Transcript
एक साल पांच छह महीने से गीता सत्रों से जुड़ा हूं। और गीता सत्र से जुड़ने के बाद मेरे जीवन में काफी सारा बदलाव आया है। लेकिन एक जो वृत्ति है जो सेक्सुअल डिजायर्स की वृत्ति होती है वो ऐसा लगता है कि मतलब वो पीछा नहीं छोड़ रही है। वो बार-बार खींच रही है पीछे और उसको उसकी जगह दी जाती है। वो स्त्री कल आना। मना क्या करोगे? मना करने की कोई बात नहीं है। ना ऐसा कोई पाप है कि मना करना है। लोग धर्म थोड़ी है कि स्त्री को छू दोगे तो नरक चले जाओगे। हम्म बेटा वीर्य की रक्षा कर। टंकी में भर। अबे समझ में नहीं आता यहां धर्म और रक्षा अति रक्षित। वीर्य और रक्षित रक्षित हो। और उसको उसकी जगह देनी होती है ना। आखिरी जगह है। काम करो जिंदगी में इतने सारे काम हैं। सारे काम तुम्हारे निपट गए हो तो अब उस काम में लग लो। वृत्ति ही तो है। प्राकृतिक वृत्ति है ताकि प्रजनन होता रहे और सब प्रजातियां अपना-अपना वंश आगे चलाती रहे। यही है उसी के लिए है और तो कुछ है नहीं। और चूंकि प्रकृति को यह बात बड़ी महत्वपूर्ण लगती है। तो इसीलिए हमारे भीतर भी वो इसको बहुत महत्वपूर्ण बना देती है जवान लोगों के भीतर। कि सेक्स करना है। वो तुम सिर्फ इसलिए ही कर रहे हो। तुम्हें पता है। ताकि एक बच्चा पैदा हो जाए। हालांकि जब तुम में भावना उठती है, तुम कभी ये नहीं सोचते हो कि इससे बच्चा हो। और पीछे जो बैठी हुई है माया, उसका बस इतना ही इरादा है कि ये हो जाए तो इससे तुम्हारा डीएनए आगे बढ़ता रहेगा। वो उसका इरादा होगा, तुम्हारा क्या इरादा है?
तुम्हारा क्या इरादा है? तुम अपने इरादे देखो ना कि तुम्हारे पास कितना समय है, कितनी ऊर्जा है और तुम्हें कितने काम करने हैं और इन कामों में इस काम की क्या जगह है? अच्छे से समझो। लोक धर्म के लिए ये बहुत बड़ी चीज है और महापाप है। अविवाहित है बच्चा माने पर स्त्री का ये चिंतन करता है। रौरव नर्क में सड़ेगा। अविवाहित है तो माने सारी स्त्रियां फिर पराई ही है इसके लिए। तो ये तो जाकर के बिल्कुल जो आखिरी नर्क है, उसमें सड़ने वाला है। वास्तविक धर्म के लिए ये बहुत बड़ी बात नहीं है, ना बहुत बुरी बात है। ये बहुत छोटी बात है। और जो छोटी बातें होती हैं, उनको छोटी ही जगह दी जाती है। वास्तविक धर्म तुमसे पूछेगा, ऐसे कह दो कि तुम्हारी जिंदगी तुमसे पूछेगी कि यार ये चीज तो सबको मिली हुई है। इंसानों को छोड़ दो, गधे, कुत्ते, सूअर सबको मिली हुई है ये। तो इसी में अगर बहुत होता तो सभी तर गए होते। पागल आदमी, पागल औरत भी मिल जाते हैं तो वो भी सेक्स कर लेते हैं, औलादें भी हो जाती हैं उनके। ये चीज तो ऐसी है जो सबको मिली हुई है। इसके मिलने से किसी को कुछ मिल गया होता तो सभी तर गए होते ना। ये जितने ये विवाहित लोग होते हैं इनको तो घर बैठे सेक्स उपलब्ध है। और मुंह इनका कैसा है?
मुंह इनका ऐसा है। ये इतनी ही बात अगर बड़ी होती विपरीत लिंगी का शरीर पा जाना तब तो फिर वाह करते ही बिल्कुल सब बन जाते। बुद्ध बन जाते। देखो दुनिया की सबसे बड़ी नियामत हमको उपलब्ध हो गई। स्त्री का शरीर, पुरुष का शरीर मिल गया। कितनी बड़ी चीज मिल गई। अब और क्या करना है? पर ये तो सबको मिली हुई है। सबको मिली हुई है। सभी गृहस्थ हैं, सभी विवाहित हैं, सबको मिली हुई है ये चीज। और मिली हुई है मुंह कैसा है उनका? बल्कि विवाह से पहले हो सकता है कि सीधा साधारण भी चेहरा हो। विवाह के बाद कैसा हो जाता है? तुम ही बना के दिखाओ। कैमरा लगाओ। बनाओ मुंह बनाओ। इसके लिए मरे जा रहे हो। फिर छोटी चीज है। ₹2 की चीज है। ₹2 मिल भी गया तो बड़ी बात नहीं। ₹2 नहीं भी मिला तो बड़ी बात नहीं। कोई महापाप नहीं है। महापाप तो किसी बड़ी चीज को बोला जाता है। ये बड़ी चीज है ही नहीं। ये टुच्ची चीज है। इतनी टुच्ची चीज है कि हमारे पास इसके लिए समय नहीं निकलना। और कभी समय निकल भी गया तो कोई बात नहीं। समस्या बस तब है जब इस टुच्ची चीज को बहुत बड़ी चीज बना लो। और बहुत बड़ी चीज दो तरह से बनाया जाता है। एक महाभोग करके और एक महादमन करके। तो लोक धर्म में जो गृहस्थ होते हैं, वो महाभोग में घुस जाते हैं। 10-10 औलादें। अरे बहुत सारे तो जो पिछले ही शताब्दी में जिनको बड़ा पूजा जाता है लोक धर्म में कि हमारे तत्कालीन ये भक्त हैं। उनके आधा-आधा दर्जन एक-एक दर्जन औलादें हैं। और ये कहला रहे हैं महाभक्त। तो तुम भक्ति किसकी कर रहे हो?
