठीक। कुछ रिएक्शंस आई हुई हैं। कंप्लीट द रिएक्शंस जैसे बेंजीन की अगर आप एथिल क्लोराइड से क्रिया कराते हो तो भैया एथिल बेंजीन बन जाएगा। अगर आप C6H5 यानी एथिल बेंजीन से फिर रिएक्शन दोबारा कराते हो एनबीएस सूर्य के प्रकाश की उपस्थिति में तो भैया ये बन जाएगा ब्रोमो मेथिल बेंजीन तो ये रिएक्शंस को भी आप देख लेना भाई ठीक है। आगे कई स्टेप हैं। जब इसकी आप रिएक्शन कराते हो NaOH से तो भैया ये फेनिल एथेनॉल में कन्वर्ट हो जाता है। फेनिल एथेनॉल की CrO3 की उपस्थिति में कराते हो तो एसीटो फिनोन और एसीटो फिनोन की RMGX यानी ग्रिगनार्ड अभिकर्मक की उपस्थिति में रिएक्शन कराने पर टू फेनिल प्रोपेन टू ऑल बन जाता है। एक रिएक्शन है डेम जेनोव रिअरेंजमेंट। इसमें क्या होता है कि भैया जब भी कभी साइक्लो ब्यूटिल मेथिल एमीन की रिएक्शन कराते हैं सोडियम नाइट्राइट NaNO2 और HCl की उपस्थिति में तो भैया साइक्लो पेंटेनॉल यानी C5H10O बनता है। इसकी मैकेनिज्म क्या रहेगी?

स्टेप वन में सबसे पहले डाई एजोनियम आयन बनेगा। तो भैया ये अपने पास जो सबस्ट्रेट है उसकी रिएक्शन में HNO2 HCl से कराई तो ये भैया यहां पर कन्वर्ट होगा डाई एजोनियम N2Cl आपको दिख रहा है। डाई एजोनियम आयन यहां पे बनेगा। ये आयन Cl नेगेटिव यानी N2 पॉजिटिव ये आयन कन्वर्ट N2 गैस को अलग करेगा। तो देखो N2 अलग निकल जाएगा। इनके ऊपर पॉजिटिव आ जाएगा। रिअरेंजमेंट होगा और रिअरेंजमेंट होने के बाद में जो कार्बन देखो चार और एक पांच कार्बन तो C5 आ जाएगा। सात और दो नौ यानी H9 पॉजिटिव आ जाएगा। इस तरीके से रिअरेंजमेंट होगा। फाइनली जब इसकी भैया जल से क्रिया कराएंगे तो ये बना लेगा C5H9OH यानी साइक्लो पेंटेनॉल बन के तैयार हो जाएगा। भाई ठीक है। ये पूरा पीडीएफ जिन लोगों ने कोर्स में एनरोल किया अभी ऐड कर रहे हैं भाई ठीक बात प्लस Telegram पे डाल देंगे हम B D K 10 BSc करके अपना है। इसके आगे और जितने भी बचे हुए लॉन्ग क्वेश्चंस हैं, वो लगा रहे हैं। नंबर का ओजोनोलिसिस क्या होती है?

तो भैया ओजोन से क्रिया को ओजोनोलिसिस हम लोग कहेंगे। तो हमने लिखा यह एक रिएक्शन है जिसमें एल्कीन एल्कीन समझते हो क्या होता है? जब कार्बन और कार्बन की बीच में डबल बॉन्ड होता है तो हम लोग उसे एल्कीन कहते हैं। और जब कार्बन कार्बन के बीच ट्रिपल बॉन्ड होता है तो हम लोग उसे एल्काइन कहते हैं भाई ठीक है। तो यह एक रिएक्शन है जिसमें एल्कीन या एल्काइन ओजोन का फार्मूला क्या होता है? O3 तो ओजोन के साथ रिएक्ट करके एल्डिहाइड और कीटोन बनाता है। एल्डिहाइड क्या होता है? जिसमें भी किसी में CHO होता है उसे हम लोग एल्डिहाइड कहते हैं। जिसमें CO होता है उसे कीटोन कहते हैं। जैसे हम लिख दें CH3 CHO इसमें CHO है तो यह क्या कहलाएगा?

एल्डिहाइड कहलाएगा। हम लिख दें CH3 CO CH3 इसमें देखो CO आ गया तो यह कीटोन कहलाएगा। तो एल्डिहाइड या कीटोन बनाता है हम लोग उसे ओजोनोलिसिस कहते हैं। यानी डबल बॉन्ड या ट्रिपल बॉन्ड वाला रिएक्शन करेगा ओजोन के साथ में और एल्डिहाइड या कीटोन बनाएगा तो इसे हम लोग ओजोनोलिसिस कहेंगे। जो डबल या ट्रिपल बॉन्ड होगा वो टूट जाएगा भाई ठीक। जैसे यह देखो C2H4 है। क्या नाम है इसका? इसका नाम है एथिलीन या एथीन। यह डबल बॉन्ड वाला होता है ठीक। C2H4 की रिएक्शन किससे हुई? ओजोन से। क्या बन गया? CH2O यानी फॉर्मेल्डिहाइड या इसे हम लोग ऐसे भी लिख सकते हैं HCHO और CHO का मतलब क्या होता है? एल्डिहाइड। मोटी-मोटी बात करें तो ओजोन से रिएक्शन कर लेना ओजोनोलिसिस कहलाता है। अगर आपने यह लिख दिया दो नंबर आपके पक्के हो गए। यह देखो भैया और मजे की बात है इस पेपर में यह क्वेश्चन दो बार आया है। अभी आखिरी में भी यह आया हुआ है तीन नंबर में। तो सिर्फ ओजोनोलिसिस पेपर में पांच नंबर दिला रहा है इस वाले पेपर में। बहुत इंपॉर्टेंट है इसे आप बिल्कुल याद कर लें भैया ठीक। चलो। फिर पहले का दूसरा क्वेश्चन। पहले शॉर्ट क्वेश्चन कितने आते हैं?

