Transcript
कहानी की शुरुआत एक ऐसी दुनिया से होती है जहां इंसानों की आबादी इतनी ज्यादा बढ़ चुकी है कि हालात काबू से बाहर हो गए हैं। इस बड़ी समस्या से निपटने के लिए दुनिया के सभी देशों ने मिलकर एक बहुत ही खतरनाक फैसला लिया है। इस फैसले के मुताबिक हर साल दुनिया की कुल आबादी में से 5% लोगों को मार दिया जाएगा ताकि बाकी लोगों के लिए खाना, पानी और दूसरी जरूरी चीजें कम ना पड़े और उनके जिंदा रहने के चांसेस बढ़ सकें। लेकिन अमेरिका में इस फैसले को लागू करने का तरीका थोड़ा अलग है। यहां पहली क्लास से लेकर 12वीं क्लास तक हर बच्चे को हर साल एक टेस्ट देना पड़ता है। जो बच्चे इस टेस्ट को पास कर लेते हैं उन्हें एक और साल जीने का मौका मिलता है। लेकिन जो बच्चे टेस्ट में फेल हो जाते हैं उन्हें थिनिंग नाम की एक प्रोसेस से गुजरना पड़ता है। असल में थिनिंग कोई प्रोसेस नहीं बल्कि मौत का दूसरा नाम है। अब टेस्ट से 18 घंटे पहले अमेरिका के ऑस्टिन शहर में हमें एक जवान लड़की दिखाई जाती है जिसका नाम लाइना माइकल्स है। इस वक्त लाइना साइमन नाम के एक लड़के को अगले दिन होने वाले टेस्ट के बारे में समझा रही होती है। लेकिन साइमन इस टेस्ट को लेकर बहुत ज्यादा डरा हुआ है। उसे लगता है कि वह अपने दम पर यह टेस्ट पास नहीं कर पाएगा। इसलिए वह लाइना से कहता है कि उसे वह डिवाइस दे दे। शुरुआत में लैना उसकी बात मानने से साफ मना कर देती है। लेकिन साइमन उसे पैसे देता है और लैना को भी इन पैसों की बहुत जरूरत होती है क्योंकि उसकी मां का इलाज चल रहा है। इसलिए आखिरकार लैना मान जाती है और उसे वह डिवाइस दे देती है। लेकिन डिवाइस देने से पहले लैना उसे सख्ती से समझाती है कि इसके बारे में किसी को भी पता नहीं चलना चाहिए। साथ ही टेस्ट खत्म होते ही उसे इस डिवाइस को पूरी तरह डिस्ट्रॉय करना होगा। अब पता चलता है कि यह डिवाइस असल में एक कंप्यूटराइज्ड स्मार्ट लेंस है जिसे आंख में लगाया जाता है। यह लेंस टेस्ट के दौरान सवालों के जवाब और दूसरी जरूरी इंफॉर्मेशन सीधे आंखों के सामने दिखा सकता है। तभी लैना के पास हॉस्पिटल से एक कॉल आता है। डॉक्टर उसे बताता है कि उसकी मां जो एक अनजान बीमारी की वजह से हॉस्पिटल में एडमिट है। वहां से घर जाने की जिद कर रही है। यह सुनते ही लैना अपनी छोटी बहन कोन और अपने भाई को लेकर तुरंत हॉस्पिटल पहुंच जाती है। हॉस्पिटल पहुंचकर लैना देखती है कि उसकी मां वह वहां खड़ी है और घर जाने वाली है। यह देखकर लैना परेशान हो जाती है और अपनी मां को समझाने की कोशिश करती है कि आप इतनी गंभीर बीमारी से लड़ रही हैं और फिर भी घर जाने की जिद कर रही हैं। लेकिन तभी वहां एक डॉक्टर आता है और लैना को अलग ले जाता है और उसे एक बहुत बुरी खबर देता है। डॉक्टर बताता है कि उसकी मां के वाइट ब्लड सेल्स लगातार कम होते जा रहे हैं और अब उनकी हालत पहले से काफी ज्यादा खराब हो चुकी है। इसलिए उनके बचने की उम्मीद भी बहुत कम है। डॉक्टर उसे यह भी बताता है कि यहां प्रॉब्लम पैसों की नहीं है। असली प्रॉब्लम यह है कि उसकी मां की हालत अब इतनी खराब हो चुकी है कि इलाज भी ज्यादा असर नहीं कर रहा। अब टेस्ट से 12 घंटे पहले हमें टेक्सास के गवर्नर का घर दिखाया जाता है। जहां कहानी का एक और अहम किरदार सामने आता है। इस लड़के का नाम ब्लक रेडिंग है और वह टेक्सस के गवर्नर डीन रेडिंग का बेटा है। उस रात ब्लक चुपके से अपनी गर्लफ्रेंड एली से मिलने चला जाता है। दोनों जानते हैं कि अगले दिन उन्हें एक ऐसा टेस्ट देना है जो उनकी जिंदगी और मौत का फैसला करेगा। फिर भी वह कुछ वक्त एक