भक्ति तो ठीक है पर हम्म तो या तो महाभोग नहीं तो महादमन। महादमन के लिए कौन चाहिए फिर? बाबा जी जो बताते हैं ब्रह्मचर्य करो और नाड़ा जोर से बांधो। क्षुद्र बात है टुच्ची बात है। इसको लेकर के इतने क्यों तुम व्यथित हो गए और जो इस इस मुद्दे को इतना बड़ा बना रहे हो इतना ही पता चलता है कि उनकी जिंदगी में सार्थक काम है नहीं। तुम ये तो बता रहे हो मैं कुछ भी करूं वासना मेरे पीछे भागती है। वासना तुम्हारे पीछे जिस गति से भागती है तुम राम के पीछे उससे दूनी गति से भागो। राम माने सम्यक काम। और उसके बाद भी अगर जीवन में कोई सही इंसान आ गया है उससे शारीरिक रिश्ता बन रहा है तो कोई पाप थोड़ी कर दिया तुमने। हां पाप तब है जब इसी चीज को जिंदगी का केंद्र बना लो और कह दो यही सब कुछ है और तुम आ गए हो नूर आ गया है और तुम जश्न-ए-बहारा हो और क्या हो फुहारा हो, चुहारा हो अब चाट रहे हैं। जिंदगी गंध आ गई पूरी। और कह रहे हैं अपने आप को हम क्या हम प्रेमी हैं। मोहब्बत हो गई। क्या मोहब्बत हो क्या कर रहे हो?
आचार्य जी इसमें एक चीज ये हुई है मैंने वो एक बुक पढ़ी थी आपकी बॉडी इंटिमेसी एंड सेक्स वाली। तो वो पढ़ने के बाद जो जो जो मतलब एक्ट है उसका उसका दिमाग में इतना नहीं आता। माइंड में ज्यादा है मतलब ऐसा नहीं है कि ऐसा बिल्कुल नहीं वो है ही नहीं। वो एवर्जन एवर्जन नहीं मतलब वो अनबॉदर्ड हो गया वो चीज। उसके लिए एक दूसरा इंसान भी चाहिए। वो कैसे होगा? ज्यादातर जब हिंदुस्तान में जवान आदमी बोलते हैं कि मेरी सेक्सुअल प्रॉब्लम है उसका मतलब ये नहीं होता है कि वो सेक्स कर रहे हैं इसका मतलब है कि वो बैठ करके तुम्हारे पास खाली समय क्यों है? बोल रहे हो ना माइंड की बात है तुम्हारा माइंड खाली कैसे है? थॉट भी टाइम लेता है। वो टाइम तुम्हें मिला कहां से?
तो अच्छा यहां बैठे थे अभी अभी भी तुम पिछले दो घंटे में भी यही कर रहे थे। सही सही बताओ। नहीं कर रहे थे। तो अभी क्यों नहीं किया? यहां कुछ बेहतर था इसलिए। यही है ना। ये रगड़ा रगड़ी, घिसा घिसी, मल मूत्र जो भी है जो भी है मुझे निंदा नहीं करनी उसकी। हम थोड़ी कह रहे हैं कि इसमें तुम पाप में सड़ोगे और हाय हाय। पर एक बहुत साधारण जानवर के तल की वो बात है। नहीं देखते हो कुत्ता, कबूतर, बिल्ली, भैंस, गाय सभी कर रहे हैं। अच्छी बुरी चीज नहीं है वो। छोटी चीज है। तो उस छोटी चीज से बेहतर तुम्हें कुछ नहीं मिल रहा जिंदगी में क्या? और शरीर में ऊर्जा बहुत है तो जाओ घंटा दो घंटे खेला करो किसी काबिल अपोनेंट के साथ वो जब दौड़ाएगा तो हम देखेंगे कि कैसे तुम्हें सेक्सुअल थॉट आते हैं। या जिम चले जाओ कोई जल्लाद जैसा ट्रेनर करके। हैवी वर्कआउट्स के बाद तो ये सब ख्याल नहीं रहता है। मतलब करता हूं मैं। समझो ना। कि ऊर्जा की चोरी कर रहे हो। वो जहां लगानी चाहिए वहां नहीं लगा रहे हो। तो वो ऊर्जा यहां घूमती है और बिल्कुल ऐसे कम सन चेहरा, चेहरा तो तुम सोचते ही नहीं। थक जाया करो, अच्छे से थका करो। जिंदगी थकने के लिए ही है। ये क्या करोगे नहीं तो ऊर्जा ले के मरोगे?
कल कह रहे थे ना मोमबत्ती चाहिए जो दोनों सिरों पे जल रही हो। हम्म? जलने दो। जलने दो। बचाओ मत। और बहुत जब मन रूमानी हुआ करे तो जोड़ों की ओर देख लिया करो। उनकी दुर्गति देखो। अपने आप संट हो जाओगे। उसी से धीरे-धीरे कम होता जा रहा है। हां। वो अपनी वो वाली शक्ल की फोटो ले के उसका डीपी बना लो। ये पूछा करो ऐसा होना है क्या? धन्यवाद जी।