10 आते हैं। तो यह दूसरा है भाई ठीक है। एलाइलिक ब्रोमिनेशन बाई एनबीएस। ये करके आया हुआ है क्वेश्चन। तो पहले तो आप ये समझो एनबीएस क्या होता है? तो भैया एनबीएस का नाम है ब्रोमो सक्सीनामाइड। एन मतलब नॉर्मल, ठीक है। तो ब्रोमो सक्सीनामाइड। ठीक भाई क्या होता है? तो ये एक रिएजेंट होता है जो डबल बॉन्ड के पास वाले कार्बन पर ब्रोमीन ऐड करता है। नाम ही है उसका भैया ये रिएक्शन का नाम क्या है? ब्रोमिनेशन यानी ब्रोमीन को जोड़ना ब्रोमिनेशन कहलाएगा और भैया ये रिएक्शन लाइट या परॉक्साइड की उपस्थिति में होगी। ठीक। अच्छा ये क्या लिखा हुआ है एलाइलिक? ये एलाइलिक का मतलब मोटा मोटा ये जो चेन आपको दिख रही है ये एलाइलिक कहलाएगी। ठीक है। क्या लिखा है बताओ CH2 कहलाएगा, CH कहलाएगा, CH3 कहलाएगा। ले लिया मेरे भाई कौन जोड़ोगे इसमें ब्रोमीन जोड़ोगे। उपस्थिति किसकी होगी परॉक्साइड की होगी। परॉक्साइड की उपस्थिति हुई। CH2 ऐसे है ऐसे ही रहेगा। CH ऐसे ही है ऐसे ही रहेगा। CH3 में से एक एच कम हो जाएगा। एक एच कम हुआ तो एच कितने रह गए दो और उसकी जगह पे एक बीआर आ के जुड़ जाएगा। बीआर आ के जुड़ गया इसे हम लोग कहेंगे एलाइलिक ब्रोमिनेशन। ठीक है। ये एलाइलिक पोजीशन पर ब्रोमिनेशन करता है और डबल बॉन्ड को नहीं तोड़ता यानी ये जो इधर वाली पोजीशन है यहां पर आ के ब्रोमीन जुड़ेगी। ये जो डबल बॉन्ड है इसके टूटने का कोई भी हिसाब किताब नहीं है तो ये एक रिएजेंट होता है एनबीएस जो ब्रोमीन को जोड़ने का काम करता है और इस तरीके से ब्रोमीन आ के जुड़ जाता है। हाइड्रोजन हट गया ब्रोमीन जुड़ गया चार नंबर आपके पक्के हो गए भाई ठीक। जो लोग भी कोर्स में इस वीडियो को देख रहे हो यहीं पर पीडीएफ तुरंत अपलोड हो जाएगी। YouTube पर देख रहे हो तो फ्री अपना चैनल है Telegram पर बीडीकेडियन बीएससी उसे जा के ज्वाइन कर लो भैया ठीक है। तीसरा क्वेश्चन दो और नंबर पक्के करने हैं। तो एसिडिटी ऑफ एल्कीन्स जो भी एल सॉरी एसिडिटी ऑफ एल्काइन्स बहुत इंपॉर्टेंट है ये भाई। एल्काइन मतलब जो ट्रिपल बॉन्ड वाले होते हैं उनमें एसिड नेचर होता है ये आपको बताना है। ठीक तो एल्काइन्स में ट्रिपल बॉन्ड होता है पहले ही पता है। एल्कीन में डबल होता है, एल्काइन में ट्रिपल होता है। जब टर्मिनल एल्काइन में हाइड्रोजन डायरेक्टली sp हाइब्रिडाइज्ड कार्बन से जुड़ता है, तो वह हाइड्रो जो भी हाइड्रोजन होता है वह एसिडिक हो जाता है। मोटा-मोटा समझो। एसिडिटी का मतलब क्या होता है?

जो लोग एच आयन देते हैं, वह एसिड कहलाते हैं भाई। ठीक? तो जो भी एल्काइन है, एल्काइन में ट्रिपल बॉन्ड है। बॉन्ड टूटेगा उसकी जगह पे हाइड्रोजन जुड़ेगा और जब हाइड्रोजन जुड़ेगा तो वो निकलने के लिए तैयार रहेगा। तो इसका कारण हमने लिखा है कि जब भी कभी ट्रिपल बॉन्ड का मतलब sp हाइब्रिडाइजेशन होता है। तो जब भी कभी sp कार्बन में हम लोग जोड़ेंगे हाइड्रोजन तो उसमें करैक्टर होता है 50% एस होता है भैया। ठीक? sp df तो 50% इसमें एस होता है। नाम से ही पता चल रहा है। sp का मतलब क्या? दो ही लोग हैं। 50% क्या होगा? एस। 50% क्या होगा? पी। तो sp कार्बन में 50% एस होता है। जिससे जो कार्बन है न्यूक्लियस हाइड्रोजन के प्रोटॉन को तेजी से अट्रैक्ट करता है। इससे हाइड्रोजन आसानी से एच पॉजिटिव आयन के फॉर्म में निकल जाता है। जब हाइड्रोजन निकलता है तो एसिटिलाइड ये देखो भैया। इस तरीके से अगर हम कहें ch ट्रिपल बॉन्ड ch ठीक यहां से आपने हाइड्रोजन निकाल दिया। तो जब हाइड्रोजन निकलेगा तो यहां क्या आ जाएगा?

नेगेटिव क्योंकि हाइड्रोजन मतलब प्लस बना के निकल गया। तो यहां नेगेटिव आ जाएगा। तो ये जो आयन बनेगा बाद में सरल भाषा में जितने भी एल्कीन एल्काइन है, एल्काइन का मतलब जो ट्रिपल बॉन्ड वाले हैं जब इनसे हाइड्रोजन अलग होता है मतलब प्लस अलग हो जाता है। तो यहां कार्बन के ऊपर माइनस आ जाता है और ये जो माइनस वाला आयन बनता है ये ज्यादा स्थाई होता है। तो हर व्यक्ति वही चाहेगा कि हम ज्यादा स्थाई रहे। तो ये भैया स्थाई होने के लिए हाइड्रोजन आयन को दिए दे रहे हैं, निकाले दे रहे हैं। इस वजह से ये क्या है? एसिडिक है भैया। ठीक है? छह नंबर आपको मिल गए। उसके बाद केमिकल प्रॉपर्टीज ऑफ ईथर। ठीक? केमिकल प्रॉपर्टीज ऑफ ईथर की बात करें तो ईथर कौन होता है पहले तो ये समझो। थोड़ी सी स्पीड भी बढ़ा के चल रहे हैं। ईथर कौन होता है?