दूसरे के साथ बिताना चाहते हैं। एली टेस्ट को लेकर बहुत ज्यादा नर्वस होती है। तब ब्लक उसे भरोसा दिलाता है कि उसे कुछ नहीं होगा और सब कुछ ठीक हो जाएगा। लेकिन तभी ब्लक के पिता का एक बॉडीगार्ड उन दोनों को देख लेता है और ब्लक को वापस उसके पिता के पास ले जाता है। ब्लक का पिता उस पर काफी नाराज होता है। वह उसे डांटते हुए कहता है कि इतने इंपॉर्टेंट टेस्ट से एक रात पहले उसे अपनी गर्लफ्रेंड के साथ वक्त बिताने के बजाय पढ़ाई करनी चाहिए थी। उसका पिता ब्लैक से कहता है कि पहले कल का टेस्ट पास करो फिर अगले साल का टेस्ट भी पास कर लेना। उसके बाद तुम्हारे सामने पूरी जिंदगी होगी और फिर तुम जो चाहो कर सकते हो। अब टेस्ट से 3 घंटे पहले हमें वो टेस्टिंग फैसिलिटी दिखाई जाती है जहां सभी स्टूडेंट्स अपना टेस्ट देने वाले हैं। यह टेस्ट कितना खतरनाक है, इसका अंदाजा वहां की सिक्योरिटी देखकर ही लगाया जा सकता है। स्कूल के चारों तरफ आर्म्ड सोल्जर्स तैनात हैं और अंदर हर जगह सिक्योरिटी कैमरास लगे हुए हैं। धीरे-धीरे फैमिलीज अपने बच्चों को लेकर वहां पहुंचने लगती हैं। अंदर जाने से पहले पेरेंट्स अपने बच्चों को बहुत दुखी होकर गुड बाय कहते हैं क्योंकि किसी को नहीं पता कि उनका बच्चा टेस्ट के बाद वापस घर आएगा भी या नहीं। जिसके बाद सभी स्टूडेंट्स की बहुत सख्ती से चेकिंग की जाती है। चेकिंग पूरी होने के बाद उन्हें एक-एक करके लाइन में स्कूल के अंदर भेजा जाता है। उधर साइमन भी स्कूल की तरफ बढ़ रहा होता है। लेकिन तभी पीछे से एक स्टूडेंट उससे टकरा जाता है। टक्कर लगते ही साइमन की आंख में लगा स्मार्ट लेंस बाहर निकलकर जमीन पर गिर जाता है। साइमन जल्दी से पीछे मुड़कर लेंस उठाने की कोशिश करता है। लेकिन तभी एक सिक्योरिटी गार्ड उसे देख लेता है। गार्ड उसे वहां रुकने से मना करता है और तुरंत लाइन में आगे बढ़ने के लिए कहता है। अब साइमन के पास कोई दूसरा रास्ता नहीं होता। मजबूरी में उसे स्मार्ट लेंस वहीं जमीन पर छोड़ना पड़ता है और वह बिना डिवाइस के आगे बढ़ जाता है। कुछ देर बाद लाइना भी स्कूल की तरफ जा रही होती है। तभी ब्लक उसके पास आता है और उससे एक स्मार्ट लेंस मांगता है। लेकिन ब्लक की बदकिस्मती से लैना उसे बताती है कि अब उसके पास एक भी डिवाइस नहीं बचा क्योंकि वह सारे डिवाइसेस पहले ही बेच चुकी है। तभी लैना का सबसे अच्छा दोस्त केलन वहां आ जाता है और मजाकमज़ाक में उसे ब्लैक के नाम से छेड़ने लगता है। लेकिन उसी दौरान सिक्योरिटी चेकिंग में एक गार्ड को एक स्टूडेंट के पास इलेक्ट्रॉनिक चिप मिल जाती है। चिप मिलते ही वह स्टूडेंट घबरा जाता है और वहां से भागने की कोशिश करता है। लेकिन सिक्योरिटी गार्ड्स तुरंत उसका पीछा करते हैं और कुछ ही देर में उसे पकड़ लेते हैं। यह पूरी घटना केन भी देख रहा होता है। वह चुपके से अपने पिता का अकाउंट हैक कर लेता है और स्कूल के सिक्योरिटी कैमरास की मदद से पूरी घटना की वीडियो रिकॉर्ड कर लेता है। इसके बाद केलन वह वीडियो एक न्यूज़ रिपोर्टर को भेज देता है ताकि थिनिंग टेस्ट की असली हकीकत लोगों के सामने आ सके। यहां हमें यह भी पता चलता है कि केलन के पिता विक्टर वुड्स स्कूल के सिक्योरिटी कैमरास के इंचार्ज हैं। इसके बाद हमें एली दिखाई देती है जो अकेली खड़ी टेस्ट को लेकर काफी नर्वस होती है। तभी ब्लैक उसके पास आता है और उसे भरोसा दिलाता है कि सब कुछ ठीक हो जाएगा। ब्लैक की बात सुनकर एली का डर थोड़ा कम हो जाता है। कुछ देर बाद पूरी बिल्डिंग को बाहर से लॉक कर दिया जाता है। अब हमें एक क्लासरूम दिखाया जाता है जहां सभी