जब कभी बीच में ओ होता है। मान लिया ch3 बीच में ओ है, फिर ch3 है। तो जब भी कभी बीच में ओ होता है हम लोग ईथर कहते हैं भाई ठीक। तो ईथर ज्यादा रिएक्टिव नहीं होते हैं। परंतु कुछ रिएक्शंस देते हैं। जैसे क्या होता है? C2H5OC2H5 डाई एथिल ईथर है। HI से रिएक्शन कराएंगे तो C2H5I बन जाता है। एथिल आयोडाइड। ऑक्सीजन से क्रिया कराएंगे तो कार्बन डाइऑक्साइड बनेगा और अगर हम लोग इसकी ऑक्सीजन से क्रिया कराएंगे तो भैया ईथर परऑक्साइड बनेगा यानी परऑक्साइड क्या होता है? जिसमें एक ऑक्सीजन एक्स्टार होता है। जैसे आप देखो एक होना चाहिए दो ऑक्सीजन है। तो इसे ईथर परऑक्साइड कहते हैं भाई ठीक है। तो ये इसकी कुछ प्रॉपर्टीज हैं जो आप लिख दोगे। दो नंबर में पूछा है तो केवल दो प्रॉपर्टी भी लिखोगे तब भी चलेगा। हमने यहां पर आपको तीन बता दी है भाई ठीक है। डी के बाद ई वाला पार्ट आ गया नाइट्रेसन ऑफ बेंजीन। बेंजीन का नाइट्रीकरण कैसे कराएंगे भैया तो नाइट्रीकरण का मतलब ही क्या है?

नाइट्रिक अम्ल से क्रिया करा देंगे। ये बेंजीन है। ये नाइट्रिक अम्ल है। सल्फ्यूरिक अम्ल की उपस्थिति लेंगे। ठीक है। यहां से NO2 आ के यहां जुड़ेगा। एक एच इन्हें मिलेगा। H2O अलग हो जाएगा। फाइनल ईयर में हो ये सब रिएक्शंस आपकी पड़ी हुई हैं। तो इस तरीके से ये जो बना इसका नाम क्या है? नाइट्रो बेंजीन। तो जब बेंजीन का नाइट्रेसन कराते हैं तो नाइट्रो बेंजीन प्राप्त होता है। दो नंबर की ये भी जुगाड़ है भाई ठीक है। DDT ये हम आपको पहले भी करा चुके हैं कैप्सूल क्लास में फिर से बता दे रहे हैं। DDT का पूरा नाम क्या है बताओ? DDT का पूरा नाम है डाई क्लोरो डाई फेनिल ट्राई क्लोरो एथेन। ठीक ये जितने भी कीटाणु नाशक वगैरह होते हैं इंसेक्टिसाइड होते हैं उसमें इसका इस्तेमाल किया जाता है। ये कलरलेस होता है, टेस्टलेस होता है और क्रिस्टलाइन यानी क्रिस्टल की फॉर्म में ये पाया जाता है भाई ठीक। कैसे बनाओगे?

तो CCl3CHO इसका नाम होता है क्लोरल। ये क्लोरो बेंजीन है। जब कभी रिंग के ऊपर Cl लगा होता है, रिंग के ऊपर Cl लगा होता है तो इसे क्लोरो बेंजीन कहते हैं। जहां-जहां पे जुड़ा होता है वहां-वहां पे एक-एक हाइड्रोजन भी होता है। तो यहां वाला एक-एक हाइड्रोजन निकाल के रख लिया। क्लोरल का ओ और इनका एच ये H2O अलग हो जाएगा। CCl3CH देखो ये आ गया। दोनों रिंग देखो ये आ गए और दोनों CL वैसे ही लिखे हुए हैं। तो इस तरीके से जब क्लोरल की रिएक्शन क्लोरोबेंजीन से कराते हैं तो DDT बन जाता है। भाई ठीक। दो नंबर की जुगाड़ थी हो गया। अगला क्वेश्चन आया है सोडियम एसीटेट की सोडा लाइम से रिएक्शन कराते हैं। 10th क्लास में ये रिएक्शन आ जाती है। सोडियम एसीटेट की सोडा लाइम से क्रिया कराने पर मेथेन प्राप्त होती है। तो ये भैया सोडियम एसीटेट है। ये देखो। ये है सोडियम एसीटेट CH3 COONa ये है कास्टिक सोडा लाइम माने चूना है और ये बन गई है मेथेन। सोडियम एसीटेट की सोडा लाइम से क्रिया कराने पर मेथेन बनती है भाई ठीक है। अगला है एसिडिक नेचर ऑफ फिनोल। फिनोल का एसिडिक नेचर भी दो नंबर में आया है। समझा देते हैं बहुत ही आसान है। भैया देखो ये फिनोल है। ये क्या है?

फिनोल है। जब रिंग के ऊपर OH लगा होता है तो इसे क्या कहते हैं? फिनोल। लेकिन फिनोल भी वही हरकत करता है। जब मेरे भाई इनसे H पॉजिटिव अलग हो जाता है तो O के ऊपर क्या आ जाता है? नेगेटिव आ जाता है। इसे हम लोग कहते हैं फिनोक्साइड आयन और जब ये फिनोक्साइड आयन को चेक किया जाता है तो ये फिनोल की तुलना में ज्यादा स्थाई होता है। तो भैया ये स्टेबल रहने के लिए अगर हाइड्रोजन आयन दे रहे हैं इसका मतल ये एसिडिक है। तो फिनोल में OH ग्रुप डायरेक्टली बेंजीन से जुड़ता है। जब फिनोल अपना H पॉजिटिव देता है तो फिनोक्साइड आयन बन जाता है जो कि ज्यादा स्टेबल होता है। यानी H पॉजिटिव आसानी से निकल जाता है। इसका मतलब जो फिनोल है H आयन दे रहा है मतलब ये क्या है?

एसिडिक है भाई ठीक है। अगला क्वेश्चन एक आया है कि जो फैट या ऑयल होते तेल या जो दशा होते हैं उनसे आप ग्लिसरॉल कैसे बनाओगे? पूरा पेपर हमने ऊपर लगा रखा है। उसे आप देखना। ठीक है। ये हमने पूरी पीडीएफ भी सॉल्व कर दी है। इसे भी देखना। कॉपी में लिख लो, प्रिंट निकाल लो और मेरे भाई याद कर डालो पूरा ठीक है। तो भैया ये क्या है? C3H5 CO का होल थ्राइस। ये क्या है? तेल या वसा है भाई ठीक है। 3 NaOH ये कौन है मेरे भाई कास्टिक सोडा है। C3H5 OH का होल थ्राइस ये क्या बन गया है? ये जो संघ में बना है अह 3 आर COONa ये साबुन बना है और ये C3H5 OH होल थ्राइस यह क्या बना है? ग्लिसरॉल बना है। तो तेल या वसा की कास्टिक सोडा से क्रिया कराने पर साबुन और ग्लिसरॉल प्राप्त होता है। यह रिएक्शन है। ठीक है?

कमर्शियल लेवल पर जो साबुन बनाने की फैक्ट्रियां होती हैं, वहां पर इस मेथड का प्रयोग किया जाता है। इस क्रिया को हम लोग कहते हैं सेपोनिफिकेशन यानी साबुनीकरण की क्रिया भी इस रिएक्शन को हम लोग कहते हैं भाई। ठीक है? 10th क्लास में आपने इसे पढ़ा होगा। इन्होंने कहा मेथड्स फॉर सिंथेसिस ऑफ एल्कीन फ्रॉम अल्कोहल एंड एल्किल हैलाइड यानी अल्कोहल की सहायता से। अल्कोहल कौन होता है जिसमें OH होता है। हैलाइड जिसमें क्लोरीन, ब्रोमीन यह सब होते हैं। इनकी सहायता से आपको क्या बनाना है? सिंथेसिस ऑफ एल्कीन। एल्कीन आपको बना के दिखाना है। तो फ्रॉम अल्कोहल से हम लोग पहले बनाते हैं। डिहाइड्रेशन यह रिएक्शन कहलाती है। जब अल्कोहल को कॉंक H2SO4 या Al2O3 के प्रेजेंस में हीट कराते हैं तब वाटर निकल जाता है, पानी निकल जाता है और एल्कीन बनता है। ठीक?

तो कैसे अल्कोहल से बनता है? देखो यह अल्कोहल है। सल्फ्यूरिक अम्ल की उपस्थिति में रिएक्शन कराई। पानी अलग हो गया और यह CH2 डबल बॉन्ड CH2 का मतलब एल्कीन बन गई। ठीक? साथ में कह रहा एल्किल हैलाइड से भी कराओ। तो यह एल्किल हैलाइड है। एल्किल हैलाइड C2H5Br है। KOH की उपस्थिति में रिएक्शन कराएंगे। फिर से CH2 डबल बॉन्ड CH2 यानी एल्कीन बन गया। KBr और H2O अलग हो गया। कितने नंबर में? 7.5 नंबर में क्योंकि तीसरे का A भी है, तीसरे का B भी है। तो तीसरे का A 15.5 का क्वेश्चन है। इतना सिर्फ आप दो रिएक्शन लिख देते हो, करके दिखा देते हो, 7.5 नंबर हो गए। रिएक्शन लिखना हमेशा आसान होता है क्योंकि कम लिखना पड़ता है। लेकिन नहीं आती है तो फिर बेयर स्ट्रेंथ थ्योरी छापो बैठ के भैया। तो यह तीसरे का A था जिसमें दो तरीकों से अल्कोहल से और एल्किल हैलाइड से आपको बनाना था एल्कीन। तो यह यहां पर रिएक्शंस हैं जो आपको पढ़नी है। फिर तीसरे का B वाला भी पार्ट है। थोड़ी सी पीडीएफ एक दो पन्ने ऊपर नीचे हो गए हैं, कोई दिक्कत नहीं है। यह देखिए तीसरे का जो B पार्ट है, इसमें क्या कह रहा है?

यह भी बता देते हैं। तीसरे के B पार्ट में आपको दे रखा है, भैया यहां देखो। यह देखो डबल बॉन्ड दे रखा है। डबल बॉन्ड का मतलब आपको एल्कीन दे रखा है और आपसे कह रहा है वन कॉमा टू प्रोडक्ट बनाओ और वन कॉमा फोर प्रोडक्ट बनाओ। बहुत ही आसान है समझो। भैया होता क्या है जब कभी हम लोग एचबीआर से रिएक्शन करा रहे हैं तो आप देखो हुआ क्या है? एच मिला है इन्हें एच टू थे एच थ्री हो गए और बीआर मिला है इन्हें। तो यह देखो एक कार्बन है, यह दो कार्बन है। इसलिए इसके प्रोडक्ट को कह रहे हैं वन कॉमा टू प्रोडक्ट। यानी एक आदमी एक पर जुड़ा है, एक आदमी दो पर जुड़ा है। जब इस वाली रिएक्शन को देखोगे तो भैया एच तो मिला है किसे जरा देखते हैं भाई। सी एच थ्री हो गया है बिल्कुल तो एच तो मिला है इन्हें लेकिन बीआर मिला है इन्हें। यह एक नंबर वाले कार्बन है दो, तीन, चार नंबर वाले। तो बीआर इसमें मिला है चार नंबर वाले को। इसलिए इसे कहेंगे वन कॉमा फोर प्रोडक्ट। तो यह इससे पूछ रहा था कि भैया एल्कीन से वन कॉमा टू और वन कॉमा फोर प्रोडक्ट बताइए। यह दो रिएक्शन अभी साढ़े सात नंबर में आई हुई है। पेपर के लिए बहुत इंपॉर्टेंट है भैया ठीक है। तीसरा क्वेश्चन भी हो गया। तो अगर मान लिया आपको यह दोनों क्वेश्चंस आते थे तो फिर काम बहुत आसान था कि भैया 15 नंबर में आपने हकल थ्योरी कर दी, हकल से रूल कर दिया। सॉरी बेयर स्ट्रेन थ्योरी कर दी और 15 नंबर में आपने यह कर दिया। मान लिया यह रिएक्शंस आपको नहीं आती है, कोई बात नहीं। चौथा क्वेश्चन देखो हकल का रूल आया हुआ है साढ़े सात नंबर में और इलेक्ट्रोफिलिक रिएक्शंस आई है नेफ़थलीन की। कोई बात नहीं भैया आओ पहले हम लोग नेफ़थलीन की रिएक्शन देख लेते हैं। देखो भैया नेफ़थलीन का फार्मूला होता है सी टेन एच एट। ठीक इसकी इन्होंने रिएक्शंस पूछी है। बहुत आसान है। यह नाइट्रेसन रिएक्शन देता है। सी टेन एच एट की नाइट्रेसन का मतलब क्या?

नाइट्रेसन का मतलब हम लोग नाइट्रिक अम्ल से रिएक्शन कराएंगे। नाइट्रो नेफ़थलीन बन जाएगा। ऐसे ही नेफ़थलीन की जब हैलोजन से क्रिया कराएंगे तो मान लिया ब्रोमीन से करा रहे हैं तो ब्रोमो नेफ़थलीन बन जाएगा। क्लोरीन से कराते क्लोरो नेफ़थलीन बन जाता। तो यह नेफ़थलीन की रिएक्शंस है जो पेपर में पूछी गई हैं। सल्फोनेशन का मतलब क्या? सल्फोनेशन का मतलब हम लोग इसकी सल्फ्यूरिक अम्ल से क्रिया कराएंगे तो क्या बन जाएगा? नेफ़थलीन सल्फोनिक एसिड बन जाएगा। इसकी एक चौथी भैया रिएक्शन भी है फ्रीडल क्राफ्ट एल्काइलेशन या फिर एसाइलेशन। यह है देखो भैया एक नीचे पेज पर लगी हुई है। फ्रीडल क्राफ्ट एल्काइलेशन या एसाइलेशन। यह एल्काइलेशन रिएक्शन है इसकी। C10H8 की जब CH3 Cl से क्रिया कराएंगे समझो। एल्काइलेशन का मतलब क्या?