स्टूडेंट्स अपनी-अपनी सीट्स पर बैठे होते हैं। इस क्लास में दो टीचर्स मौजूद होते हैं। पहली है मिस कैंड्रा बर्ड जो काफी केयरिंग और रहम दिल टीचर हैं। वहीं दूसरा टीचर मिस्टर ग्लास है जिसका स्टूडेंट्स के साथ बर्ताव बिल्कुल भी अच्छा नहीं होता। टेस्ट शुरू होने से पहले मिस बर्ड्स सभी स्टूडेंट्स का हौसला बढ़ाती हैं। वह कहती हैं कि कोई भी सवाल कितना भी मुश्किल क्यों ना लगे उसका कोई ना कोई जवाब जरूर होता है। इसके कुछ ही देर बाद टेस्ट शुरू करने का आदेश मिल जाता है और सभी स्टूडेंट्स अपने टेबलेट्स पर टेस्ट देना शुरू कर देते हैं। उनके पास टेस्ट पूरा करने के लिए सिर्फ 2 घंटे होते हैं और यही 2 घंटे यह तय करने वाले हैं कि कौन जिंदा रहेगा और कौन थिनिंग में भेजा जाएगा। आखिरकार 2 घंटे बाद टेस्ट खत्म हो जाता है। इसके बाद मिस्टर ग्लास सभी स्टूडेंट्स को बताता है कि रिजल्ट्स आ चुके हैं। अब वह एक-एक करके कुछ स्टूडेंट्स के नाम पुकारना शुरू करता है और जिन स्टूडेंट्स का नाम लिया जाता है, सिक्योरिटी गार्ड्स उन्हें पकड़ कर वहां से ले जाने लगते हैं। इसी दौरान एक लड़का डर के मारे वहां से भागने की कोशिश करता है। लेकिन गार्ड्स तुरंत उसे पकड़ कर काबू में कर लेते हैं। फिर अचानक ब्लैक की गर्लफ्रेंड एली का नाम भी फेल हुए स्टूडेंट्स में पुकारा जाता है। यह सुनते ही एली घबरा जाती है। लेकिन गार्ड्स तुरंत उसके पास पहुंचते हैं और उसे भी अपने साथ ले जाने लगते हैं। यह सब देखकर मिस कैंड्राबर् काफी दुखी और परेशान दिखाई देती हैं। लेकिन वह बाकी स्टूडेंट्स को शांत करती हैं और उन्हें बताती हैं कि वे सभी टेस्ट में पास हो चुके हैं। जिसके बाद वह उन्हें मुबारकबाद देती हैं। वहीं जैसे ही ब्लक स्कूल से बाहर निकलता है, वह तुरंत अपने पिता को कॉल करता है और उनसे एली को बचाने के लिए कुछ करने को कहता है, लेकिन उसके पिता उसकी मदद करने से साफ मना कर देते हैं। वह ब्लैक से कहते हैं कि कानून की नजर में सभी बराबर हैं और अगर एली टेस्ट में फेल हुई है तो उसके लिए कोई अलग रूल नहीं बनाया जा सकता। अपने पिता की यह बात सुनकर ब्लैक गुस्से में फोन जमीन पर फेंक देता है और तुरंत एली के पीछे भागता है। जब वह एली तक पहुंचता है तो बिना कुछ सोचे गार्ड्स पर हमला कर देता है और एली को वहां से भागने के लिए कहता है। एली मौका देखकर भागने लगती है। लेकिन गार्ड्स उसे ज्यादा दूर नहीं जाने देते और दोबारा पकड़ लेते हैं। उसी समय दूसरे गार्ड्स ब्लैक को भी पकड़ कर काबू में कर लेते हैं। ब्लक लगातार चिल्लाता रहता है कि एली को छोड़ दो। लेकिन गार्ड्स उसकी एक नहीं सुनते और एली को अपने साथ लेकर वहां से चले जाते हैं। इसके बाद कहानी एक साल आगे बढ़ जाती है। अब अगले थिनिंग टेस्ट में सिर्फ 24 घंटे बाकी हैं। तभी हमें वेट दिखाई देता है जो अगले दिन के टेस्ट की कोई चिंता किए बिना आराम से खेल रहा होता है। इसके बाद सीन लाइना की तरफ शिफ्ट होता है जो अपनी छोटी बहन कोन को उसके पहले थिनिंग टेस्ट की तैयारी करवा रही होती है। लाइना उसे टेस्ट से जुड़ी जरूरी बातें समझाती है और सवाल पूछ-पूछ कर उसकी प्रैक्टिस करवाती है। इसी दौरान लाइना की टीचर भी उनके घर आती हैं और लाइना का हौसला बढ़ाते हुए कहती हैं कि सब कुछ ठीक होगा। वहीं उसी रात ब्लक अपने कमरे में अकेला बैठकर चुपके से एक वीडियो रिकॉर्ड करता है। वीडियो में ब्लक कहता है कि जब तक लोग यह रिकॉर्डिंग देखेंगे तब तक शायद वह जिंदा नहीं रहेगा। अगली सुबह लाइना अपनी छोटी बहन कुरन को टेस्ट देने के लिए स्कूल लेकर जा रही होती है। रास्ते भर लाइना