एल्किल ग्रुप जुड़ेगा। तो CH3 क्या है? मेथिल यानी एल्किल ग्रुप है। तो CH3 यहां जुड़ गया। यह देखो CH3 जुड़ गया। तो मेथिल नेफ़थलीन हो गया। यह मेथिल जुड़ा मेथिल नेफ़थलीन हो गया। एसिला एसि एसिटिलीकरण का मतलब क्या होता है? तो भैया एसिटिलीकरण का मतलब होता है एसिल समूह जुड़ जाएगा। ठीक है? एसिल अ यहां देखिए CH3 CO ठीक? यह जो एसिल ग्रुप है यहां पर जुड़ गया तो इसका नाम हो जाएगा एसिल नेफ़थलीन। क्या नाम हो जाएगा? एसाइलेशन बोलेंगे इस रिएक्शन को। ठीक है भाई और यह बन जाएगा एसिल नेफ़थलीन। ठीक है? यह चौथे क्वेश्चन का मेरे भाई पार्ट बी है और पार्ट ए में आपसे हकल का रूल पूछ रहा है। चौथे क्वेश्चन में 7.5 नंबर में हकल का रूल आया हुआ है। क्या है हकल का रूल?

यदि किसी साइक्लिक कॉन्जुगेटेड सिस्टम में 4n + 2 पाई इलेक्ट्रॉन हो तो यह एरोमैटिक होगा और इसे हकल का रूल कहा जाएगा। यानी यह चेक करता है कि भैया अगर आपके पास कोई रिंग वाला मान लीजिए यह बेंजीन बनी हुई है। तुम्हें चेक करना है कि भैया यह एरोमैटिक है या नहीं है। तो आप काहे से चेक करोगे? हकल के रूल से चेक करोगे। हकल का रूल कहता है कि 4n + 2 पाई इलेक्ट्रॉन होने चाहिए। कैसे? n की वैल्यू 0 1 2 3 रख देंगे। n की वैल्यू 0 रखेंगे तो यह तो 0 हो जाएगा। 2 इलेक्ट्रॉन होने चाहिए। 1 रखोगे 4 एकम 4 और 2 6 हो सकते हैं। 4 दूनी 8 और 2 10 हो सकते हैं। 4 तिया 12 और 2 14 यानी 2 6 10 14 ऐसे अगर कोई इलेक्ट्रॉन हो तो एरोमैटिक होगा वरना एरोमैटिक नहीं होगा। अतः वे कंपाउंड जिनके पास 2 पाई 6 पाई 10 पाई 14 पाई आदि इलेक्ट्रॉन होते हैं वो एरोमैटिक होते हैं। जिनके पास चार पाई, आठ पाई, 12 पाई होते हैं, वो एरोमैटिक नहीं होते हैं। जैसे कोई, कई एग्जांपल हमने यहां पर लगा दिए हैं। पीडीएफ आप आराम से देख लेना। यहां पर भी आप देख सकते हो, स्क्रीनशॉट ले सकते हो। जैसे मान लिया एक ये रिएक्शन ये लिखा हुआ है। ठीक है?

तो यहां पर मेरे भाई साफ-साफ दिखाई दे रहा एक ही डबल बॉन्ड है। पाई इलेक्ट्रॉन का मतलब है तो एक जब भैया एक डबल बॉन्ड का मतलब होता है एक सिग्मा और एक पाई। तो इसमें एक पाई बॉन्ड है और एक बॉन्ड के बनने में दो इलेक्ट्रॉन चाहिए होते हैं क्योंकि साझेदारी होगी। एक इधर, एक इधर तो एक बॉन्ड है मतलब दो पाई इलेक्ट्रॉन हैं और दो पाई इलेक्ट्रॉन होंगे तो आदमी एरोमैटिक होगा। इसमें कितने पाई बॉन्ड हैं देखो एक, दो, दो डबल बॉन्ड हैं। तो दो इलेक्ट्रॉन इनके, दो इलेक्ट्रॉन इनके, कितने इलेक्ट्रॉन हो गए? चार। चार वाला एरोमैटिक नहीं होगा तो ये नॉन एरोमैटिक होंगे। इस तरीके से इन्होंने कहा कि अगर दो, छह, 10, 14 होंगे तो वो एरोमैटिक होगा वरना एरोमैटिक नहीं होगा। जैसे बेंजीन में कितने डबल बॉन्ड हैं?

तीन। हर डबल बॉन्ड में दो इलेक्ट्रॉन तो तीन दूनी कितने हो जाएंगे? छह इलेक्ट्रॉन। छह इलेक्ट्रॉन के लिए एरोमैटिक होता है। दो, छह, 10, 14 इन सब के लिए एरोमैटिक होता है वरना नहीं होता है भैया। ठीक है? पाइरोल है, फ्यूरान है, थायोफीन है। इसमें इन्होंने कहा कि एक और एक दो तो पाई बॉन्ड है तो चार इलेक्ट्रॉन तो ये हैं और एक जो इनके पास नाइट्रोजन, ऑक्सीजन, सल्फर है, इन सब के पास लोन पेयर इलेक्ट्रॉन होता है, खाली इलेक्ट्रॉन होता है। भैया इन्हें भी जोड़ लेते हैं जोड़े को तो चार और दो छह तो ये भी सब एरोमैटिक कर दिए। ऐसे ही यहां पर एक, दो, तीन, चार दूनी आठ इलेक्ट्रॉन, आठ में एरोमैटिक नहीं होगा। ऐसे ये है मेरे भाई एक, दो, तीन दूनी छह तो ये एरोमैटिक होगा। इस तरीके से जैसे ये नेफ़थलीन है तो तीन और दो पांच, पांच दूनी 10, 10 के लिए एरोमैटिक होगा। ये एंथ्रासीन है तीन, दो पांच, दो सात, सात दूनी 14, 14 के लिए एरोमैटिक होगा। तो हकल रूल मोटा-मोटा ये बताता है कि कोई कंपाउंड एरोमैटिक है या नहीं है भाई। ठीक है?