उससे टेस्ट से जुड़े सवाल पूछती रहती है ताकि उसकी तैयारी भी होती रहे और उसका ध्यान डर से हट सके। स्कूल पहुंचने के बाद लैना कुरन को गुड लक कहती है और वहां से चली जाती है। इसके बाद हमें ब्लैक दिखाई देता है। उसके पिता उसके कमरे में आते हैं और उसे टेस्ट के लिए गुड लक कहते हैं। लेकिन ब्लैक अब भी अपने पिता से नाराज है क्योंकि पिछले साल उन्होंने एली को बचाने के लिए कुछ भी नहीं किया था। ब्लैक की नाराजगी देखकर उसके पिता एक बार फिर उसे समझाते हैं कि कानून की नजर में सभी लोग बराबर होते हैं। अब घर से निकलते वक्त ब्लैक चुपके से एक चीज घर के बाहर लगे मेल बॉक्स में डाल देता है। लेकिन ब्लैक को पता नहीं होता कि पीछे खड़ा एक सिक्योरिटी गार्ड उसकी यह हरकत देख चुका है। इसके बाद हमें लेना दोबारा स्कूल में दिखाई देती है क्योंकि आज उसका भी आखिरी थिनिंग टेस्ट है। केलन उसके पास आता है और कहता है कि उसे यकीन ही नहीं हो रहा कि आखिरकार आज उनका आखिरी टेस्ट है। कुछ देर बाद सभी स्टूडेंट्स स्कूल के अंदर इकट्ठा हो जाते हैं और फिर पूरी बिल्डिंग को बाहर से लॉक कर दिया जाता है। सभी स्टूडेंट्स अपनी-अपनी सीट्स पर बैठ जाते हैं और कुछ ही देर में टेस्ट शुरू हो जाता है। वहीं दूसरी तरफ ब्लैक के पिता का सिक्योरिटी गार्ड व एनवेलोप उनके पास लेकर पहुंचता है जो ब्लक ने मेल बॉक्स में डाला था। जब ब्लैक के पिता एनवेलोप खोलकर उसके अंदर मौजूद वीडियो चलाते हैं तो ब्लक साफ-साफ कहता है कि वह जानबूझकर आज का टेस्ट फेल करने वाला है। यह सुनते ही उसके पिता घबरा जाते हैं। वह तुरंत सिक्योरिटी हेड मेसन किंग को कॉल करते हैं और उसे साफ आदेश देते हैं कि चाहे कुछ भी हो जाए उनका बेटा जिंदा वापस आना चाहिए। उधर 2 घंटे बाद स्टूडेंट्स का टेस्ट खत्म हो जाता है और रिजल्ट्स अनाउंस किए जाने लगते हैं। मिस्टर ग्लास एक-एक करके जिन स्टूडेंट्स के नाम पुकारता है, सिक्योरिटी गार्ड्स उन्हें पकड़ कर वहां से ले जाने लगते हैं। लेकिन जब लगभग सभी नाम पुकारे जा चुके होते हैं, तभी मिस बर्ड्स बहुत धीमी और दुख भरी आवाज में एक और नाम लेती है। अपना नाम सुनते ही लेना के पैरों तले जमीन खिसक जाती है। उसे बिल्कुल भी यकीन नहीं होता कि वह इस टेस्ट में फेल हो सकती है। ये सब देखकर ब्लेक खुद भी काफी हैरान होता है क्योंकि उसने जानबूझकर टेस्ट में गलत आंसर्स दिए थे। इसके बावजूद वह पास हो गया था और अब उसे समझ नहीं आ रहा था कि आखिर ऐसा कैसे हो सकता है। वहीं दूसरी तरफ सोल्जर्स सभी फेल हुए स्टूडेंट्स को थिनिंग के लिए ले जाने की तैयारी कर रहे होते हैं। तभी मिस बर्ड दौड़ते हुए सोल्जर्स के पास आती हैं और उन्हें बताती हैं कि लाइना उनकी सबसे अच्छी स्टूडेंट है। इसलिए उसके टैबलेट में जरूर कोई प्रॉब्लम हुई होगी। लेकिन सिस्टम चेक करने पर पता चलता है कि लाइना के रिजल्ट में किसी तरह की कोई गलती नहीं हुई है। अब मिस बर्ड को यकीन हो जाता है कि यहां कुछ ना कुछ गड़बड़ जरूर है। इसलिए वह चुपके से अपनी एक्सेस की लाइना को दे देती हैं और उसे गले लगाते हुए बहुत धीमी आवाज में कहती हैं कि वह यहां से भाग जाए। दरअसल इस एक्सेस की से यहां के सभी दरवाजे खोले जा सकते हैं। इसलिए इसकी मदद से लैना के लिए यहां से बाहर निकलना मुमकिन हो सकता है। वहीं दूसरी तरफ टेस्ट में पास हुए सभी स्टूडेंट्स अपनी कामयाबी का जश्न मना रहे होते हैं। लेकिन ब्लैक उनसे अलग टीवी के सामने खड़ा अपने पिता की स्पीच देख रहा होता है और लगातार यही सोच रहा होता है कि जब उसने जानबूझकर गलत आंसर्स दिए थे तो फिर वह पास कैसे हो गया?