तो ये क्वेश्चन कितने हो गए? चार। दो, तीन, चार। दो, तीन, चार में से अगर आपको दो आते हैं, हकल रूल आता है, बेयर स्ट्रेन थ्योरी आती है। अभी हम लास्ट में बताएंगे कि क्या-क्या मोस्ट इंपॉर्टेंट है। ठीक है? उसके बाद पांचवें में मेरे भाई दो पार्ट है। एक तो रिएक्शन दे रखी है। हाइड्रोबोरेसन ऑक्सीडেশন रिएक्शन दिखाओ और दूसरी पिनाकोल पिनाकोलोन दिखाओ दोनों साढ़े सात-सात नंबर में है। आसान रिएक्शन है। इससे पहले यहीं देख लेते हैं। हाइड्रोबोरेसन ऑक्सीडেশন क्या होता है? भैया दो स्टेप की रिएक्शन है। एक में हाइड्रोबोरेसन होगा और फिर एक में ऑक्सीडেশন होगा। लो भैया किसका हाइड्रोबोरेसन ऑक्सीडেশন कराना है? तो एल्काइन का मतलब एल्काइन मतलब ट्रिपल बॉन्ड वाले का। तो देखो ये ट्रिपल बॉन्ड हमने यहां पे ले लिया। आसान रिएक्शन है। ये हमने यहां पे ट्रिपल बॉन्ड वाला ले लिया। देखो BH3 से रिएक्शन कराई। हाइड्रोबोरेसन हाइड्रोजन और ब्रोनी ब्रो अह हाइड्रोजन और बोरॉन को हम जोड़ेंगे। बोरेशन करा रहे हैं। ठीक है?

तो क्या हुआ भैया बॉन्ड यहां से टूटेगा। बॉन्ड टूटेगा जगह खाली होगी। एक हाइड्रोजन मेरे भाई इन्हें मिला। ठीक है और इधर वालों को मिला BH2 ये देखो पूरा BH2 इधर वाले को मिल गया और इन्हें मिल गया हाइड्रोजन। हाइड्रोजन भी जुड़ा बोरॉन के साथ में जो भी इंतजाम था वो भी जुड़ा तो ये हाइड्रोबोरेसन कहलाएगा। फिर ऑक्सीडেশন भी कराना है तो ये जो बना है इसकी H2O2 की उपस्थिति में रिएक्शन करा दी और ये कन्वर्ट हो जाएगा अल्कोहल में RCH2 CH2OH में इस तरीके से एक रिएक्शन में हाइड्रोबोरेसन हुआ है और एक रिएक्शन में ऑक्सीडেশন हुआ है भाई। ठीक है? इसका जो पहला पार्ट है वो है पिनाकोल पिनाकोलोन रिअरेंजमेंट वो अभी लास्ट में लगा हुआ है रिएक्शन आपको समझा देंगे। फिर आ गए हैं लॉन्ग क्वेश्चन। अब देखो लॉन्ग क्वेश्चन में पहली एक रिएक्शन पहले जो क्वेश्चन आया है छठा इसमें तीन रिएक्शन आई थी। देखो भैया 25 नंबर में तीन रिएक्शन आई हैं। यानी एक रिएक्शन आठ नंबर की है लगभग। आपको एक होवेन हाउस रिएक्शन लिख दो आठ नंबर मिल गए। तो रिएक्शन जब कभी अगर आपको आती है तो बहुत आसान है। मान के चलो नेम रिएक्शन ही पेपर में आपको पास करा देंगे अकेले। इसमें चार नेम रिएक्शन इस पेपर के अंदर हैं। होवेन हाउस है, फ्राइस रिअरेंजमेंट है, पिनाकोल पिनाकोलोन है ये सब याद कर लो। बहुत आराम से हो जाएगा। ठीक है?

तो होवेन हाउस क्या होती है? ये एक ऑर्गेनिक रिएक्शन होती है जिसमें जो एरोमैटिक कंपाउंड है वो किसी नाइट्राइल से रिएक्ट करके कीटोन बनाएगा एराइल कीटोन बनाएगा। जैसे देखो भैया आसान रिएक्शन है। सबसे पहले ये मेरे पास रिसोरसीनल है। ये देखो। क्या है? एक OH ऊपर, एक OH है, रिंग पे लगा है। ये रिसोरसीनल है। मेथिल साइनाइड है। ZnCl2 HCl की उपस्थिति में रिएक्शन कराएंगे। तो यहां पर आ के COCH3 जुड़ जाएगा। ठीक? क्या जुड़ जाएगा? COCH3 यहां पे आ के जुड़ जाएगा। 2,6 डाई हाइड्रोक्सी एसीटो फिनोन इसका नाम है। ठीक? नाम ना भी लिख पाना, कोई दिक्कत नहीं। लेकिन रिएक्शंस में आठ नंबर मिलना है तो इसकी मैकेनिज्म भी लिखनी पड़ेगी। कैसे बनेगा?

तो सबसे पहले मेरे पास CH3CN है। देखो CH3CN स्टेप वन में ले लेंगे। इसकी HCl की उपस्थिति में रिएक्शन हो रही तो HCl से हम रिएक्शन कराएंगे। डबल बॉन्ड ये वाला टूटेगा। टूटेगा तो दोनों के पास जगह खाली होगी। कार्बन के पास कौन आ के जुड़ जाएगा? क्लोरीन आ के जुड़ जाएगा। नाइट्रोजन के पास कौन आ के जुड़ जाएगा? हाइड्रोजन आ के जुड़ जाएगा। इसकी ZnCl2 से हमने रिएक्शन कराई। रिएक्शन कराई तो क्या होगा बताओ? ये देखो बहुत आसान रिएक्शन है। ZnCl फ्री के आठ नंबर हैं फ्री के। ZnCl2 से रिएक्शन कराएंगे। तो एक जो ये वाला क्लोरीन क्लोरीन है ये इन्हें ले के ZnCl3 बना के अलग हो जाएगा। कार्बन के ऊपर क्या आ जाएगा? प्लस आ जाएगा। क्यों प्लस आ जाएगा?

ये भी समझ लो। जो ज्यादा नेगेटिव वाला आदमी होता है, क्लोरीन जो है ये ज्यादा नेगेटिव है। ये बॉन्ड से इलेक्ट्रॉन को अपनी तरफ खींच लेगा। इलेक्ट्रॉन को अपनी तरफ खींचेगा तो इनके ऊपर माइनस, इनके ऊपर प्लस, इनके ऊपर माइनस बना ये इनके संग में फरार हो गए। ये अपना प्लस लिए बैठे हुए हैं। ये जो बनेगा CH3C पॉजिटिव NH इसे हम जोड़ देंगे किससे? जरा देखो किससे जोड़ेंगे? ये देखो अपने पास क्या था? रिसोरसीनल। रिसोरसीनल से हम लोग जोड़ देंगे किसे? देखो इस इंतजाम को। क्या बना है? CH3 C NH ये देखो रिसोरसीनल है। CH3 C NH इससे यहां पे आ के जुड़ेगा। अब हमें क्या करना है? कुछ भी नहीं करना है मेरे भाई। इसकी सिर्फ हाइड्रोलेसिस करा देनी है। जब हम लोग हाइड्रोलेसिस कराएंगे तो बहुत ही आसान काम है। यहां देखिए क्या होगा भैया?