सच्चाई जानने के लिए ब्लक चुपके से वहां से निकल जाता है और किसी तरह कंट्रोल रूम के अंदर पहुंच जाता है ताकि टेस्ट के असली रिजल्ट्स चेक कर सके। लेकिन यहां एक प्रॉब्लम होती है। ब्लक को कंप्यूटर का पासवर्ड नहीं पता होता। उधर फेल हुए सभी स्टूडेंट्स को एक कमरे में कुर्सियों से बांधकर रखा गया होता है। सोल्जर्स उन्हें इंजेक्शन देने ही वाले होते हैं कि तभी अचानक पूरी बिल्डिंग की बिजली चली जाती है। दरअसल यह काम ब्लैक का होता है। उसने जानबूझकर बिजली के सर्किट के साथ छेड़छाड़ की होती है। जैसे ही बिजली जाती है, पूरे कमरे में अफरातफरी मच जाती है और स्टूडेंट्स सोल्जर्स पर हमला कर देते हैं। लेना भी इस मौके का फायदा उठाती है और किसी तरह वहां से भाग निकलती है। कुछ देर बाद अनाउंसमेंट होती है कि विक्टर वुड्स तुरंत कंट्रोल रूम में पहुंचे। वहीं थिनिंग रूम में दो सोल्जर स्टूडेंट्स को शांत करने की कोशिश करते हैं। वे कहते हैं कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि यह सिर्फ थोड़ी देर की पावर प्रॉब्लम है। तभी मेसन किंग वहां आता है और एक सोल्जर से पूछता है कि यहां आखिर हुआ क्या था। सोल्जर उसे बताता है कि कुछ देर पहले स्टूडेंट्स ने काफी हंगामा किया था। लेकिन अब सब कुछ कंट्रोल में है। मगर कुछ ही देर बाद उन्हें पता चलता है कि एक स्टूडेंट वहां से गायब है। अब मेसन विक्टर से पूछता है कि बिजली वापस आने में कितना वक्त लगेगा। विक्टर बताता है कि पूरी पावर वापस आने में लगभग 30 मिनट लग सकते हैं। उधर लेना एक दरवाजा खोलने की कोशिश कर रही होती है कि तभी अचानक एक सोल्जर उसे देख लेता है और उसके पीछे भागने लगता है। लेकिन ठीक उसी समय ब्लक वहां पहुंच जाता है और लेना को उस सोल्जर से बचा लेता है। इसके बाद ब्लैक दरवाजा खोलने की कोशिश करता है। लेकिन तभी अचानक जोर से अलार्म बजने लगता है। अब दोनों समझ जाते हैं कि उनके पास ज्यादा वक्त नहीं है। इसलिए वह वहां से निकलकर स्कूल की पतली गलियों और अंदरूनी रास्तों से आगे बढ़ने लगते हैं। रास्ते में ब्लक लैना से पूछता है कि वह आखिर जाना कहां चाहती है?
लाइना उसे बताती है कि वह टेस्ट के रिजल्ट्स देखना चाहती है। यह सुनकर ब्लक मजाक में कहता है कि शायद वह टेस्ट के आंसर्स चुराना चाहती है ताकि बाद में उन्हें दूसरे स्टूडेंट्स को भेज सके। लेकिन लाइना उसकी बात सुनकर सीरियस हो जाती है। वह ब्लैक को बताती है कि उसे लगता है कि उसे जानबूझकर टेस्ट में फेल किया गया है और वह सिर्फ अपना असली रिजल्ट देखना चाहती है। इसके बाद लाइना उसे स्मार्ट लेंसेस बेचने की असली वजह भी बताती है। वह कहती है कि उसकी मां बहुत बीमार है और उनके इलाज के लिए उसे पैसों की सख्त जरूरत थी। इसी वजह से उसने स्टूडेंट्स को स्मार्ट लेंसेस भेजे थे। लेना ब्लैक से कहती है कि सिर्फ इसी बात की वजह से वह उसके बारे में गलत राय ना बनाए। लेना की पूरी बात सुनकर ब्लैक को अपनी गलती का एहसास होता है और वह उससे माफी मांगता है। इसके बाद दोनों फैसला करते हैं कि उन्हें सर्वर रूम तक पहुंचना होगा क्योंकि वहीं से असली रिजल्ट्स का पता लगाया जा सकता है। लेकिन ब्लैक को सर्वर रूम का रास्ता नहीं पता होता तभी लेना वहां लगी वायर्स की तरफ इशारा करती है और कहती है कि अगर वे इन वायर्स का पीछा करें तो यह उन्हें सर्वर रूम तक पहुंचा सकती है। वहीं दूसरी तरफ गवर्नर मीडिया को इंटरव्यू दे रहा होता है। एक रिपोर्टर उससे पूछता है कि टेस्ट खत्म हुए इतना वक्त हो चुका है। फिर भी स्कूल को अब तक लॉकडाउन में क्यों रखा गया है?