यहां पे CH3 ऐसे ही सी ऐसे ही। ये जो NH है ये यहां से हटेगा। O यहां पे आ के जुड़ जाएगा तो ये CO हो जाएगा। एक H और दो H मिल के NH3 अलग हो जाएगा और इस तरीके से जो अपना प्रोडक्ट है वो बन जाएगा। फ्री की रिएक्शन है। फ्री में आपको आठ नंबर मिल जाएंगे भाई, ठीक है? क्लेजन रिअरेंजमेंट एक रिएक्शन है। बहुत ही आसान रिएक्शन है। क्या है? फिनोक्साइड आयन है। ये एक कंपाउंड है। ये कंपाउंड आ के यहां पे जुड़ जाएगा। ये देखो अब इसकी मैकेनिज्म भी दिखाते हैं। ये कंपाउंड आ के यहां पे जुड़ जाएगा और ब्रोमीन अलग हो जाएगा। ये क्लेजन रिअरेंजमेंट है भैया, ठीक है? क्लेजन रिअरेंजमेंट का मतलब क्या है? रिअरेंज करना है चीजों को इधर से उधर। इसकी मैकेनिज्म क्या है?

देखो सबसे पहले मेरे पास फिनोल है। ये देखो मेरे पास क्या है? फिनोल है। फिनोल से जब एच निकलेगा अभी आपको बताया ये एसिडिक होता है तो एच निकाल देता है तो फिनोक्साइड आयन बनेगा। फिनोक्साइड आयन से ये रिएक्शन करेगा कौन? CH2 CH CH2 Br ठीक? जब ये रिएक्शन करेगा तो क्या होगा भैया? ये आ के इनसे जुड़ेगा क्योंकि यहां माइनस था जगह खाली थी तो ये CH2 ओ के पास आ के जुड़ जाएगा। जब ओ के पास आ के जुड़ेगा तो यहां पर मेरे भाई ये रिएक्शन जो जगह खाली है ये यहां इसे मूव करेगा। जब ये इसे यहां मूव करेगा ध्यान से समझो उसके लिए हमें क्या करना पड़ेगा? ये देखो ये रिंग है। समझो ये रिंग है डबल सिंगल डबल सिंगल इस तरीके से ठीक है?

अरे देखो सही से बना दे यार वरना आदमी कहेगा सर जी एहसान करके चलेगा। डबल सिंगल डबल सिंगल डबल ये रिंग है भाई ठीक? अभी यहां पे लगे हुए हैं देखो ये ऑक्सीजन भी जुड़ा है और इनसे जुड़े हैं CH2 CH CH2 यहां पे जुड़े हुए हैं, ठीक है? अब हमें मान लिया इसे यहां मूव कराना है तो हमें ये वाला बॉन्ड तोड़ना पड़ेगा। ये वाला बॉन्ड तोड़ेगा यहां जगह खाली यहां जगह खाली तो ये यहां मूव कर जाएगा CH2 जो भी है। यहां जगह खाली तो ये डबल बॉन्ड बना लेगा। इसलिए ऑक्सीजन से डबल बॉन्ड बन गया। ये यहां पे मूव कर गया। अब बस कुछ नहीं करना यहां से जो हाइड्रोजन है इसे अलग कर देंगे। हाइड्रोजन को अलग करके इन्हें दे दिया तो इनका डबल बॉन्ड खत्म ओ एच आ गया और जब हाइड्रोजन हटा तो फिर से यहां पे जगह खाली हो गई। बॉन्ड यहां से फिर से कंप्लीट हो जाएगा और इस तरीके से ये इनोल फॉर्म बन जाएगी। ये है क्लेजन रिअरेंजमेंट भाई, ठीक है?

उसके बाद एक क्वेश्चन है सातवां। लगभग हम लोग किनारे पे ही हैं। सातवां क्वेश्चन ये है क्लीवेज ऑफ ईथर बाई हाइड्रोजन आयोडाइड। हाइड्रोजन आयोडाइड से आपको इसकी रिएक्शन करनी है। आसान है समझो। ये ईथर है। रिएक्शन लिख के हमने दिखा दी है। देखो ये ईथर है। सातवां क्वेश्चन है। बीच में ओ होता है तो ईथर होता है। एचआई से रिएक्शन कराएंगे। गर्म कर दिया। आई आ के इससे जुड़ जाएगा और इस तरीके से हाइड्रोजन आयोडाइड से रिएक्शन हो जाएगी। एक उदाहरण भी इसका लिख दिया है। ये आप देख लेना। इसके सेकंड पार्ट में ओजोनोलिसिस आया है। यहीं से आज के पेपर की शुरुआत हुई थी। तो ओजोनोलिसिस पेपर में दो बार आया हुआ है। देखो एक बार तो लॉन्ग में 7.5 नंबर में आ गया है भाई। ठीक है। 7.5 मैं नहीं कह सकते ए बी सी तीन पार्ट है। तो यानी सरल भाषा में 25 में आया हुआ है तो सात छह सात नंबर में आया हुआ है। तीसरा इसमें बनाना बॉन्ड पूछा है। बनाना बॉन्ड क्या होता है?

ये एक टाइप का कोवेलेंट बॉन्ड होता है जो इलेक्ट्रॉन डिफिशिएंट कंपाउंड जिनमें इलेक्ट्रॉनों की कमी होती है उनमें बनाना बॉन्ड बनता है। कैसे बनता है लो ये भी देख लो। कैसे बनता है भाई? तो जैसे B2H6 एक स्ट्रक्चर है। तो देखो दो बी बीच में आ गए। एक बी दो बी। ये एक दो तीन चार पांच छह हाइड्रोजन आ गए। ठीक। अब जब छह हाइड्रोजन तो ये तो किनारे पे है तो इन्हें एचटी एच टर्मिनल कहेंगे। ये लोग किनारे पे हैं। तो ये एचटी है भाई ठीक। लेकिन ये जो बीच में ये एचवी ब्रिज्ड है। दोनों को जोड़ रहे हैं देखो आपस में। दोनों को आपस में जोड़ रहे हैं तो इस तरीके के बॉन्ड बनेंगे जिन्हें हम लोग कहेंगे बनाना बॉन्ड भाई ठीक। फिर एक क्वेश्चन आया है जिसमें कन्वर्जन पूछा है। आसान है। ग्लिसरॉल से कैसे एसिटल बनाओगे?