गवर्नर जवाब देता है कि यह सिर्फ एक छोटी सी प्रॉब्लम है और सिचुएशन जल्द ही कंट्रोल में आ जाएगी। लेकिन इंटरव्यू खत्म होने के बाद जब वह बाहर चल रही न्यूज़ रिपोर्ट्स देखता है तो उसे पता चलता है कि स्कूल लगभग 2 घंटे से लॉकडाउन में है। यह देखकर वह समझ जाता है कि मामला उसकी सोच से कहीं ज्यादा सीरियस है। उधर स्कूल के अंदर मेसन किंग सभी टीचर्स को एक कमरे में इकट्ठा कर लेता है। अब एक-एक करके सभी टीचर्स की आईडीज और की कार्ड्स चेक किए जाते हैं ताकि पता लगाया जा सके कि भागी हुई स्टूडेंट को एक्सेस की किसने दी थी। कुछ देर बाद मिसबर्च की बारी आने वाली होती है। लेकिन तभी मेसन के पास गवर्नर का कॉल आता है। गवर्नर उसे साफ आदेश देता है कि इस पूरे मामले को जल्द से जल्द खत्म किया जाए। मिसबर्च इसी मौके का फायदा उठाती है। वह मिस्टर ग्लास को बातों में उलझाती है और बहुत चालाकी से उसका की कार्ड चुरा लेती है। कुछ देर बाद मेसन वापस आता है और मिसबर्च से उनकी आईडी और की कार्ड दिखाने को कहता है। मिसबर् बिना घबराए तुरंत अपनी आईडी और की कार्ड दिखा देती हैं। लेकिन जब मिस्टर ग्लास की बारी आती है तो उसे पता चलता है कि उसका की कार्ड गायब है। यह देखते ही सोल्जर्स उसे पकड़ लेते हैं और उसे पूछने लगते हैं कि भागी हुई स्टूडेंट आखिर कहां है?
मिस्टर ग्लास बार-बार कहता है कि उसे इस बारे में कुछ भी नहीं पता। लेकिन गार्ड्स उसकी बात पर यकीन नहीं करते और उसे पीटना शुरू कर देते हैं। वहीं दूसरी तरफ टेस्ट में पास हुए स्टूडेंट्स भी अब काफी परेशान हो चुके होते हैं। वे सोल्जर्स से बार-बार उन्हें बाहर जाने देने की मांग करते हैं। लेकिन सोल्जर्स उन्हें बाहर जाने नहीं देते। इससे स्टूडेंट्स का गुस्सा और ज्यादा बढ़ जाता है और उनकी सोल्जर्स के साथ धक्कामुक्की शुरू हो जाती है। कुछ ही देर में सिचुएशन बिगड़ जाती है और गार्ड्स भी स्टूडेंट्स को पीटना शुरू कर देते हैं। उधर ब्लक और लेना कॉरिडोर से वापस लौट रहे होते हैं कि तभी अचानक लेना के हाथ से एक्सेस कार्ड नीचे गिर जाता है। यह देखकर लेना तुरंत परेशान हो जाती है और ब्लैक से कहती है कि एक्सेस कार्ड के बिना वह कंप्यूटर एक्सेस नहीं कर पाएगी। तभी लेना के दिमाग में एक आईडिया आता है। वह पास की लैब में जाती है और वहां से एक मैग्नेट और वायर ले आती है ताकि उनकी मदद से नीचे गिरा हुआ एक्सेस गार्ड वापस निकाला जा सके। लेकिन जैसे ही दोनों वापस जाने वाले होते हैं, तभी अचानक एक गार्ड वहां आ जाता है। गार्ड की वजह से ब्लक वापस लैना के पास नहीं पहुंच पाता। अब ब्लक उस गार्ड से भिड़ जाता है और किसी तरह उसे बेहोश कर देता है। इसके बाद वह गार्ड की यूनिफार्म पहन लेता है और खुद गार्ड बनकर वहां से आगे बढ़ जाता है। फिर ब्लैक सीधे थिनिंग रूम में पहुंचता है। लेकिन वहां मौजूद दूसरे गार्ड्स उसे रोक लेते हैं और उसे आइडेंटिफिकेशन दिखाने को कहते हैं। ब्लैक के पास कोई आईडी नहीं होती और अब उसकी असलियत सामने आने वाली होती है। इसलिए उसके पास लड़ने के अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं बचता। ब्लैक गार्ड्स पर हमला कर देता है और कुछ देर तक उनका मुकाबला भी करता है। लेकिन गार्ड्स ज्यादा होते हैं और आखिरकार वे ब्लैक को पकड़ कर काबू में कर लेते हैं। वहीं दूसरी तरफ लाइना किसी तरह सर्वर रूम के अंदर पहुंचने में कामयाब हो जाती है। लेकिन जैसे ही वह कंप्यूटर एक्सेस करने की कोशिश करती है, उसके सामने एक और प्रॉब्लम आ जाती है, उसे सिस्टम का पासवर्ड नहीं पता होता। अब बिना वक्त बर्बाद किए लाइना तुरंत केलन को मैसेज करती है और उससे मदद मांगती है। केलन यह देखकर हैरान होता है कि लैना आखिर सर्वर रूम तक कैसे पहुंच गई?
लेकिन वह सवाल पूछने के बजाय तुरंत उसकी मदद करता है और उसे पासवर्ड बता देता है। पासवर्ड मिलते ही लेना सिस्टम के अंदर एंटर हो जाती है। सबसे पहले वह अपनी छोटी बहन कोन का रिजल्ट चेक करती है। उसे पता चलता है कि करीन टेस्ट में पास हो चुकी है। यह देखकर लेना को थोड़ी राहत मिलती है क्योंकि कम से कम उसकी बहन सेफ थी। लेकिन इसके बाद जैसे ही लैना अपना रिजल्ट चेक करती है, वह पूरी तरह हैरान रह जाती है। असल में पूरे टेस्ट में सबसे ज्यादा मार्क्स लैना के होते हैं। इसके बावजूद सिस्टम में उसे फेल दिखाया गया होता है। अब लैना को यकीन हो जाता है कि उसके रिजल्ट के साथ जानबूझकर छेड़छाड़ की गई है। इसके बाद वह ब्लक का रिजल्ट चेक करती है। यहां उसे पता चलता है कि ब्लैक ने सिर्फ 15% मार्क्स लिए हैं। लेकिन फिर भी उसे पास दिखाया गया है। यह देखकर लैना समझ जाती है कि प्रॉब्लम सिर्फ उसके रिजल्ट में नहीं है। बल्कि पूरे टेस्ट सिस्टम में कुछ बहुत बड़ा खेल चल रहा है। लेकिन सबसे बड़ा झटका उसे तब लगता है जब वह पिछले साल एली हारबर का रिजल्ट चेक करती है। रिकॉर्ड्स में साफ लिखा होता है कि एली ने असल में टेस्ट पास करके 88% मार्क्स लिए थे। इसके बावजूद उसे जानबूझकर फेल दिखाया गया और थिनिंग के लिए भेज दिया गया। अब लैना के सामने पूरी सच्चाई आ चुकी होती है। वह तुरंत सारी सीक्रेट फाइल्स और टेस्ट रिजल्ट्स कैलन को भेज देती है। तभी बिल्डिंग की बिजली वापस आ जाती है और सिक्योरिटी कैमरास फिर से काम करने लगते हैं। कैमरा में लेना को सर्वर रूम के अंदर देखकर मेसन किंग समझ जाता है कि अब उनका राज बाहर आने वाला है। वह तुरंत गार्ड्स को सर्वर रूम की तरफ भेजता है और खुद भी लेना के पीछे निकल पड़ता है। लेना वहां से भागने की कोशिश करती है। लेकिन गार्ड्स उसका पीछा करते हुए उसे पकड़ लेते हैं। लेना मेसन किंग को समझाने की कोशिश करती है कि वह असल में टेस्ट में पास हुई थी और उसके पास इसका सबूत भी है। लेकिन मेसन उसकी बात सुनने में कोई इंटरेस्ट नहीं दिखाता। वह गार्ड्स को आदेश देता है कि लाइना को भी थिनिंग रूम में ले जाया जाए। लेकिन मेसन को नहीं पता होता कि अब बहुत देर हो चुकी है क्योंकि केलन सीक्रेट फाइल्स और असली टेस्ट रिजल्ट्स पहले ही एक न्यूज़ रिपोर्टर को भेज चुका होता है। कुछ ही समय में यह खबर तेजी से फैलने लगती है और थिनिंग टेस्ट की सच्चाई लोगों के सामने आने लगती है। इसी दौरान गवर्नर डीन रेडिंग के पास जॉर्जना का कॉल आता है। वह गवर्नर को सख्त वार्निंग देती है कि इस पूरे मामले को जल्द से जल्द कंट्रोल में करो। वरना अपने पद से हटने के लिए तैयार रहो। यह सुनकर गवर्नर और भी ज्यादा परेशान हो जाता है। उधर थिनिंग रूम में सभी फेल हुए स्टूडेंट्स को प्रोसेस के लिए तैयार किया जा रहा होता है। तभी मेसन किंग गवर्नर से पूछता है कि क्या अब थिनिंग शुरू कर दी जाए?