ग्लिसरॉल है। एल्डिहाइड है। ये एसिटल बन गया इससे ठीक है। ग्लिसरॉल से ऑक्जेलिक एसिड कैसे बनाओगे? तो ऑक्सीकरण कराते चले गए हैं। ये देखिए आखिरी में बन गया है ऑक्जेलिक एसिड। ग्लिसरॉल से डाई ऑक्सीजन कैसे बनाओगे? ये ग्लिसरॉल है। सल्फ्यूरिक अम्ल है। ये डाई ऑक्सीजन बन गया। बेंजीन से फिनोल कैसे बनाओगे? ये बेंजीन है। इसकी उपस्थिति में रिएक्शन होगी। ये फिनोल यानी ओएच आ के जुड़ जाएगा ठीक। बेंजीन से टोल्यून कैसे बनाओगे? ये बेंजीन है। CH3 Cl से रिएक्शन होगी। CH3 जुड़ जाएगा। टोल्यून बन जाएगी भाई ठीक है। बेयर स्ट्रेन थ्योरी आपको बता चुके हैं। ऊपर आई हुई थी। एक आध टॉपिक नीचे लग गया था। तो इस वजह से मेरे भाई जैसे ये पिनाकॉल, पिनाकॉलोन रिअरेंजमेंट आया हुआ है। बहुत ही आसान है। जो फुल्ली सब्सीट्यूटेड ग्लाइकॉल होते हैं, उन्हें पिनाकॉल कहते हैं। फुल्ली सब्सीट्यूटेड का मतलब क्या होता है समझो। पहले तो ग्लाइकॉल समझो क्या होता है। CH2OH सिंगल बॉन्ड CH2OH ये ग्लाइकॉल है। ठीक?

अगर हम ये दो हाइड्रोजन भी हटा दें ये दो हाइड्रोजन भी हम हटा दें समझो। ये दो-दो हाइड्रोजन हटा दें और इनकी जगह पे क्या लगा दें? CH3 लगा दें। CH3 लगा दें, CH3 लगा दें, CH3 लगा दें। तो दो हाइड्रोजन थे वो भी सब्सीट्यूट हो गए। तब हम लोग उसे क्या कहेंगे? पिनाकॉल कहेंगे। ठीक? जब इसकी H2SO4 से क्रिया कराएंगे तो रिअरेंजमेंट हो जाएगा जिसे हम लोग पिनाकॉलोन कहेंगे। जैसे देखिए भैया ये रिएक्शन है। ये फुल्ली सब्सीट्यूटेड ग्लाइकॉल है। H2SO4 से रिएक्शन हमने कराई है। ये यहां पर कुछ नया बना है। क्या बना है? देखो CH3 ऐसे ही है। ये देखो। ये वाला CH3 यहां चला गया है। तो भैया ये देखो पूरा इधर का स्ट्रक्चर है। H2O अलग हो जाएगा। यहां डबल बॉन्ड बनेगा। ये पिनाकॉलोन कहलाएगा भैया। ठीक है?

इसकी मैकेनिज्म भी आपको दे रखी है। सबसे पहले H2SO4 टूटेगा। H पॉजिटिव और HSO4 नेगेटिव बनाएगा। ये अपने पास पिनाकॉल है। ये देखो भैया पिनाकॉल है। पिनाकॉल से H पॉजिटिव आके जुड़ेगा। तो यहां ये इस तरीके से होगा। ठीक? H2O अलग हो जाएगा। तो कार्बन के ऊपर क्या आ जाएगा? पॉजिटिव आ जाएगा। तरीका वही है। ऑक्सीजन नेगेटिव आदमी है। इलेक्ट्रॉनों को अपनी तरफ खींच लेगा। इसके ऊपर नेगेटिव ये अलग ये पॉजिटिव तो ये अलग हो जाएंगे। इनके ऊपर प्लस आ जाएगा। जब इनके ऊपर प्लस आएगा तो भैया क्या होगा? रिअरेंजमेंट होगा। CH3 को इधर ले लिया। OH को इधर दे दिया। इनके ऊपर प्लस आ गया। अब हमें बस क्या करना है? केवल H पॉजिटिव को अलग निकालना है। आखिरी में H पॉजिटिव अलग हो गया। प्रोटॉन अलग हो जाएगा। यहां पर CO बचेगा। इसे हम लोग पिनाकॉलोन कह देंगे। तो आसान होता है। फ्राइज रिअरेंजमेंट रिएक्शन आई हुई है पेपर में जो कि बहुत आसान है। बिल्कुल भी घबराना नहीं है। ये फिनोल है। ठीक है?

ये पूरी पीडीएफ हम हम आपको दे रहे हैं। आराम से देख लेना। CH3 CO Cl एसिटिल क्लोराइड से इसकी रिएक्शन कराएंगे। थोड़ा सा बड़ा कर दे रहे हैं। शायद वीडियो में ना दिख रहा हो। तो ये ये फिनोल है। ठीक ये देखो। ये फिनोल है। CH3 COCl से रिएक्शन कराएंगे। HCl अलग हो जाएगा। ये देखिए। HCl अलग हो जाएगा। CH3 CO यहां पर आ के जुड़ जाएगा। फेनिल एसीटेट बनेगा। जब इसकी AlCl3 की उपस्थिति में रिएक्शन कराएंगे तो H यहां से यहां जाएगा और COCH3 देखो ये वाली पोजीशन ऑर्थो होती है और ये वाली पोजीशन ऑर्थो मेटा पैरा होती है। तो COCH3 यहां भी जुड़ेगा, यहां भी जुड़ेगा तो इसका ऑर्थो और पैरा डेरिवेटिव बनेगा भाई ठीक है। इसकी मैकेनिज्म है कि जो हमने ले रखा है भैया ये देखो फिनोल ये है COCH3 ये वाला जो सिस्टम है ये हमने ले लिया। COCH3 ये ले लिया है। AlCl3 इनसे आ के जुड़ेगा। AlCl3 जब जुड़ेगा तो CH3 CO अलग हो जाएगा। ये पॉजिटिव की फॉर्म में अलग हो गया। फिर ये आ के इनकी इस पोजीशन पे जुड़ेगा ऑर्थो पे जिस पे जुड़ना है। ये यहां पे आ के जुड़ जाएगा। फाइनली H यहां आएगा और AlCl3 अलग हो जाएगा और इस तरीके से ये कंप्लीट फ्राइस रिअरेंजमेंट हो जाएगा भाई ठीक है।

Seek backward 5s ←
Longer seek (10s) Shift ←
Play Space Seek forward 5s →
Longer seek (10s) Shift →
0:00 Auto-scroll A Copy link at current time S

B.Sc 5th Semester Chemistry 1st Paper Important One Shot!Be DKDian