गवर्नर कुछ पल खामोश रहता है। फिर वह साफ कहता है नहीं। इसके बाद गवर्नर आदेश देता है कि स्टूडेंट्स की लिस्ट दोबारा बनाई जाए और इस बार सही टेस्ट रिजल्ट्स के हिसाब से ही फैसला किया जाए। नई लिस्ट तैयार होने के बाद लैना को छोड़ दिया जाता है। लेकिन जैसे ही लैना बाहर जाने लगती है, उसे पता चलता है कि ब्लैक को नहीं छोड़ा गया। यह देखकर लैना गार्ड्स पर चिल्लाने लगती है और उनसे ब्लैक को भी छोड़ने के लिए कहती है। लेकिन गार्ड्स उसकी एक नहीं सुनते और ब्लक को अपने साथ ले जाते हैं। वहीं दूसरी तरफ दो ऐसे स्टूडेंट्स को अब थिनिंग के लिए चुना जाता है जिन्हें पहले पास बताया गया था। इनमें से एक वेड होता है। इसके बाद थिनिंग के लिए चुने गए सभी स्टूडेंट्स को इंजेक्शन दिया जाता है और कुछ ही देर में वे बेहोश हो जाते हैं। फिर हमें बाकी पास हुए स्टूडेंट्स दिखाई देते हैं जो खुशी-खुशी स्कूल से बाहर निकलकर अपने पेरेंट्स से मिल रहे होते हैं। जैसे ही लना स्कूल के बाहर आती है, वह सीधे अपनी छोटी बहन कोन के पास जाती है और उसे कसकर गले लगा लेती है। इतना सब कुछ होने के बाद लैना के लिए सबसे बड़ी राहत यही होती है कि उसकी बहन पूरी तरह सेफ है। मिस बर्ड्स भी बाहर आती है और लैना को सही सलामत देखकर बहुत राहत महसूस करती है। वह भी लेना को गले लगा लेती है। इसके बाद हमें ब्लक के पिता गवर्नर डीन रेडिंग दिखाई देते हैं जो मीडिया के सामने इस पूरे मामले पर बात कर रहे होते हैं। वह कहते हैं कि उनका बेटा किसी और के बेटे या बेटी से ज्यादा इंपॉर्टेंट नहीं है और कानून सभी लोगों पर बराबर लागू होना चाहिए। साथ ही वह कहते हैं कि स्कूल में जो कुछ भी हुआ है उसकी पूरी इन्वेस्टिगेशन की जाएगी। मेसन किंग के खिलाफ भी जांच होगी ताकि आगे दोबारा ऐसी कोई घटना ना हो। लेकिन इसके बाद मूवी हमें एक बहुत बड़ा सरप्राइज़ दिखाती है। हमें एक ट्रक दिखाई देता है जिसमें उन सभी स्टूडेंट्स को ले जाया जा रहा होता है जिन्हें थिनिंग के लिए चुना गया था। ट्रक एक बेहद सुरक्षित और अनजान जगह पर पहुंचता है। सभी स्टूडेंट्स अभी भी बेहोश होते हैं। इसके बाद उन्हें एक बड़ी एलिवेटर के जरिए जमीन के बहुत नीचे ले जाया जाता है। कुछ देर बाद ब्लैक की आंखें खुलती हैं। लेकिन जैसे ही वह अपने सामने देखता है, वह पूरी तरह हैरान रह जाता है क्योंकि उसके सामने एली हारपर जिंदा खड़ी होती है और यहीं पर मूवी का सबसे बड़ा ट्विस्ट सामने आता है। जिन स्टूडेंट्स को टेस्ट में फेल होने के बाद दी थिनिंग प्रक्रिया के लिए ले जाया जाता है। असल में उन्हें इंजेक्शन देकर मारा नहीं जाता बल्कि सिर्फ बेहोश किया जाता है। कोश में आने के बाद उन स्टूडेंट्स को एक सीक्रेट अंडरग्राउंड फैसिलिटी में भेज दिया जाता है। जहां उनसे जबरदस्ती काम करवाया जा रहा होता है। अब ब्लैक को समझ आता है कि द थिनिंग के पीछे की सच्चाई दुनिया को बताई गई कहानी से बिल्कुल अलग है। इसी बड़े खुलासे के साथ यह कहानी यहीं खत्म हो जाती है। अगर आपको यह कहानी पसंद आई हो तो वीडियो को लाइक करना मत भूलिए और अगर आप चैनल पर नए हैं तो आगे भी ऐसी एक्साइटिंग मूवी स्टोरीज देखने के लिए सब्सक्राइब जरूर करें। मिलते हैं अगली वीडियो